Month: June 2024

  • लगदाघाट पंचायत के ऊखू में पहलवानों ने दिखाया दमखम।राजेन्द्र ठाकुर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि।

    लगदाघाट पंचायत के ऊखू में पहलवानों ने दिखाया दमखम।राजेन्द्र ठाकुर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि।

    अर्की आजतक


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    अर्की उप मंडल में मेलो व कुश्तियों के आयोजन का अपने चरम पर है।उप मण्डल में हर रोज कंही न कंही ग्रामीण स्तर पर ऐसे मनोरंजक आयोजन हो रहे है।शनिवार को लगदाघाट पंचायत के अंतर्गत ग्राम ऊखू में दंगल का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया।दंगल में बतौर मुख्य अतिथि राजेन्द्र ठाकुर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ने शिरकत की।इस दौरान दंगल मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत ढोल की थापों के बीच फूलमालाएं पहना कर किया।इस दौरान मनलोग कला पंचायत प्रधान अमर सिंह नेगी,बीडीओ शिलाई भाग सिंह,दंगल कमेटी प्रधान इन्द्र सिंह,गोपाल शास्त्री,सुनील पाल, सुखराम,प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी पुरातन संस्कृति को जीवित रखे हुए है।इस तरह के आयोजनों से जंहा नई पीढ़ी को अपने सनातन को समझने का मौका मिलता है,तो वन्ही ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन लोगो का भरपुर मनोरंजन करते है।राजेन्द्र ठाकुर ने दंगल कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रु दिए। विधान सभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा ही बनाये गए इस ग्राउंड के सौन्दर्यकरण के लिये सांसद महोदय से धन राशि स्वीकृत करवाने की बात कही।

  • शिमला के मशोबरा में टफमैन मैराथन का किया गया आयोजन।

    शिमला के मशोबरा में टफमैन मैराथन का किया गया आयोजन।

    अर्की आज तक (ब्यूरो ):
    राजधानी शिमला के मशोबरा के समीप सिपुर में मशोबरा ग्रीन एडवेंचर और साहसिक गतिविधियों को लेकर समय-समय पर कई आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में देश के कोने-कोने से टफमैन मैराथन के आयोजकों ने मशोबरा ग्रीन में अपना दसवां संस्करण पूरा किया। आयोजकों ने कहा कि टफमैंन मैराथन के इस 10वें संस्करण में प्रतिभागियों के लिए 80,50,30,21,10 और बच्चों के लिए 4 किलोमीटर मैराथन आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को शारिरिक रूप से स्वस्थ रखने का सन्देश देना था। इस मैराथन में बाहरी राज्यों के अलावा विदेशी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को सड़कों व घने जंगलों के बीच एनर्जी ड्रिंक्स,फल व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने आयोजकों व आयोजन की सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि टफमैन मैराथन आयोजक लगातार स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण मैराथन का आयोजन देश के कोने-कोने में करते रहते हैं।

  • तेलंगाना में आयोजित की जा रही 47वीं सीनियर नेशनल थ्रो बाल चैंपियनशिप में सोलन जिला के खिलाड़ी छात्र और छात्राएं लेंगे भाग

    तेलंगाना में आयोजित की जा रही 47वीं सीनियर नेशनल थ्रो बाल चैंपियनशिप में सोलन जिला के खिलाड़ी छात्र और छात्राएं लेंगे भाग

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    तेलंगाना में आयोजित की जा रही 47वीं सीनियर नेशनल थ्रो बाल चैंपियनशिप में सोलन जिला के खिलाड़ी छात्र और छात्राएं भी भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोलन के ललित,विशाल,पुनीत,श्रुति,पूजा,तरसवी,शुभिक्षा,शिवानी,उमा व शाक्षी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता 6 से 8 जून तक आयोजित की जाएगी और ये खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे जो की सोलन जिला के लिए गर्व की बात है। सोलन जिला के सचिव हरेंद्र वर्मा और प्रधान मनोहर ठाकुर ने कहा कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला सोलन हमेशा तैयार हैं।साथ ही हिमाचल थ्रो बाल के सचिव जोगेंद्र देव आर्य का आभार जताया है।

  • तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत धुन्दन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर निकाली गई जागरूकता रैली

    तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत धुन्दन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर निकाली गई जागरूकता रैली

