Month: August 2025

  • धुन्दन क्लस्टर के किसानों को दी गयी प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी

    धुन्दन क्लस्टर के किसानों को दी गयी प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी

    दाड़लाघाट

    पंचायत धुन्दन के दुर्गा मंदिर प्रांगण धुन्दन क्लस्टर के किसानों की एक बैठक हुई। इस मौके पर धुन्दन पंचायत के रूपलाल वर्मा एवं मनोहर लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमे किसानों को प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित किसानों को क्लस्टर के प्रति उनकी क्या जिम्मेवारिया,कर्तव्य है के बारे में भी जानकारी दी गई। धुन्दन क्लस्टर के किसानों को शून्य लागत प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। इन किसानों को जो सरकार द्वारा पैसा आएगा उसका कैसे सदुपयोग होगा उसके बारे में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय मिशन प्रकृति खेती के तहत किसानों को इस खेती में जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर किसानों का क्लस्टर बनाया गया है। मास्टर ट्रेनर रूपलाल वर्मा ने किसानों को बीजामृत,जीवामृत खाद बनाने की विधि भी बताई गई। उपस्थित किसानों को रासायनिक खाद,कीटनाशक का उपयोग न करने की अपील की गई। इन खादों की जगह प्राकृतिक विधि से तैयार की गई जीवामृत खाद,घन जीवामृत अपने खेतों में डालने की सलाह दी गई। रासायनिक खाद,कीटनाशक जहर से हमारे शरीर,वातावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है उसके विपरीत जहां पर हम प्राकृतिक विधि से खाद जीवामृत बनाते हैं,वहीं पर लाखों की संख्या में जीवाणु हमारी मिट्टी के अंदर तैयार हो जाते हैं। बैठक में लगभग 50 किसानों सहित पंचायत उपप्रधान धुन्दन मदनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

  • कर्नल (डा.) संजय शांडिल और पूनम शांडिल ने भाकृअनुप- खुम्ब अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट सोलन का किया दौरा

    कर्नल (डा.) संजय शांडिल और पूनम शांडिल ने भाकृअनुप- खुम्ब अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट सोलन का किया दौरा

    सोलन (चम्बाघाट)
    पवन कुमार सिंघ

    कर्नल (डा.) संजय शांडिल और पूनम शांडिल ने आईसीएआर–मशरूम अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट, सोलन का दौरा किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. वी.पी. शर्मा , टी डी शर्मा , डाक्टर अनिल कुमार और संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कर्नल शांडिल और पूनम शांडिल ने संस्थान में शोध और उत्पादन की जा रही विभिन्न किस्मों की मशरूम को देखा और उनके पोषण और आर्थिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। डाक्टर अनिल कुमार ने कर्नल शांडिल और उनके साथ आये लोगो को विभिन्न प्रकार की मशरूम की जानकारी दी कर्नल शांडिल ने मशरूम उत्पादन को आत्मनिर्भरता और रोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्थान से आग्रह किया कि गरीब और बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। संस्थान के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे स्थानीय युवाओं को निश्चित रूप से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे मशरूम उत्पादन को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। कर्नल शांडिल ने सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें हिमाचल प्रदेश के किसानों और बेरोजगार युवाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह दौरा हिमाचल प्रदेश में कृषि और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    29-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, यात्रा संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल

    वृष
    29-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज धैर्य और संयम आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    मिथुन

    29-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के साथ समय बितेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नींद पूरी लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नीला

    कर्क
    29-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन पारिवारिक सौहार्द का रहेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। नए निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत अच्छी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    सिंह
    29-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका आत्मबल और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा लेकिन अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा

    कन्या
    29-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अधिक थकान से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा

    तुला
    29-08-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन सकारात्मक परिणाम देगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। घर में शांति और सौहार्द बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। संतान की पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। यात्रा संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृश्चिक
    29-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आत्मविश्वास और मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार में स्नेह और सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, व्यायाम करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: लाल

    धनु
    29-08-2025

    ♐ धनु :

    आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान्यता प्राप्त होगी। व्यापार में निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएँगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    मकर
    29-08-2025

    ♑ मकर :

    आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। बच्चों की उपलब्धि से मन खुश होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    कुंभ
    29-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार का माहौल आनंददायक रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मीन
    29-08-2025

    ♓ मीन :

    आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा

  • बी एल स्कूल कुनिहार की भानुप्रिया परिहार और दीक्षित शर्मा का MBBS में चयन होने पर किया सम्मानित

    बी एल स्कूल कुनिहार की भानुप्रिया परिहार और दीक्षित शर्मा का MBBS में चयन होने पर किया सम्मानित


