अर्की आजतक
दाड़लाघाट
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सदस्यों व धार्मिक युवा क्लब दाड़लाघाट के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत सभागार में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया ने की। बैठक में अंबुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रत्येक युवा,युवती को खेलों के माध्यम से जोड़कर व्यस्त करना रहा व विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना रहा ताकि समाज में निरंतर बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर दूसरे शनिवार को ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सभागार में धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने खेलकूद की सामग्री किट व अन्य सामान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंबुजा फाउंडेशन से एचके शर्मा,पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया,उपप्रधान हेमराज ठाकुर,तनुज शुक्ला,तरुण ठाकुर,चेतन ठाकुर,अमनदीप,हिमांशु,उदित,भारत,अभिषेक,जतिन,पियूष,हर्षित,ईशान,कार्तिक,नीरज,अक्ष,नमन जयंत,भूवन,लक्ष्य सहित अन्य युवा मौजूद रहे।