Month: October 2024

  • कैसा रहेगा आपका आज का दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक

    आज के लिए राशिफल (03-10-2024)

    मेष
    03-10-2024

    ♈ मेष :

    चंद्रमा और सूर्य की युति राशि से पंचम में होने से विदेश में शिक्षा पाने का प्रयास सफल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक प्रयास भी आज आपके सफल रहेंगे और लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे। संतान की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा नौकरी और बिजनेस में मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में ज्यादा मनन-चिंतन करने की जरूरत है। अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। कामकाज को लेकर यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : सिल्वर रंग

    वृष
    03-10-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता की ओर से सहयोग और सुख मिलेगा। भौतिक सुख साधनों की चाहत आपकी बढेगी। राशि स्वामी शुक्र आज राशि से पंचम भाव में गोचर करते हुए आपको कन्या संतान से विशेष रूप से खुशी प्रदान कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में आज वृषभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आमदनी भी आज बढेगी। जो लोग आयात निर्यात का काम करते हैं उनके कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी और कमाई में इजाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : गोरा

    मिथुन
    03-10-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज भाइयों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से तीसरे भाव में सूर्य के साथ हो रहा है ऐसे मे आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मानसिक उलझन और तनाव मिल सकता हैा। काम के प्रति आपको अधिक सजग रहना होगा नहीं तो आपके सहयोगी काम में ढिलाई कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा क्योंकि आपका खर्च बढा हुआ है। वैसे आज आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद मिलने वाला है। सलाह है कि सेहत के मामले में आज किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।

    शुभ दिशा : दक्षिण
    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : सफेद रंग

    कर्क
    03-10-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं ऐसे में ओज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कमाई भी आज अच्छी रहने वाली है। अगर आपका सरकारी क्षेत्र में कोई काम फंसा है तो आज वह पूरा हो सकता है। पिता और पैतृक धन से आपको आज लाभ मिलने वाला है। आपके सितारे कहते हैं कि आपके शत्रु आज आपकी क्षमता और प्रभाव से शांत रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा लाभ मिलेगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    03-10-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। आप आज ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगे। साथ ही आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का भी विकास होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो आज वह आपके प्रयास से पूरा हो जाएगा। जो जातक विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगीा। वैसे आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं और लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा आपको आज अचानक लाभ का मौका मिल सकता है।

    शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग : हरा

    कन्या
    03-10-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। राशि स्वामी बुध राशि से ग्यारहवें भाव में लाभ दिला रहे हैं जबकि राशि में विराजमान शुक्र आपको लाभ के साथ ही साथ लाभ का आनंद भी प्रदान कर रहे हैं। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप धर्म कर्म और शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आप आज धन का निवेश भी भविष्य के लिए कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको आज अधिकारी से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग: नारंगी

    तुला
    03-10-2024

    ♎ तुला

    आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा जिससे समय पर काम को पूरा कर पाने में आप सफलता पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने अथवा मनोरंजक पल साथ गुजारने का प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई दबी चाहत आज पूरी हो सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी। भाई बहनों से आपको आज अपेक्षित सहयोग भी मिल जाएगा।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग: नारंगी

    वृश्चिक
    03-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। जो जातक होटल या अग्नि से संबंधित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। धातु से संबंधित वस्तुओं के कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज का दिन फैमिली लाइफ के मामले में आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिलेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। आपको आज किसी कार्य में साहसिक निर्णय का फायदा मिल सकता है। सेहत के मामले में सितारे कहते हैं कि आपको आज शरीर के निचले भाग में परेशानी हो सकती है।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : युवा गोरा रंग

    धनु
    03-10-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर भाग्य भाव में होने से आपको आज भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आज आपकी रुचि रहेगा। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा और आपकी कमाई में भी आज इजाफा होगा। जो लोग लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल जाएगी। पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलेगा। साथ ही सरकारी क्षेत्र के काम भी आज आपके बन जाएंगे।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 1

    शुभ रंग: नीला

    मकर
    03-10-2024

    ♑ मकर :

    दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी तथा सुकून से आप अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन अवश्य करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आत्म चिंतन तथा मनन करने से अपनी ही उलझी हुई आपको आज अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का भी आज संयोग बनता दिख रहा है जिस पर आपका धन खर्च हो सकता है। संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा। पड़ोसियों से विवाद में उलझने से बचें

