अर्की आजतक
कुनिहार
6 जून को शनि जयंती पर शनि मंदिर तालाब कुनिहार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।शनि जयंती पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन तालाब मंदिर प्रबन्धको द्वारा किया जाता है।मंदिर पुजारी पंकज शर्मा ने बताया,कि इस वर्ष भी शनि जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी व विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रबन्धको व स्थानीय लोगो के सहयोग से किया जाएगा।
वन्ही हाटकोट शनि मंदिर में भी शीतल शर्बत व छोले पूरी का भंडारा लगाया जाएगा।
Month: June 2024
-

6 जून को शनि जयंती पर तालाब शनिमंदिर में होगा विशाल भंडारा।
-

प्रदेश में क्लीन स्वीप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुनिहार में पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।
अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भाजपा की प्रदेश की चारो संसदीय सीटों पर जीत का जश्न कुनिहार में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर व पटाखे फोड़ कर मनाया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा,कि शिमला संसदीय सीट के अंतर्गत 17 विधान सभाओं में अर्की विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी सुरेश कश्यप को सबसे अधिक लीड मिली है। 15484 मतों से अभी अर्की मतदाताओं ने लीड दिला कर अपना फर्ज निभाया है व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,जिला अध्यक्ष रत्तन पाल,मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर,आशा परिहार सहित स्थानीय नेता व पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्र पाल शर्मा,हीरा लाल चंदेल सहित बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की व शिमला संसदीय सीट को अच्छे मतों से जीता।उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव में अर्की विधान सभा क्षेत्र में तो इससे भी अधिक मेहनत करते हुए नया मुकाम हासिल करेंगे ।
राजेन्द्र ठाकुर ने कहा,कि अर्की विधानसभा में कांग्रेस मतदाताओं का विश्वास खो चुकी है व प्रदेश सरकार भी चंद दिनों की ही मेहमान नजर आ रही है। -

घणागुघाट पंचायत का दो दिवसीय पारम्परिक मेला हुआ संपन्न।
अर्की आजतक
दाड़लाघाट
घणागुघाट पंचायत का दो दिवसीय पारम्परिक मेला संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने की। दो दिवसीय इस मेले में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेलकूद प्रतियोगिताएं,सांस्कृतिक संध्या,रस्सा कसी,वॉलीबॉल,कबड्डी,कुश्ती इत्यादि मेले के मुख्य आकर्षण रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में महिला मंडल छिब्बर द्वारा प्रस्तुत की गई। हास्य व्यंग्य नाटिका “सास बहू” ने खूब वाहवाही लूटी। इस हास्य नाटिका के मंचन के समय लोगों ने अन्य कार्यक्रम छोड़कर इस कार्यक्रम की ओर अपना ध्यान आकर्षित किया और जोर-जोर से ठहाके लगाए और महिला मंडल द्वारा दी गई प्रस्तुति की खूब तारीफ की। महिला मंडल छिब्बर की महिलाओं को स्थानीय भाषा में प्रस्तुत की गई नाटिका के इस मनोरंजक तथा सुंदर मंचन हेतु विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस हास्य नाटिका में महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर,सचिव कुसुम लता,कोषाध्यक्ष अनीता,सदस्य यशोदा,सुनीता,जया,शिल्पा,सावित्री,वनिता इत्यादि ने भाग लिया। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल और पंचायत प्रधान मधुबाला,उपप्रधान प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में महिला मंडल छिबरा की महिलाओं की सराहना करते हुए अन्य महिला मंडलों की महिलाओं से भी अपील की कि वे भी इस तरह के कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मेले को और आकर्षक बना सकते हैं।
-

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने तीनों निर्दलीयों के इस्तीफे स्वीकार किये
अर्की आजतक
शिमला
तीन निर्दलीय विधायकों पर बड़ा फैसला
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने तीनों के इस्तीफे स्वीकार किये
तीनों निर्दलीय विधायकों के एल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा अब विधानसभा के सदस्य नहीं रहे
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा
चुनाव के कारण जांच पेंडिंग थी
इनके इस्तीफा को स्वीकार कर दिया
आज से इनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है
दल बदल कानून के तहत याचिका पर सुनवाई होगी
लेकिन मुख्य ऑर्डर इस्तीफा स्वीकार करने का ही रहेगा
स्पीकर ने कहा, मैंने दल बदल क़ानून के तहत सख्त ऑर्डर नहीं किया इनकी इच्छा अनुरूप ही ऑर्डर किया है -

