Month: March 2025

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    29-03-2025

    ♈ मेष :

    व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    वृष
    29-03-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आप सभी कामों में सफल होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    मिथुन
    29-03-2025

    ♊ मिथुन :

    आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    कर्क
    29-03-2025

    ♋ कर्क :

    दफ़्तर में कुछ चीज़े आज आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है, अत: इससे बचनें का प्रयास करें, आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    सिंह
    29-03-2025

    ♌ सिंह :

    आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    कन्या
    29-03-2025

    ♍ कन्या :

    आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। आज के दिन खुद पर सयंम रखें नहीं तो हो सकता है कि आज आपको पार्टनर की तरफ से कुछ सुनने को मिले जो कि आपके लिए सही नहीं होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    तुला
    29-03-2025

    ♎ तुला :

    आज के दिन आपके लंबित कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर आपको देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आज आप कुछ ठोस कदम उठाएंगेए जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकतें हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर अथवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    वृश्चिक
    29-03-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    धनु
    29-03-2025

    ♑ धनु :

    आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा। आज सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उन पर जीत हासिल कर पायेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    मकर
    29-03-2025

    ♑ मकर :

    व्यावसायिक सदंर्भ में, नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आपको आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आप महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कुंभ
    29-03-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

     

    मीन
    29-03-2025

    ♓ मीन :

    आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा जिस पर आपका अधिकार हैं। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

  • नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आइये जाने नवरात्रि स्पेशल

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आइये जाने नवरात्रि स्पेशल

    नवरात्रि स्पेशल(भार्गव)

    नवरात्रि
    ⚱️ हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसका समापन नवमी तिथि पर किया जाता है। इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो 6 अप्रैल को समाप्त होंगी। ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य पूजा को समर्पित है। इस अवधि में इनकी उपासना करने से साधक की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं, साथ ही मां दुर्गा की विशेष कृपा भी प्राप्त होती हैं।

    ⚱️ कहते हैं नवरात्रि के दिनों में देवी पृथ्वी लोक पर आती हैं। इसलिए उनकी आराधना हमेशा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस बार देवी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो बेहद शुभ और धन लाभ का संकेत है। इस दौरान रेवती नक्षत्र और ऐन्द्र योग के साथ-साथ हिंदू नववर्ष का संयोग भी बन रहा है। इस संयोग में माता की पूजा पूर्ण विधि से करने पर वह प्रसन्न होती हैं और सभी दुखों को हरती है। ऐसे में आइए नवरात्रि के पहले दिन की पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते है

    चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025

    ⚱️ कलश स्थापना नवरात्रि की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस दौरान विशेष मुहूर्त में कलश स्थापना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। 2025 में कलश स्थापना के लिए निम्नलिखित मुहूर्त है।

    पहला मुहूर्त

    30 मार्च 2025, सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक।

    दूसरा मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त)

    30 मार्च 2025, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।

    इन मुहूर्तों में कलश स्थापना करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।

    नवरात्रि कैलेंडर

    प्रतिपदा 30 मार्च 2025 शैलपुत्री

    द्वितीया 31 मार्च 2025 ब्रह्मचारिणी

    तृतीया 01 अप्रैल 2025 चंद्रघंटा

    चतुर्थी 02 अप्रैल 2025 कुष्मांडा

    पंचमी 03 अप्रैल 2025 स्कंदमाता

    षष्ठी 04 अप्रैल 2025 कात्यायनी

    सप्तमी 05 अप्रैल 2025 कालरात्रि

    अष्टमी व नवमी 06 अप्रैल 2025 महागौरी व सिद्धिदात्री

    ⚱️ पूजा से पहले कलश स्थापना का विधान है।

    ⚱️ आप सबसे पहले एक मिट्टी के पात्र को लेकर उसमें थोड़ी सी मिट्टी डाल दें।

    ⚱️ फिर इस पात्र में जौ के बीज डालकर उसे मिलाएं।

    ⚱️ इसके बाद मिट्टी के पात्र पर पानी से छिड़काव करें।

    ⚱️ अब आप एक तांबे का लोटा लेकर उसपर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