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : भूरा

    कुंभ
    03-10-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज साझेदारों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन मे किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सुलह हो जाएगी और रिश्ते में तालमेल बढेगा। आप आज अपने सुख साधनों पर भी धन खर्च करेंगे। कई पेंडिंग बिल भी आज आपको चुकाने होंगे, जिससे धन खर्च होगा।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग : गोरा रंग

    मीन
    03-10-2024

    ♓ मीन :

    आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपको आज आनंददायक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको आज बच्चों की सफलता और व्यवहार से खुशी मिलेगी। लेकिन आपके लिए जरूरी यह भी है कि जोखिम वाले निवेश से आप बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना होगा क्योंकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। खान पान के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा क्योंकि पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है।

    शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : पीला

  • देवभूमि युवा मंडल गाहर द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर गाँव मे चलाया गया स्वच्छता अभियान

    हिमाचल आजतक

    देवभूमि युवा मंडल गाहर द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर गाँव मे स्वच्छता अभियान अध्यक्ष आकाश गौतम की चलाया गया । जिसमे उन्होंने सड़क के किनारों की झाड़ियों की कटाई की तथा रास्ते का सभी कूड़ा कर्कट उठाकर उसे जलाया गया । युवा मंडल के प्रधान ने कहा कि इस प्रकार का सफाई अभियान व जल स्त्रोतों की सफाई युवक मण्डल द्वारा समय समय पर पर की जाती है साथ ही अन्य कार्यक्रम भी किये जाते है ।
    और युवाओ को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और सभी सदस्यों को जलपान भी करवाया। इस अवसर पर प्रधान आकाश गौतम, उपप्रधान कमलकांत, कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, घनश्याम, योगेंद्र, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, विजय (बॉबी), अमित शर्मा मनन शर्मा व अन्य युवा साथियों की सहभागिता रही।

  • क्या जल्दबाजी में खड़े-खड़े खाना खाते हैं आप? तो जानिए इसके 5 नुकसान

    हिमाचल आजतक

    1 खड़े होकर खाना, सबसे पहले तो आपको कंफर्ट नहीं देता, जिससे आप खाना तो खाते हैं लेकिन यह अंदाजा नहीं लगा पाते कि आपने भूख से ज्यादा खाया है या कम। इसके अलावा बैठ कर खाने जितना आनंद और संतुष्टी नहीं पाते।
    2 खड़े होकर खाने का दूसरा बड़ा नुकसान है सही पाचन न होना। जी हां, इससे आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर पाता और आपकी पाचन शक्ति भी कमजोर होती है।
    3 जैसा कि ऊपर बताया कि पाचन नहीं होता, ऐसी स्थिति में अपच के साथ कब्ज की समस्या हो सकती है।
    4 आपकी एकाग्रता में कमी का एक बड़ा कारण हो सकता है खड़े होकर खाना। ज जी हां, यह आदत आपके फोकस को कमजोर कर एकाग्रता में कमी लाती है औरइसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
    5 खड़े होकर खाना, आंतों के लिए भी नुकसानदायक है। रोजाना की ये आदत  आंतों के सिकुड़ने का कारण बन सकती हैं जिससे सेहत की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

  • शारदीय नवरात्रों पर शिव मंदिर तालाब पर श्रीमद भागवत सफ्ताह ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन।

