Month: June 2024

  • बीआरसी कार्यालय धुंदन में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम एमआईएस बेस्ड मोबाइल एप्प की कार्यशाला का आयोजन

    बीआरसी कार्यालय धुंदन में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम एमआईएस बेस्ड मोबाइल एप्प की कार्यशाला का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    बीआरसी कार्यालय धुंदन में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम एमआईएस बेस्ड मोबाइल एप्प की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले दिन विभिन्न पाठशालाओं से 40 अध्यापकों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ला से प्रवक्ता शिवानी सोनी व कराड़ाघाट से प्रशिक्षित विज्ञान अध्यापक दिनेश शर्मा ने स्रोत व्यक्ति के रूप में कार्य करते हुए अध्यापकों को स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। बताया की यह हमें पाठशाला में बच्चों के स्वास्थ्य और अच्छे व्यवहार के बारे में प्रेरित करने के लिए कौन-कौन से पग उठाने चाहिए और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अध्यापक को क्यों जागरूक होना जरूरी है के बारे में जानकारी दी।शिवानी सोनी व दिनेश शर्मा ने बताया की कब और क्यों इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई और इस कार्यक्रम के उदेश्य क्या है। इस कार्यक्रम में सभी 11 मॉड्यूल की जानकारी देते हुए बताया की हर अध्यापक को हर शुक्रवार पाठशाला में गतिविधि करवाना जरूरी है। इस दौरान सभी अध्यापकों को मोबाइल बेस्ड प्रशिक्षण दिया गया l प्रशिक्षित हुए सभी अध्यापक स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस अम्बेसडर के रूप में अपनी-अपनी पाठशालाओं में कार्य करेंगें और पाठशाला के बच्चे हेल्थ एंड वैलनेस के रूप में कार्य करेंगे।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम  का हुआ आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम  का हुआ आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इको-ग्रुप सोसाइटी व सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप और कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के स्युंक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी सर्टिफिकेट कोर्स से संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई। यह कोर्स कॉलेज विद्यार्थियों के इलावा कोई भी स्थानीय व्यक्ति (ओपन टू ऑल) कर सकता है। इस ओरिएंटेशन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों से परिचित करवाना था। वर्तमान समय में विद्यार्थी अपनी कार्य कुशलता को विकसित करते हुए रोजगार हासिल कर सकते है। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने बताया कि वर्तमान दौर स्किल बेस्ड स्किल का है और यदि विद्यार्थी अपनी स्किल पर काम करे तो रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकता है। सर्टिफिकेट कोर्स के पश्चात विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

  • गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

    अर्की आजतक


    कुनिहार
    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।सुमृता ने पर्यावरण दिवस का महत्व बताया और दिव्यांशी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार प्रकट किए। सभी विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञा ली गई।
    अध्यापिका मीनल ने पर्यावरण के संदर्भ में अपने विचार सांझा किए और साथ ही प्रधानाचार्या डॉक्टर वैशाली बिस्वास ने पर्यावरण सरंक्षण के विषय में कुछेक शब्द कहे। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    प्री प्राइमरी ब्लॉक ने लीफ प्रिंटिंग , ओकरा पेंटिंग और लीफ पेस्टिंग की तथा कक्षा १ और २ के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया।अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, बोटल पेंटिंग, वृक्षारोपण गतिविधि, चार्ट मेकिंग ऑन वेस्ट मैनेजमेंट और पेपर बैग गतिविधियो में भाग लिया। विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग और निदेशिका अदिति गर्ग ने पर्यावरण बचाव हेतु संदेश दिया और देश के नागरिकों में जागरूकता पैदा करने हेतु छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

  • ग्राम पंचायत संघोई और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वाधान में संघोई गांव में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

    ग्राम पंचायत संघोई और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वाधान में संघोई गांव में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    ग्राम पंचायत संघोई और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वाधान में संघोई गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान जलागमन परियोजना,स्प्रिंगशेड,स्वयं सहायता समूहों,सामुदायिक स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर संघोई गांव में पर्यावरण जन जागृति हेतु अंबुजा फाउंडेशन के अंतर्गत विभिन्न गांव में कार्यक्रम मनाया। मुकेश सक्सेना ने कहा कि अंबुजा की पहल जंगल को आग से बचाएंगे,बायो मास का संग्रह और निष्पादन तथा पाई निडल से कई तरह के उत्पाद बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्प्रिंगशेड परियोजना हरसंधार की तीस लाख की परियोजना समुदाय को समर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे पकोटी विद्यालय के बच्चो ने पर्यावरण के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ हरित और शक्तिशाली धरती को चित्रित करने का अपनी कलात्मक विद्या क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चित्र को चित्रांकित किया। जिसमे जागरूकता रैली,नाट्य मंच और वृक्षारोपण,स्वयं सहायता समूहों के करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया। भूपेंद्र गांधी ने यह सुनिश्चित किया कि समाज मे लोक भागीदारी के माध्यम और जन समुदाय के सहयोग से मिलकर हम सब धरती को हरा भरा और प्रदूषण से मुक्त रख सकते है और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट इस कार्य हेतु सदैव तत्पर है। इस मौके पर अंबुजा सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना,सतीश,प्रधान संघोई जगत राम बंसल,बाबू राम शर्मा,दिनेश शर्मा,भूपेंद्र गांधी मौजूद रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में ली गई पर्यावरण सुरक्षा की शपथ और निकली गई जागरूकता रैली।