लोहारा गांव वासियों द्वारा की गई अपने परंपरागत जल स्रोत बावड़ी की साफ सफाई।
अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत कोठी पंचायत के लोहारा गांव वासियो ने अपने परंपरागत जल स्रोत बावड़ी की साफ सफाई की।ग्रामीणों ने बावड़ी के आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की।
इस दौरान ख्वाजा महाराज के प्रसन्नता,समस्त गांव के सुख समृद्धि ,स्वास्थ्य एवं उनके दिव्या आशीर्वाद की प्राप्ति लिए ग्रामीणों ने दलिया बनाया गया और प्रसाद स्वरूप पूरे गांव में वितरित किया गया।
सभी ग्राम वासियों ने बताया कि आज हमारे प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं इसका मुख्य कारण हम सब का पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील ना होना है lसाथ ही इन जल स्रोत के आसपास पॉलीथिन व अन्य कूड़ा -करकट का जमा होना है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का परम् कर्तव्य बनता है कि इन प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक होकर के कार्य करें। गोपाल चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा ,इंद्र दत्त शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, हीरा दत्त शर्मा, दीक्षित शर्मा, दिवेश कुमार, निखिल शर्मा ने पर्यावरण के प्रति सजग प्रहरी के रूप में इस पुनीत कार्य में अपनी सकारात्मक एवं सक्रिय सहभागिता निभाई । -

9 जून को होने वाले लखदाता दंगल कमेटी की बैठक मन्जयाट में आयोजित की गई
अर्की आजतक
अर्की
लखदाता दंगल कमेटी की बैठक मन्जयाट में आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष होने वाले दंगल को लेकर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के सह आयोजक राजीव बंटी ने बताया कि 9 जून को होने वाले दंगल के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि बैठक मे मौजूद हेम राज चौहान और राजेंद्र कुमार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये जिसमें कमेटी द्वारा उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई व जय सिंह अध्यक्ष, राजीव बंटी सह आयोजक और टेकचंद उपाध्यक्ष द्वारा इस सुझाव का स्वागत किया गया। कमेटी द्वारा फैसला लिया गया कि अधिक गर्मी को देखते हुये दंगल थोड़ा देर से शुरू किया जाएगा और लगभग 8 बजे तक दंगल चलेगा। कमेटी के सभी सदस्य हर वर्ष की भांति पूरी पंचायत का भ्रमण और अपने स्तर पर प्रचार और निमंत्रण करेंगे।
बैठक में पदाधिकारियों के अतिरिक्त विनोद ठाकुर, हरदेव सिंह, धनी राम चौहान राजिंदर ठाकुर, रज्जाक विकु मौजूद रहे। -

जयनगर बेहन्दी गावं में आयोजित महादंगल में राजेन्द्र ठाकुर का किया ग्रामीणों ने भव्य स्वागत।
अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अर्की के लोकप्रिय नेता व विकास समिति अर्की के संयोजक व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत जय नगर के गांव बेहंदी में आयोजित महा दंगल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय लोगो द्वारा अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया गया।लोक सभा चुनावी व्यस्तता से निकल कर ठाकुर साहब अपने लोगो के बीच पहुंचे,जहां लोगो का अपार स्नेह ठाकुर साहब को मिल रहा है।
ठाकुर ने मौजूद लोगो को संबोधित भी किया। इस मौके पर इनके साथ जयनगर से सुरेंद्र जगोता,जयनगर पंचायत प्रधान राजेन्द्र कुमार,लोहारघाट पंचायत प्रधान रघुराज पराशर,साई पंचायत उप प्रधान देवेंद्र कुमार,मटेरनी के पूर्व प्रधान प्रताप ठाकुर, क्यार कनेता के पूर्व प्रधान राजेश महाजन, लक्ष्मी सिंह,नरेश सिंह कृष्ण लाल और यश पाल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

लक्ष्य बीएड कॉलेज मंजयाट में मनाया धूम्रपान निषेध दिवस
अर्की आजतक
अर्की
लक्ष्य बीएड कॉलेज मंजयाट में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया ! इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थय अधिकारी मनीषा आजाद व आशा कार्यकर्ता रमा शर्मा व रजनी शर्मा ने स्टाफ सदस्यों व प्रशिक्षुओं को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ! उन्होने कहा कि आजकल युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है ! उन्होने बताया कि धूम्रपान के कारण कैंसर,हृदय रोग तथा फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होती हैं ! धूम्रपान पीने वाला व्यक्ति जहां अपने शरीर में कई रोगों को आमंत्रित करता है वहीं उसके साथ बैठे परिवार जन भी इसकी चपेट में आ जाते हैं ! धूम्रपान पीने वाले व्यक्ति का औसतन आयु दस वर्ष तक कम हो जाती है ! धूम्रपान करने वालों को ऑस्टियोपोरोसिसि नामक बीमारी होने की संभावना प्रबल हो जाती है जिसमें शरीर की हडिडयां कमजोर हो जाती हैं ! इसके अतिरिक्त मसूड़े व पेट की बीमारियां होने की भी संभावना रहती है ! दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग धूम्रपान करते हैं तथा इस कारण प्रतिवर्ष लगभग छह मिलियन लोग काल का ग्रास बनते हैं ! उन्होने बताया कि दृढ़ इच्छा शक्ति से इस बुरी आदत से छुटकारा पाया जा सकता है ! नियमित व्यायाम ,योग,प्राणायाम जैेसी अच्छी आदतें अपनाने से धूम्रपान का त्याग करने में सहायता मिलती है ! अतः इस आदत से छुटकारा पाने वाले व्यक्ति को इन आदतों को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना चाहिए ! इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.पीएल गुप्ता, प्रबंध निदेशक आकाश गुप्ता तथा प्रधानाचार्य डा.कुसुम गुप्ता सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा !
-

अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद महिला ने मतदान केंद्र जाकर किया मतदान
अर्की आजतक
सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद महिला ने मतदान केंद्र जाकर किया मतदानघुमारवीं के चुवाड़ी बूथ में 72 वर्षीय विमला देवी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी मतदान करने पहुची ।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मतदान केंद्र में अस्वस्थ होने के बाद भी विमला शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान केंद्र आकर मतदान किया ।
-

मतदान के बाद दिखा लोगो मे सेल्फी का जोश
अर्की आजतक
दाड़लाघाट
किसी भी तरह के कार्यक्रम हों,आजकल यह एक ट्रेंड बन गया है कि हर कोई सेल्फी लेकर सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। यही हाल सोशल मीडिया पर शनिवार को लोकसभा चुनाव में भी रहा। युवाओं से लेकर अधेड़ मतदाता भी वोट डालने के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालकर दूसरे मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते रहे। मतदाताओं ने पहले मतदान किया और फिर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे मतदाताओं से विभिन्न स्लोगन के माध्यम से वोट डालने की अपील भी की। मतदान जरूर करें,आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा। ‘मैं हूं इस देश का जागरूक नागरिक,इसलिए मैंने किया अपने मताधिकार का प्रयोग,क्या आपने किया’। ‘मैंने तो कर दिया लोकतंत्र को वोट,क्या अपने किया,नहीं तो करके आए’। ‘मेरा वोट विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को’। ‘हम हैं इस देश के जागरूक मतदाता,आप भी बनो जागरूक और करो मतदान’ आदि शब्दों के साथ फेसबुक पर मतदाताओं ने सेल्फी अपलोड की। वोट देने के बाद फेसबुक,वाट्सएप,ट्विटर व इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने की होड़ सी लगी रही। चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की लोग पल-पल अपडेट्स करते रहे। वोट प्रतिशत जानने के लिए क्षेत्र वासी बेताब दिखे। परिवार के साथ मतदान करने गए लोगों ने बूथ के बाहर खूब सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इसके अलावा बहुत से वोटरों ने हाथ की उंगली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए अपनी तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की।
युवाओं में गजब का जोश दिखा
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में मतदान को लेकर युवाओं में गजब का जोश दिखा।बैरल,मांगल,नवगांव,दाड़लाघाट,स्यार,रौड़ी,बरायली,कश्लोग,चंडी सेवड़ा,बांजन, मांगू,मलावन,कराड़ाघाट,दानोघाट,पारनु सहित अन्य बूथों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार वोट किया। पहली बार मतदान के लिए उत्साहित युवा सुबह ही बूथ पर पहुंच गए थे। मतदान के बाद अंगुली पर लगे स्याही के निशान के साथ सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर सांझा कर स्वयं को पुण्य का भागी समझते रहे। इनका कहना था कि पहले मतदान का निशान यादगार है,अमिट है। यह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
इन युवतियों ने पहली बार किया मतदान
मतदान का सिलसिला बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर चुनाव की रंगत छा गई। ‘ये देखो निशान,हमने कर दिया मतदान’, ‘हमने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई,आप कब निकलेंगे भाई’, ‘मेरा वोट,मेरा अधिकार’ हमने वोट डाल दिया,आपने डाला क्या? सरीखे कमेंट डाले गए। मतदान को लेकर युवाओं में अधिक जोश दिखा। व्हाट्सएप और फेसबुक के दौर में वोट डालने से पहले और बाद में लोगों ने बूथ के बाहर सेल्फी ली। किसी ने परिवार के साथ सेल्फी ली,तो कोई दोस्तों के साथ अंगुली दिखाते हुए सेल्फी लेता नजर आया। सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। कुछ भी हो इस सेल्फी के चक्कर में ही सही युवाओं में सचमुच मतदान के प्रति जोश जागा है,जो कभी इस मामले में उदासीन दिखाई देते थे अब वे बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेकर लोकतंत्र की शक्ति को पहचान रहे हैं और दूसरों की प्रेरणा का स्रोत बनते जा रहे हैं।