    ⚱️ उसके ऊपरी हिस्से में मौली बांधकर साफ जल भरें।

    ⚱️ इस जल में दूब, अक्षत, सुपारी और कुछ पैसे रख दें।

    ⚱️ अशोक की पत्तियां कलश के ऊपर रख दें।

    ⚱️ अब पानी के एक नारियल को लाल चुनरी से लपेटकर मौली बांध दें।

    ⚱️ इस नारियल को कलश के बीच में रख दें, और बाद में इसे पात्र के मध्य में स्थापित कर दें।

    पूजन विधि

    ⚱️ नवरात्रि की पूजा से पहले विधि-विधान से घट स्थापना करें।

    ⚱️ वहीं नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की पूजा की जाती है।

    ⚱️ आप पूजा करने के लिए सबसे पहले अग्यारी करें और उसपर लौंग का जोड़ा रखें

    ⚱️ अब देवी के समक्ष ज्योति जलाएं।

    ⚱️ फिर कुछ मौसमी फल और बताशे प्रसाद के रूप में रखें।

    ⚱️ अब कुमकुम, हल्दी, सफेद चंदन, अक्षत, सिंदूर अर्पित करें।

    ⚱️ इसके अलावा आप पान, सुपारी, लौंग, नारियल 16 श्रृंगार का सामान चढ़ा सकते हैं।

    ⚱️ नवरात्रि के पहले दिन देवी को सफेद रंग का पुष्प अर्पित करें।

    ⚱️ फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

    ⚱️ अब मां शैलपुत्री के बीज मंत्रों का जाप करें और आरती करना शुरू करें।

    ⚱️ अंत में माता की आरती करते हुए गलतियों की माफी मांगे।

  • सरकारी महाविद्यालय सुबाथू में प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    सरकारी महाविद्यालय सुबाथू में प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    सुबाथू से पवन कुमार सिंघ

    सरकारी महाविद्यालय सुबाथू में प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी हैं।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    इस अवसर पर कई विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें गीतांशु, भूमिका कश्यप, आंचल शर्मा, पलक, पारुल, नर्गिश बानो, हिमानी और मुस्कान शामिल हैं। इसके अलावा, दीपक और मोनिका कुमारी को ‘बेस्ट एथलीट’ के रूप में सम्मानित किया गया।

  • श्रीराम सहित चारों भाईयों का विवाह(अध्याय 31)

    श्रीराम सहित चारों भाईयों का विवाह(अध्याय 31)

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    श्री रामजी और जानकीजी श्रेष्ठ आसन पर बैठे, उन्हें देखकर दशरथजी मन में बहुत आनंदित हुए। अपने सुकृत रूपी कल्प वृक्ष में नए फल आए देखकर उनका शरीर बार-बार पुलकित हो रहा है। चौदहों भुवनों में उत्साह भर गया, सबने कहा कि श्री रामचन्द्रजी का विवाह हो गया।

    श्रीराम व सीता का विवाह संपन्न होने के बाद ऋषि वसिष्ठ ने राजा जनक व उनके छोटे भाई कुशध्वज की पुत्रियों मांडवी, श्रुतकीर्ति व उर्मिला को बुलाया।

    जनक ने राजा दशरथ की सहमति से मांडवी का विवाह भरत से, उर्मिला का विवाह लक्ष्मण व श्रुतकीर्ति का विवाह शत्रुघ्न से कर दिया। अपने सभी पुत्रों का विवाह होते देख राजा दशरथ बहुत आनंदित हुए।

    देवता प्रणाम करके फूल बरसा रहे हैं। मंगलों की मूल मुनियों के आशीर्वादों की ध्वनि हो रही है। गानों और नगाड़ों के शब्द से बड़ा शोर मच रहा है। सभी नर-नारी प्रेम और आनंद में मग्न हैं॥

    मुदित अवधपति सकल सुत बधुन्ह समेत निहारि। जनु पाए महिपाल मनि क्रियन्ह सहित फल चारि।