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में ली गई पर्यावरण सुरक्षा की शपथ और निकली गई जागरूकता रैली।

    अर्की आजतक

    अर्की


    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के छात्रों और अध्यापकों ने मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में विश्व पर्यावरण दिसव के दिन पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ ली। विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा गायत्री शर्मा ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के बारे अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उसके बाद विद्यालय अध्यापक यशपाल वर्मा ने भी अपने वक्तव्य में छात्रों के माध्यम से अभिभावकों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा ने जंगलों में चारों तरफ लग रही आग से होने वाली पर्यावरण की हानि की जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए प्रत्येक छात्र को एक एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने का संदेश दिया।प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रांगण से चोरंटू स्थानीय बाजार तक जागरूकता रैली को निकाला गया तथा स्थानीय लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। वापिस विद्यालय पहुंचने पर मुख्याध्यापिका द्वारा सभी बच्चों को बिस्कुट और चाकलेट बांटे गए।इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक भूपेन्द्र कुमार,पवन कुमार,अरुण शर्मा,और पूर्ण चंद इत्यादि उपस्थित रहें।

  • पर्यावरण को लेकर कब गंभीर होगा समाज

    पर्यावरण को लेकर कब गंभीर होगा समाज

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। लाखों रुपया खर्च किया जाता है। केवल मात्र खानापूर्ति करने से कुछ नहीं होगा।आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर एसवीएन स्कूल कुनिहार वडोर घाटी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कुनिहार की जनता को रैली के माध्यम से जागरूक किया। वही विद्यालय चेयर मैन टी सी गर्ग व निर्देशक लूपिन गर्ग ने बच्चो से को कहा कि आज वायु प्रदूषण एक विकराल और लाइलाज समस्या बनती जा रही है।दरअसल,पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए सब को एक होना होगा और अपना अपना कार्य समझ कर कार्य करना होगा तभी हम कुछ सफल होंगे। वही इस रैली में दोनो स्कूलों के छात्र व छात्राएं व सभी अध्यापक उनके साथ रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में मनाया गया पर्यावरण दिवस

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में मनाया गया पर्यावरण दिवस

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी में पर्यावरण दिवस मनाया गया I इस अवसर पर Popular Eco Club के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पर्यावरण दिवस पर कोटी गावं में जागरूकता रैली निकल कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया I पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पौधा रोपण किया और सभी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया | जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या उपासना सूद ने बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण को बचाए रखने तथा स्वस्थ रखने के लिए सभी बच्चों को जागरूक किया गया , पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने व पेडों को काटने पर रोक लगाने का अनुरोध किया| विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व कला प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया | जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया I Popular Eco Club प्रभारी गोपाल शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुधारना सरकार की ही नेतिक जिमेदारी नही इसके लिए हमे हर संभव प्रयास करना चाहिए जैसे पेडों से हमारा जीवन है तो हमारा भी यह कर्त्तव्य बनता है की हम पेड़ों को काटने से बचाएं| विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी बच्चों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा और पेड़ों को लगाने व उनको संरक्षित करने का सन्देश दिया है| कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जूस बांटा गया

  • पारनू में होगा 13 जून को विशाल दंगल

    पारनू में होगा 13 जून को विशाल दंगल

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट,पंचायत पारनु में 13 जून को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। पारनु के लाला स्वर्गीय परस राम कौशल की याद में पारनु के गांव ठेरा के नजदीक 13 जून वीरवार को कौशल परिवार के सदस्य चुगन चंद कौशल,दुर्गा दास कौशल व कर्मचंद कौशल परिवार की ओर से दंगल का आयोजन करवाया जा रहा है। छिंज आयोजक कर्मचंद कौशल ने बताया कि इसके तहत 12 जून को सवाल और 13 जून को विशाल कुश्ती का आयोजन होगा। सवाल का आयोजन स्वर्गीय लाला परस राम कौशल के घर में होगा। कौशल ने बताया कि इस दंगल में विभिन्न वर्गों की कुश्तियां कराई जाएगी। विजेता और उपविजेता पहलवानों को उचित एवं आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। छिंज आयोजक कर्मचंद कौशल ने समस्त इलाकावासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

  • जन्मदिन बधाई संदेश

    जन्मदिन बधाई संदेश

    अर्की की रहिना (हन्नु) पत्नी रजत (साजन) को अर्की आजतक परिवार की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

  • 6 जून को होगा अर्की के शलाहघाटी शनि मंदिर में भंडारा

    6 जून को होगा अर्की के शलाहघाटी शनि मंदिर में भंडारा

    अर्की आजतक

    अर्की

    उपमंडल अर्की के शलाह घाटी के शनि देव मन्दिर में 6 जून वीरवार को शनि देव जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हए भंडारा प्रबंधक रवि सोनी ने बताया कि शनिदेव जयंती उपलक्ष्य में लगभग 3 वर्षो से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे स्थानीय युवकों के अलावा श्रद्धालुओ का पूर्ण सहयोग रहता है। शनि देव मठ के महंत कृष्ण पूरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओ से भारी संख्या में भंडारे में पहुचने का आग्रह किया।