    कुनिहार
    बी सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार के दो बच्चों भानु प्रिया परिहार व् दीक्षित शर्मा का MBBS में चयनित होने के लिए सम्मनित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की हमारे विद्यालय के दो पूर्व छात्र-छात्रा भानु प्रिया परिहार व् दीक्षित शर्मा का चयन MBBS के लिए हुआ है I उन्होंने बताया की भानु प्रिया परिहार का चयन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में व् दीक्षित शर्मा का चयन पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चंबा में हुआ है I विद्यालय आने पर इन दोनों बच्चों और इनके माता पिता का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया I विद्यालय अध्यक्ष ने प्रिया परिहार व् दीक्षित शर्मा को मिठाई खिलाकर व् स्मृति चिन्ह व् नगद राशि देकर सम्मानित किया I उन्होंने बताया की विद्यालय के लिए के लिए बड़ी ख़ुशी की बात है भानु प्रिया परिहार व् दीक्षित शर्मा ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भानु प्रिया परिहार उनके अभिभावक माता शीला देवी, नाना –नानी सूरत राम व् निर्मला देवी तथा दीक्षित शर्मा और उनके अभिभावक माता पूनम शर्मा पिता हीरा दत्त शर्मा को भी मिठाई खिलाई और इस उपलब्धि के बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन दोनों बच्चों ने विद्यालय का , अपने माता पिता का , कुनिहार का और जिला सोलन का नाम रोशन किया है साथ इन दोनों बच्चों और इनके अभिभावकों को विद्यालय खुलने पर विद्यालय में सम्मानित किया जायेगा I इस विद्यालय से निकले छात्र – छात्राएं देश और विदेश सेवाएं दे रहे हैं और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व् सभी सदस्यों , उप- प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याध्यापिका सुषमा और सभी अध्यापक वर्ग ने भानु प्रिया परिहार व् दीक्षित शर्मा को MBBS में चयन होने पर बधाई दी है I
    प्

  • 4 सितंबर को बिलासपुर सर्किट हाउस में होगी सयुंक्त संघर्ष समिति की बैठक ।

    4 सितंबर को बिलासपुर सर्किट हाउस में होगी सयुंक्त संघर्ष समिति की बैठक ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    हिमाचल प्रदेश पेंशनरज स्युंक्त संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय कार्यकारणी की बैठक समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में 4सितंबर 2025को बिलासपुर के सर्किट हाउस में 11बजे आयोजित की जाएगी। प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इन्द्र पाल शर्मा ने कुनिहार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश से सभी प्रमुख 15संगठनों के अध्यक्ष व महासचिव व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं।इस महत्व पूर्ण बैठक में विभिन्न संगठनों की प्रमुख मांगों को शामिल कर एक सयुक्त मांग पत्र सरकार को 15दिनों के नोटिस के साथ भेजा जाएगा।अगर सरकार ने इस अवधि में मांगों को पूरा नहीं किया तो उसके तुरंत बाद प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर समिति में शामिल सभी सदस्य धरना प्रदर्शन करेंगे। शर्मा ने कहा कि आगामी संघर्ष की रूप रेखा इस बैठक में तैयार कर ली जाएगी तथा अक्टूबर में शिमला में एक विशाल धरना प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी जिस में प्रदेश भर से 10हजार सदस्यों का धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।सरकार 1लाख 82हजार पेंशनरों की लगातार उपेक्षा कर रही हैं 11हजार करोड़ से अधिक बकाया राशि 300करोड़ के चिकित्सा भतो की अदायगी जनवरी2021से दिसंबर 2022के बीच सेवा निवृत कर्मचारियों के सभी बकाए राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शहरी निकायो व कार्पोरेट सेक्टर के सेवा निवृत कर्मचारियों को 2006के वेतन मान पर पेंशन दी जा रही है।पथ परिवहन के सेवा निवृत कर्मचारियों की मासिक पेंशन का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है ,उन्हें हर महीने के अंत में भी पेंशन नहीं दी जा रही है।13प्रतिशत महंगाई राहत की किश्तों या उसकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सरकार ने हमे सड़कों पर उतरने के लिए विवश कर दिया है। अब सब्र का बांध टूट चुका है अब याचना नहीं सड़कों पर सरकार के विरुद्ध ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी जाएगी। मै प्रदेश के सभी पेंशनर संघों से अपील करता हूं कि सभी पेंशनर अपनी व्यक्तिगत विचार धारा व निजी स्वार्थ को छोड़ कर इस गैर राजनीतिक संघर्ष समिति में शामिल होकर अपना योगदान दे। इस अवसर पर आरपी जोशी, ओम प्रकाश गर्ग,कीर्ति कुमार सिंह,भवानी शंकर,सुशील शर्मा,जगदीश चंदेल, श्यामा नन्द,दिनेश भारद्वाज,गोपाल कृष्ण,रमेश योगीराज उपस्थिति रहे।

  • पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया

    पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया

    सोलन (बरोटीवाला )
    पवन कुमार सिंघ

    पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
    नशा न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह समाज के लिए भी घातक हो सकता है। नशे से दूर रहने और नशा मुक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके बताए गए, ताकि विद्यार्थी साइबर अपराधों से बच सकें। ट्रैफिक नियमों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन क्षतिग्रस्त

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन क्षतिग्रस्त

    सोलन ( पट्टा महलोग )
    पवन कुमार सिंघ

    प्राथमिक शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और जमीन धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल के 4 कमरे और 2 बरामदे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामवासियों और वार्ड पंच कांता देवी के सहयोग से स्कूल का सामान सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। स्कूल की वर्तमान स्थिति मे 17 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों की शिक्षा का नुकसान न हो इसके लिए ग्रामीण राम स्वरूप ने एक कमरा स्कूल के प्रयोग के लिए उपलब्ध करवाया है क्षतिग्रस्त भवन की जमीन लगातार खिसक रही है और सभी कमरों में मलबा भर गया है प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी पार्वती नेगी ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण वे मौके पर नहीं जा सकीं, लेकिन विधायक दून क्षेत्र ने क्षतिग्रस्त स्कूल के बच्चों को नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट करने को कहा हैं पंचायत प्रधान मदन वर्मा ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त स्कूल भवन वाली जगह से हटकर दूसरी जगह चयनित करके शीघ्र नए भवन के लिए फण्ड उपलब्ध करवाया जाए

  • लगातार हो रही बारिश से गिरा मकान व गौशाला,कोई जानी नुकसान नही

    लगातार हो रही बारिश से गिरा मकान व गौशाला,कोई जानी नुकसान नही

    अर्की

    भूमती पंचायत के बाजिवण गाँवो में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मकान ओर साथ लगती गौशाला को भारी नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक विद्या सागर ने बताया कि वो साथ लगते कमरे में आराम कर रहे थे कि लगभग साढ़े पांच बजे जोर से कुछ गिरने की आवाज आई।जिस से वो एकदम बाहर आये तो देखा कि मकान का एक हिस्सा टूट कर गिर गया है व साथ लगती गौशाला को भी काफी नुकसान पहुंचा। वहीं आस पड़ोस के लोगो ने पशुशाला गिरने से हुए नुकसान व दोबारा गिरने की शंका के चलते पशुओं को वैकल्पिक जगह रख दिया है ताकि किसी भी पशु को कोई जानी हानि न पहुंचे
    परन्तु गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नही आई है
    वहीं लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी जाए

  • कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में 4 से 8 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर

    कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में 4 से 8 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में 4 से 8 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोग डॉ. आरती शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं। केंद्र द्वारा प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। केंद्र द्वारा प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया भी प्रदान किया जाएगा।
    संपर्क जानकारी
    डॉ. आरती शुक्ला
    82198 47188
    यह प्रशिक्षण शिविर मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में कौशल विकास और ज्ञान बढ़ाने के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। यदि आप रुचि रखते हैं, तो आप डॉ. आरती शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं

  • अर्की उपमण्डल के सेरी गांव के ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की विधिवत शुरुआत

    अर्की उपमण्डल के सेरी गांव के ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की विधिवत शुरुआत

    अर्की
    अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत सानन के सेरी गांव स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य आज पूजा-अर्चना के उपरांत विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। यह मंदिर रियासतकाल के दौरान सन् 1600 में राजा अजय देव द्वारा निर्मित करवाया गया था और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

    इस अवसर पर ग्रामीणों ने राजपरिवार की पुत्रवधू एवं समाजसेवी मयूराक्षी सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया। उनकी उपस्थिति में ही मंदिर जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया गया। समाजसेविका रंजना कालिया भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने दोनों का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया व सम्मानित किया।

    मयूराक्षी सिंह ने मंदिर जीर्णोद्धार कार्य को ग्रामीणों की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से प्रेरणादायक पहल करार दिया। उन्होंने इस कार्य में सहयोग हेतु गुप्त दान भी दिया।

    इस मौके पर श्री लुटरू महादेव मंदिर अर्की के मुख्य पुजारी लोकेश कौशिक ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से संपन्न करवाया।

    कार्यक्रम में सेरी, सेरला, देलगी सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मंदिर जीर्णोद्धार की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।