    सब पुत्रों को बहुओं सहित देखकर अवध नरेश दशरथजी ऐसे आनंदित हैं, मानो वे राजाओं के शिरोमणि क्रियाओं सहित चारों फल अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष पा गए हों।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    28-03-2025

    ♈ मेष :

    सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    वृष
    28-03-2025

    ♉वृषभ :

    आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। व्यर्थ भ्रम में न पड़कर विवेक से काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा। आज आपके माता-पिता की तबियत में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    मिथुन
    28-03-2025

    ♊ मिथुन :

    आज रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग होटल के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक से मुनाफा मिल सकता है। आज आप बच्चों के साथ अधिक समय बितायेंगे। आपको नौकरी के लिए जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपको अपनी मनचाही कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपका करियर नये रूप में उभरेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    28-03-2025

    ♋ कर्क :

    प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    सिंह
    28-03-2025

    ♌ सिंह :

    आज आप महसूस करेंगे कि परिवार की जीवन में कितनी अहमियत होती है। आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। आज आप कोई भी अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं। किस्मत भी आज आपके साथ है। आज आप जो भी करेंगे उसके बहुत अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। आज आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करने में भी सफल हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    कन्या
    28-03-2025

    ♍ कन्या :

    आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

     

    तुला
    28-03-2025

    ♎ तुला :

    सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    वृश्चिक
    28-03-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो उस जगह की सारी जानकारियां हासिल करके ही जाए। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। जरूरत से ज़्यादा सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन खुद को सक्रिय रखें। अगर आप किसी भी समस्या में उलझे है तो आज आपको उस समस्या से निजाद मिल जायेगा। आज आपने कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

     

    धनु
    28-03-2025

    ♑ धनु :

    आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर कर सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकते हैं। इससे घर का वातावरण कुछ बदल सकता है। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े- बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, रिश्ते मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    मकर
    28-03-2025

    ♑ मकर :

    नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कुंभ
    28-03-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवारजन आपकी इज्जत करेंगे, किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, किए गए कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी। आप कुछ बिंदुओं पर आश्चर्यजनक वार्तालाप भी कर सकते हैं जो वास्तव में आपको सोचने के लिए तैयार करेंगे। स्वास्थ्य को आपके ध्यान की जरूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला हरा

     

    मीन
    28-03-2025

    ♓ मीन :

    आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

  • अर्की विधानसभा के परगना मलौन में सुविधाओं की कमी एक बड़ी समस्या

    अर्की विधानसभा के परगना मलौन में सुविधाओं की कमी एक बड़ी समस्या

    मलौन

    अर्की विस के परगना मलौन की ग्राम पंचायत क्यार कनैता के गांव उपरला भडेच एससी बस्ती की बेटी नितु के पथरी के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी दुख का सामना करना पड़ा। गांव के रोड पर पुली का अधुरा पड़े काम के कारण लोगों को मरीज कंधे पर उठाकर लाना पड़ रहा है।

    इस समस्या के समाधान के लिए विधायक से आग्रह किया गया है कि वे अधिशाषी अभियंता को उचित निर्देश देकर इस समस्या का समाधान करें। यह समस्या न केवल नितु के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ी चुनौती है।

    ग्राम पंचायत के कार्यों में से एक सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य भी हैं, जैसे कि सड़कों, नालियों, तालाबों, कुओं तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की व्यवस्था करना और सार्वजनिक जगहों, सड़कों, गलियों और अन्य स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करना ¹। ग्राम पंचायत को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए और विधायक से आग्रह किया कि वे अधिशाषी अभियंता को उचित निर्देश देकर इस समस्या का समाधान करें।