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    शिव मंदिर तलाब पर शारदीय नवरात्रों के शुभारम्भ के साथ द्वितीय नवरात्रे से प्रारम्भ होगा ज्ञान रूपी श्रीमभागवत कथा का आयोजन ।
    शिव मंदिर परिसर कुनिहार में सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा का आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर किया जा रहा है । भागवत कथा राधे श्याम परिवार के सौजन्य से आयोजित करवाई जा रही है,जिसमे प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बांके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम के प्रमुख संस्थापक हरिजी महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं में ज्ञान यज्ञ की गंगा प्रवाहित करेगे। जानकारी राधे श्याम परिवार संस्था के प्रधान कृष्ण पंवार तथा महासचिव इंदिरा शांडिल ने प्रेस को जारी बयान में दी है। उन्होंने बताया जी 4 अक्टूबर को 3 बजे शिव मंदिर के मुख्यद्वार पर समस्त राधे श्याम परिवार व संस्था से जुड़ी महिलाए कथा व्यास हरिजी महाराज व पुराण ग्रन्थ का स्वागत करेगी तथा कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसके पश्चात हरिजी महाराज द्वारा पंडाल में विधिवत रूप से कलश की स्थापना की जायेगी। पूजा अर्चना के उपरांत श्री मदभागवत कथा का शुभारंभ होगा। मूल पाठ का समय प्रातः 5 बजे से होगा तथा कथा प्रवचन का समय प्रतिदिन 1 बजे से साय 4 बजे तक रहेगा व रोजाना कथा पंडाल में साय 7 से 9 बजे तक आरती व भजन कीर्तन होगा। श्यामनन्द शांडिल ने बताया कि 10 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11 बजे पूर्णाहुति के साथ श्रीमदभागवत कथा विश्राम की ओर अग्रसर होगी। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को कथा प्रवचन का समय 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके पश्चात क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया जायेगा। राधे श्याम संस्था की प्रधान कृष्णा पंवर, सलाहकार नीलम कौंडल,हेमलता कश्यप, मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष अंजना कश्यप, महासचिव इंदिरा शांडिल,सहसचिव गोदावरी देवी ने इस नवरात्रे पर्व पर धार्मिक स्थल शिव मंदिर परिसर तलाब में श्रीमदभागवत कथा आयोजित करने का बीड़ा उठाया है। इस संस्था के साथ क्षेत्र की बहुत सी महिलाएं जुड़ी है जिनके प्रयासों से इस कथा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जायेगा। संस्था के उक्त सभी पदाधिकारियों ने समस्त क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे सभी श्रीमद्भागवत कथा में बढ़ चढ़ कर भाग ले और अपने जीवन को सफल बनाये।
    विश्व मंगलम सेवाधाम के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया,कि कथा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह किया है कि वे सभी श्रीमद्भकगवत कथा में बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति सुनिशचित करे।।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक

    आज के लिए आपका राशिफल (02-10-2024)

    मेष
    02-10-2024

    ♈ मेष :

    उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव आपके कामों में विध्न डालेगा। काम के सिलसिले में दिन मान सामान्य रहेगा। मेहनत करने से ही कुछ उम्मीद रखनी चाहिए। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए का दिन मान काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    02-10-2024

    ♉ वृषभ :

    इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए का दिन मान अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव सोच आपको उनके दिल में खास जगह दिलाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में का दिन मान तनावपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में मेहनत पर पूरा ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    02-10-2024

    ♊ मिथुन :

    अपने काम पर ध्यान रखेंगे, जिससे काम सफल भी होंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का तनाव दूर होगा और एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए का दिन बहुत खूबसूरत रहेगा और काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    02-10-2024

    ♋ कर्क :

    मन में हर्ष की भावना रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। आप अधिकार जमा कर अपना काम करेंगे, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में का दिन मान तनावपूर्ण रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    02-10-2024

    ♌ सिंह :

    सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के ग्रहस्थ जीवन मे थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी रिश्ते में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आपकी मोहब्बत सर चढ़कर बोलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    02-10-2024

    ♍ कन्या :

    आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव खत्म होकर एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगी, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सावधानी भरा रहेगा। कुछ भी ऐसा ना कहें या करें जिससे उनके साथ आपका संबंध बिगड़े, काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    02-10-2024

    ♎ तुला

    आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव को दूर करने की कोशिश दोनों तरफ से करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के साथ समय को अच्छे से बिताएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    02-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आपके लिए का दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी, वाद विवाद में सफलता मिलने से हर्ष होगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। रिश्ते में अपनापन प्रेम और क्रिएटिविटी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    02-10-2024

    ♐ धनु :

    मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। घर की खुशी के बारे में सोचेंगे। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। साथ में मिलकर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में आपकी समझदारी से सभी मुश्किलें हल होंगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    02-10-2024

    ♑ मकर :

    अपने फ्रेंड्स को लेकर कुछ प्लान करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। काम को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी, फिर भी काम बन जाएंगे। इनकम अच्छी रहेगी। धार्मिक काम करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोग काफी खुश महसूस करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    02-10-2024

    ♒ कुंभ :

    किसी पुरानी समस्या को लेकर आपकी त्यौरियां चढ़ी रहेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा है। आप अपने परिवार के साथ अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे और उनसे शादी करने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    02-10-2024