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत धुन्दन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर जागरूकता रैली निकाली गई। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट और सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन के संयुक्त तत्वाधान में शैक्षिणिक संस्थानों के परिसर के अंदर तंबाकू पदार्थो के उपयोग और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से सम्बंधित सभी 9 मानकों को पूरा करने हेतु जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन करीब 25 विद्यालयों में किया जा रहा है। इस कड़ी में धुन्दन में विद्यार्थियों,शिक्षकों,स्वास्थ्य सखी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके इलावा रौड़ी,धुन्दन,कश्लोग,आसलु,तून बढियार,बरोग,मलावण,पारनू,कंसवाला,सोहरा,चंडी गांव में 707 से अधिक विद्यार्थियों और लोगों ने अपनी सहभागिता दी। मुख्य निर्माण अधिकारी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने कहा की तंबाकू मुक्त विद्यालय की पहल एक सार्थक प्रयास है जिससे किशोरावस्था में ही विधार्थियों के अंदर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने की जानकारी,स्वास्थ्य परिवेश और स्वास्थ्य वातावरण का निर्माण और पहल होता है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने कहा की तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम में 49 विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है जिससे बच्चो के अंदर स्वास्थ्य जीवन शैली और आदत का विकास हो सके। भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन का प्रयास आने वाले दिनों में अन्य विद्यालयों को प्रेरित करेंगे जिससे वे तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य विद्यालयों की पहल को आगे बढ़ा सकते है। इस मौके पर स्नेहलता शर्मा,सीता नेगी,पूजा शर्मा,सरोज गौतम,अनीता शर्मा,सुनीता शर्मा,गीता कपूर,लता देवी,उमा शर्मा,कांता वर्मा,बिमला ठाकुर मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में नए सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में नए सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में नए सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले एक वर्ष में प्राचार्या डॉ रुचि रमेश के मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने विगत सत्र में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में महाविद्यालय की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत 5 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि के द्वारा महाविद्यालय परिसर में लैंग्वेज लैब के साथ साथ मूक लैब का गठन किया जाएगा। महाविद्यालय छात्र कल्याण की दिशा में निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एजुकेशनल ट्रिप भी करवाए जाते रहे है। महाविद्यालय की सदा कोशिश रही है की दाड़लाघाट जैसे ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को शहरी महाविद्यालयों की तर्ज पर उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाई जाए। छात्र कल्याण में महाविद्यालय ने हाल ही के दिनों में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई के साथ भी समझौता ज्ञापन किया है,जिससे की विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा प्राप्त हो। इसी तरह का समझौता ज्ञापन हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स मुहैया करवाने की दिशा में भी किया गया है। विद्यार्थीयों को स्नातक की डिग्री के साथ साथ कौशलयुक्त डिप्लोमा कोर्स करवाने का अवसर भी महाविद्यालय इस वर्ष उपलब्ध करवा रहा है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने के लिए अनुभवी शिक्षकों की टीम उपलब्ध है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि के लिए गेस्ट लेक्चर का आयोजन भी किया जाता है। इन गेस्ट लेक्चरों में संबंधित विषय के जानकारों को बुलाया जाता है। महाविद्यालय में एनएसएस और रोवर्स व रेंजर्स सक्रिय रूप से विद्यार्थियों के अंदर सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में प्रमुख रोल निभा रही है।

  • 9 जून को कंधर,बैरल,बागा,पडियार,भलग,हवानी कोल व आसपास के गांव में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

    9 जून को कंधर,बैरल,बागा,पडियार,भलग,हवानी कोल व आसपास के गांव में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत अनुभाग कंधर के अंतर्गत कंधर,बैरल,बागा,पडियार,भलग,हवानी कोल व इसके आसपास के गांव में 9 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि 11 केवी एचटी लाइन के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा।

  • उप शिक्षा निदेशक डॉ जगदीश चन्द्र नेगी की अध्यक्षता में हुई राजकीय विशिष्ट माध्यमिक पाठशाला छात्र में वर्ष 2024- 25 के लिए जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की बैठक

    उप शिक्षा निदेशक डॉ जगदीश चन्द्र नेगी की अध्यक्षता में हुई राजकीय विशिष्ट माध्यमिक पाठशाला छात्र में वर्ष 2024- 25 के लिए जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की बैठक

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय विशिष्ट माध्यमिक पाठशाला छात्र में वर्ष 2024- 25 के लिए जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की बैठक उप – शिक्षा निदेशक (उच्च) डॉ जगदीश चंद्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें लगभग 220 स्कूल प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक डीपी और पी ई टी ने भाग लिया। बैठक में 2024- 25 को अंडर-19 छात्र एवं छात्राओं की खेलों की प्रतियोगिता माइनर गेम्स और मेजर गेम्स के बारे में चर्चा हुई। तथा खेल स्थल आवंटित किए गए। इसमें डीएसएसए की पिछली कार्यकारिणी को निरस्त किया गया तथा नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार गौतम प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र को बनाया गया। जो सत्र 2024-26 के लिए इस पद पर बने रहेंगे। उप-शिक्षा निदेशक डॉ जगदीश चंद्र ने अपने संबोधन में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, डीपी पीईटी को यह निर्देश दिए की टूर्नामेंट के दौरान, टूर्नामेंट को अनुशासित ढंग से करवाया जाए। बच्चों में खेल की भावना को जागृत किया जाए। ताकि हिमाचल में सोलन जिले का नाम अगली पंक्ति में लिया जाए।