  • ग्राम पंचायत गोयला के गांव सुआ खाली मे तेदुआ का आतंक

    ग्राम पंचायत गोयला के गांव सुआ खाली मे तेदुआ का आतंक

    गोयला/पवन कुमार सिंघ

    दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोयला के गांव सुआ खाली में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव के जानवरों को अपना शिकार बनाने के बाद अब गांव वालों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने कुछ दिन पहले ही बाबूराम जी के बकरे को शिकार बनाया है, जिससे गांव वाले काफी परेशान हैं।
    गांव वालों ने पंचायत और वन विभाग से इस मामले में कार्यवाही करने का निवेदन किया है, ताकि जल्दी से जल्दी तेंदुए को पकड़ा जा सके। गाँव वालो का कहना है की वन विभाग पिंजरा लगाए या किसी और तरिके से तेदुए को अपने कब्जे मे ताकि लोगो को कोई परेशानी न हों तेदुए के आतंक से लोगो को समय से पहले घर आना पड़ता है स्थनीय दुकानदारों ने बतया की तेंदुआ शाम के समय रस्ते में आ जाता है जिसके चलते उन्हे या तो दूसरे रास्ते से घर जाना पड़ता हैं या समय से पहले घर जाना पड़ता है पंचायत प्रधान और स्थानीय लोगों ने विभाग से कार्यवाही की मांग की है
    स्थानीय लोगों ने बताया की अगर ग्राम पंचायत में सुरक्षा की व्यवस्था*: समिति ग्राम पंचायत में सुरक्षा की व्यवस्था करने में मदद करती है, जो तेंदुए के आतंक के मामले में बहुत जरूरी है।
    इस मामले में स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए और वन विभाग के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्य करना चाहिए।

  • चंडी (अर्की) विद्यालय ने नए प्रवेश हेतु किया लोगों को जागरूक।

    चंडी (अर्की) विद्यालय ने नए प्रवेश हेतु किया लोगों को जागरूक।

    चंडी

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या व अध्यापकों द्वारा विद्यालय में प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए आज सेवड़ा चंडी व आस-पास के गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया व विद्यालय में सरकार द्वारा सभी छात्रों को दी जा रही सुविधाएं व शिक्षा की गुणवत्ता को विकसित करने के लिए चलाई जा रही नीतियों को बैनर व पोस्टर के माध्यम से बताया। अभिभावकों और स्थानीय निकायों को इस विद्यालय में बच्चों के प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • अर्की क्षेत्र के पंजपीपलु के बच्चों ने किया नौणी विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

    अर्की क्षेत्र के पंजपीपलु के बच्चों ने किया नौणी विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

    अर्की
    प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का भरसक प्रयास कर रहीं है। माध्यमिक कक्षाओं से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान मिले इसके लिए इन दिनो स्कूली बच्चांे को शैक्षिक भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी कडी में अर्की उपमंडल के पंचपीपलु माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने डॉ. यशवंत सिंह औद्यानिकी एंव बागवानी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया जहां पर बच्चांे को बागवानी सहित अन्य संबंधित विषयों की जानकारी व्यावहारिक रूप से दी गई।
    राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलु की प्रभारी अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चांे को व्यवाहरिक ज्ञान देने के लिए नौणी विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया । जहां पर बच्चांे को बहुत कुछ सीखने को मिला ।
    वहीं बच्चों ने भी इस शैक्षिक भ्रमण को लाभकारी बताते हुए कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण से उन्हें बहुत सी चीजों का ज्ञान प्राप्त हुआ है।बचों के साथ रत्न लाल सुरेंद्र कुमार व चन्द्रप्रकाश आदि भी रहे

  • सोलन की नालियों में मिल रहे हैं बड़े-बड़े हड्डियों के टुकड़े

    सोलन की नालियों में मिल रहे हैं बड़े-बड़े हड्डियों के टुकड़े

    सोलन की नालियों में मिल रहे हैं बड़े-बड़े हड्डियों के टुकड़े। यहां पर विशेष समुदाय द्वारा खोले गए होटल और बिरयानी की दुकानों की जांच की जानी चाहिए । कहीं यह लोग सोलन की भोली भाली जनता की आंखों में धूल तो नहीं झोंक रहे हैं। मेरी पुलिस प्रशासन से और विभाग के अधिकारों से स्पष्ट मांग है कि निष्पक्ष जांच करें और उसकी रिपोर्ट मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष पेश करे।
    अगर किसी भी सूरत में मामले को दबाया गया तो परिणाम गंभीर हो सकते है।