    ♓ मीन :

    आपके लिए बढ़िया रहेगा। बस किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से बचें। परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपको फायदा पहुंचाएगा। काम के सिलसिले में आपका अनुभव और मेहनत बहुत कामयाब रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए का दिनमान बढ़िया रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • चंडी गांव मे किसान सेमिनार का हुआ आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    स्थानीय किसानों को सशक्त बनाने और कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंबुजा फाउंडेशन ने मंगलवार को चंडी गांव में एक किसान सेमिनार का आयोजन किया। किसान सेमिनार में 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जिन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी जिसमें अनाज,दाल,सब्जियां सहित उद्यानिकी उत्पाद शामिल थे। किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी की गई और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। सेमिनार के एक हिस्से के रूप में एक पशु मेला भी आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को सम्मानित किया गया। अंबुजा फाउंडेशन के ज़ोनल मैनेजर भूपेंद्र गांधी ने फाउंडेशन की 3660 किसानों के साथ काम करने और स्थानीय किसानों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए चार किसान सहकारिता एफपीओ संगठित करने पर जोर दिया। सीएमओ मुकेश सक्सेना ने किसानों के सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉक्टर परमाणिक आईएआरआई शिमला के मुख्य वैज्ञानिक डॉ देशराज,बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक अमर सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ देवराज शर्मा,डॉ मानवी,उपप्रधान चंडी तुलसी राम सहित अन्य मौजूद रहे।

  • बिजली बोर्ड को न बनाया जाये प्रोयगशाला : पावर इंजीनियर एसोसिएशन


    पावर इंजीनियर एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पे चर्चा हुई। इसमें मुख्य अभियंताओं की रुकी हुई पदोन्नति और सरकार द्वारा गठित उप समिति की प्रथम बैठक में हुई चर्चा पर विचार विमर्श हुआ।
    पावर इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने कहा कि उप समिति की प्रथम बैठक के जो कार्यवृत्त (मिनट्स ऑफ मीटिंग) सोशल मीडिया पर प्रसारित रहे हैं उन्हें पढ़ के यह लगता है जिसने भी उप समिति के सामने प्रस्तुति दी है, वह पावर सेक्टर के कार्य प्रणाली से अनिभिज्ञ था। सभी सदस्यों ने ऐसा महसूस किया कि कहीं न कहीं सरकार को गुमराह किया जा रहा है। पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने यह फैसला किया कि वह उप समिति से यह अनुरोध करेंगे कि कोई भी फैसला लेने से पहले, उनके एक प्रतिनिधि मंडल को उप समिति के समक्ष अपनी बात रखने का मौका दिया जाए।इसके अलावा सदस्यों ने इस बात पर भी गहरी चिंता जताई की बिजली बोर्ड में अभियंताओं की पदोन्नति लगभग 6 महीने से नहीं हुई है, जिसके चलते केवल बिजली बोर्ड में ही 7 अधीक्षण अभियंता पद खाली चल रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि जहां इस में कोई शक नहीं है कि बिजली बोर्ड में नीचले स्तर पर फील्ड टेक्निकल स्टाफ की भारी कमी है, पर अभियंता स्तर पर कृत्रिम कमी पैदा करने से बोर्ड का कामकाज पर आगे जा कर काफी फर्क पड़ेगा। इसके अलावा समय पर पदोन्नति न मिलने से अभियनता भी काफी हताश है।पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने कहा कि मौजूदा सरकार ने एक चीफ इंजीनियर और एक अधीक्षण अभियंता का पद सृजित किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार को यह अहसास है की आने वाले समय में अभियंतों का काम और बढऩे वाला है।
    मीटिंग के अंत में सभी सदस्यों ने मुख्यामंत्री की अच्छे स्वस्थ की कामना की और यह फैसला लिया की उनके स्वस्थ होने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिल करके उन्हें सभी मुद्दों से अवगत करवाएगा।

  • हिमाचल अकादमिक स्कूल बाहवां के राजस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चयनित।

    हिमाचल आजतक

    ब्यूरो(अर्की)