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश आरंभ – छात्राओं को उपलब्ध होगी हॉस्टल फैसिलिटी

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश आरंभ – छात्राओं को उपलब्ध होगी हॉस्टल फैसिलिटी

    अर्की आजतक

    अर्की

    शहनाज

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में वर्ष 2024 – 25 के लिए स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस सत्र की विशेषता यह है कि इस वर्ष दूर दराज के क्षेत्र से आने वाली छात्राओं के लिए महाविद्यालय द्वारा हॉस्टल सुविधा भी सामान्य फीस के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी।

    वर्तमान समय में राजकीय महाविद्यालय अर्की अपने विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। इस महाविद्यालय में लगभग संपूर्ण विषय का शैक्षणिक स्टाफ उपलब्ध है। विद्यार्थियों की फिटनेस एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर खेल मैदान। जिम की सुविधा के अतिरिक्त एनएसएस , एनसीसी, रोबर रेंजर रोड सेफ्टी क्लब, रेड रिबन क्लब की सुविधाएं भी उपलब्ध है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

    प्रवेश प्रक्रिया के आरंभ होने के संबंध में महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि इस उत्कृष्ट महाविद्यालय में सभी संकाओं के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बहुत अच्छा पुस्तकालय है जहां बैठकर विद्यार्थी खाली समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपने विषय से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न खेल एवं क्रीड़ा एवं मंचीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है।

    उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में इस महाविद्यालय में प्रवेश करवाएं जिससे वह सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ ले सकें।

    विगत सत्र से इस महाविद्यालय में एम ए इतिहास एवं एम ए अंग्रेजी की कक्षाएं भी आरंभ हो चुकी है । प्रथम सत्र का परिणाम शत-शत रहा तथा सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में प्रथम सत्र की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

  • हिमाचल यूथ कांग्रेस में युवा नेता शशिकांत शर्मा महासचिव नियुक्त।

    हिमाचल यूथ कांग्रेस में युवा नेता शशिकांत शर्मा महासचिव नियुक्त।

    अर्की आजतक


    अर्की ब्यूरो 

    हिमाचल यूथ कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी में युवा नेताओं के स्तर को पदोन्नत किया है।
    यह जानकारी प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने एक अधिसूचना जारी करके दी है। इस कार्यकारिणी में अर्की के युवा नेता व प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव शशि कांत शर्मा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
    शशिकांत शर्मा प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य करते रहे है।
    वह हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के सिरसा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी रहे है। इसके पश्चात वह मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार का हिस्सा रहे है। इसके अलावा वह कर्नाटक और राजस्थान में भी चुनाव अभियान के दौरान एक प्रेरक के रूप में पार्टी के लिए अपनी सेवायें चुके है।
    शशि कांत शर्मा वर्तमान में अर्की क्षेत्र के बलेरा वार्ड से बीडीसी सदस्य है। वह समय समय पर अपने क्षेत्र की स्थानीय जन समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाते रहते है और इन जन समस्याओं का सामाधान करने लिए निरंतर प्रयासरत रहते है।

  • प्रदीप का भजन जय हो बाड़ा देवा हुआ लॉन्च

    प्रदीप का भजन जय हो बाड़ा देवा हुआ लॉन्च

    अर्की आजतक

    अर्की दाड़लाघाट

    बाड़ीधार मेले से पहले बजने वाली पहली बेल चोंरी मन्जेड़ में शुभ अवसर पर प्रदीप कुमार ने जय हो बाड़ा देवा गीत को अपने यूट्यूब चैनल musicwithpradeep पर लॉन्च कर दिया जिसे संगीतबद्ध किया है रत्न भट्टी ने व गीतकार व गायक खुद प्रदीप कुमार है
    उन्होंने कहा कि काफी समय से इच्छा थी कि अपनी संस्कृति को लोगो के समुख रखा जाए व हिमाचल में मशहूर बाड़ीधार को देश विदेश तक पहचान दिलाई जाए हमारा यही प्रयास है कि हम अपनी संस्कृति को संजोए रखे इसके लिये हम निरन्तर प्रयास करते रहेंगे