    हिमाचल अकादमिक स्कूल बाहवां के विद्यार्थियों ने आज सम्पन्न हुए जिला स्तरीय अंडर – 14 टूर्नामेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुनिहार में आयोजित इन खेल – कूद प्रतियोगिताओं में जिला सोलन के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। हिमाचल अकादमिक स्कूल बाहवां की छात्रा द्रिष्टि ठाकुर ने सुगम संगीत व क्लासिकल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीँ ग्रुप सांग में
    चाहत, तन्वी शर्मा, दिव्यांशी, हिमानी, हर्षिका, उर्वशी, दिया वर्धन, द्रिष्टि, दिव्या, जागृति, यशिका, कशिश, दीक्षा, जानवी, दिया ठाकुर, इशिका, साक्षी,व तन्वी ठाकुर
    ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अब यह विद्यार्थी नादौन में होने वाले राजस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर बेहद गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत,निष्ठा और प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने पूरी टीम को विजेता बनने पर बधाई दी व स्टाफ की प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री रूप राम शर्मा ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत ने ही हमें गौरव का यह क्षण दिलाया है वह आगे चलकर भी ऐसे ही अपने अध्यापकों व् अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।

  • गांधी जी की 155वीं पुण्य तिथि पर द एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में कई कार्यक्रम आयोजित।

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में गांधी जी की155वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सभी विद्यार्थियो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के भाव प्रकट करते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए सुन्दर व आकर्षक नारों से अपने हुनर का प्रदर्शन किय।
    इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सागरिका बक्शी ने की। दूसरी ओर ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ विषय के अंतर्गत विद्यालय में स्वच्छता की भागीदारी के लिए स्कूल के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग ने सभी कर्मचारियों को सम्मान पत्र व उपहार भेंट किये। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इन कर्मचारियों के काम की महत्ता बताते हुए धन्यवाद दिया, कि विद्यालय को स्वच्छ व सुंदर बनाने में उनकी बहुत बड़ी भागीदारी है। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों से अपील की कि अपने घर व स्कूल में सफाई बनाए रखें और स्वस्थ रहें।

  • प्रदेश में वितीय संकट के लिए प्रदेश सरकार खुद जिमेवार–इंद्रपाल शर्मा

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ ने प्रदेश सरकार के द्वारा पैन्शनरो को इस माह भी 9 तारिख को पैन्शन दिये जाने के जो आदेश जारी किये हैं, उसकी कड़े शब्दो मे नींदा की है।
    कुनिहार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने सरकार पर कर्मचारियो व पैन्शनरो को बांटने का आरोप लगाया।शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस माह कार्यरत कर्मचारियो को जो 1तारिख को वेतन दिये जाने के आदेश किये है, वे कशमीर व हरियाणा मे हो रहे चुनाव को देखते हुए किये है।अगले महिने से उन्हे भी 5 तारिख को ही वेतन मिलेगा। शर्मा ने कहा कि कर्मचारियो व पैन्शनरो को 5 व 10 तारिख को वेतन व पैन्शन दिये जाने के पीछे,सरकार का यह तर्क की सरकार ब्याज बचाना चाहती हैं, तो जिन कर्मचारियो व पैन्शनरो ने बैंकों से लोंन ले रखा उसका ब्याज क्या सरकार देगी। उन्होने कहा कि प्रदेश मे वितीय संकट के लिये खुद सरकार जिमेवार हैं। सरकार ने दर्जनों सलाहकारों,निगमों ,बोर्डो के चेयरपर्सन को मंत्री का दर्जा देकर पहले ही उन पर करोडों खर्च कर रही है। अब सेवा निवृत हो चुके वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को 2 व 3 वर्षो का सेवा विस्तार देकर और वितीय संकट खडा कर रही है।शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की वितीय स्थिति चर्मरा गई हैं और वितीय संकट पैदा हो गया है।
    महा संघ की समन्वय समिति ने गत 9अगस्त को राज्य पाल महोदय को ज्ञापन सौंपा था,जिसमे उनसे राज्य सरकार को बर्खास्त कर यहा गवर्नर शासन लगाये जाने की मांग की थी। महासंघ की सभी 6 संगठनो की सयुक्त समन्वय समिति के प्रदेश,जिला व अन्य सभी इकाइयो के पदाधिकारी इसको लेकर शीघ्र ही शिमला मे धरना प्रदर्शन करेगे।
    इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग ,रमेश योगीराज,राजेश जोशी,सोहन लाल,सत पाल,मोहन लाल भारद्वाज,चेत राम तंवर, हरदेव भारद्वाज व ओम राणा उपस्थ्ति रहे।