Month: August 2025

  • नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में स्टार गोजूरियो कराटे एकेडमी कुनिहार के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

    नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में स्टार गोजूरियो कराटे एकेडमी कुनिहार के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    स्टार गोजूरियो कराटे एकेडमी कुनिहार के बच्चे इस खेल में नित्य नये आयाम स्थापित कर रहे है ।एकेडमी के बच्चे क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए कराटे जैसे मार्शल आर्ट में तो दक्ष बना ही रहे है ,तो वही जिला सोलन सहित अन्य राज्यो में भी अपनी कला का लोहा मनवा रहे है ।
    स्टार गोजूरियो कराटे एकेडमी कुनिहार के बच्चों ने कालका हरियाणा में 23-24 अगस्त को आयोजित नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया ।प्रतियोगता में कोच देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में एकेडमी के बच्चों ने तीन गोल्ड ,एक सिल्वर व दो ब्रोंज मेडल हासिल करके कुनिहार एकेडमी का नाम रोशन किया ।कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि कालका में सम्पन्न हुई नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में एकेडमी के हिमानी चोहान ,आकाशी शर्मा व राजवीर परिहार ने गोल्ड मेडल,पारस ने सिल्वर व काव्यांश अरोड़ा व पारुल ने ब्रांज मेडल हासिल किया ।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    26-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपके कार्यों में गति और दृढ़ निश्चय दोनों दिखेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की दिशा में सही कदम उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी लेकिन आपकी रणनीति आपको आगे ले जाएगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिये संतुलित भोजन और समय पर आराम जरूरी है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: चटख लाल

    वृष
    26-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज धैर्य और व्यावहारिकता आपको सफलता दिलाएंगे। कारोबार में साझेदारों से तालमेल अच्छा रहेगा और नए अवसर हाथ लग सकते हैं। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर सुलह होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पन्ना हरा

    मिथुन
    26-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपकी संवाद क्षमता और तर्क शक्ति चरम पर होगी। नौकरी या व्यवसाय में आपके सुझावों की सराहना होगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपका प्रभाव गहरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन स्क्रीन टाइम कम रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    कर्क
    26-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर भी जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, लेकिन आप इसे सहजता से संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है—निवेश के फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

    सिंह
    26-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपके नेतृत्व और प्रबंधन कौशल की परीक्षा होगी। कार्यस्थल पर टीम को संगठित करने में सफलता मिलेगी। किसी नई योजना की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    26-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज विश्लेषण क्षमता और बारीकियों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में बचत और निवेश दोनों में संतुलन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    तुला
    26-08-2025

    ♎ तुला :

    आज संतुलन बनाए रखना आपका मुख्य मंत्र रहेगा। व्यवसायिक संबंध मजबूत होंगे और नए अनुबंध मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन दिनचर्या में अनुशासन रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृश्चिक
    26-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से आप कठिन परिस्थितियों पर विजय पा सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मसालेदार भोजन से परहेज करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    26-08-2025

    ♐ धनु :

    आज भाग्य आपका साथ देगा और आपको नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। आर्थिक मामलों में वृद्धि संभव है। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन पानी का सेवन पर्याप्त करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    मकर
    26-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपकी मेहनत का परिणाम मिलने का समय है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन समय पर भोजन करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    कुंभ
    26-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपकी रचनात्मकता और मौलिक विचारों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर बनेंगे और टीम वर्क से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग फायदेमंद रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    मीन
    26-08-2025

    ♓ मीन :

    आज संवेदनशीलता और सहजता आपको रिश्तों में गहराई देगी। कार्यस्थल पर आपका योगदान सराहा जाएगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिए आत्म-देखभाल जरूरी है, खासकर पर्याप्त आराम।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा

  • तामरेड़ गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति सत्र का आयोजन

    तामरेड़ गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति सत्र का आयोजन

    अर्की

    गाँव तामरेड़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गंभीर बीमारियों जैसे एचआईवी/एड्स, यौन संचारित रोग (STI), तपेदिक (टीबी), हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी तथा नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।साथ हि आंखों की देखभासल कैसे की जाए उसके बारे मैं लोगो को बतया! उन्होंने ये भी बतया की 25 अगस्त 2025 से 8 सितम्बर तक नेत्र देखभाल पखवाड़ा मनाया जा रहा है!

    सत्र में विशेष रूप से कुल 46 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने गंभीरता से चर्चा को सुना और अपने प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर काउंसलर विजय कुमार शांडिल (एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेवाएँ, सिविल अस्पताल अर्की) ने सभी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

    उन्होंने बताया कि –

    1. एचआईवी/एड्स आज भी एक बड़ी चुनौती है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, दूषित सुई एवं माँ से बच्चे तक यह बीमारी फैल सकती है। समय पर जांच एवं एंटी रेट्रो वायरल थेरैपी (ART) से मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
    2. यौन संचारित रोग (STI) अक्सर शर्म या संकोच की वजह से छिपाए जाते हैं। इनका समय पर इलाज न करवाने पर गंभीर जटिलताएँ हो सकती हैं, साथ ही यह एचआईवी संक्रमण का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
    3. तपेदिक (टीबी) के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह एक संक्रामक रोग है जो खाँसी, बुखार और वजन कम होने जैसे लक्षणों से पहचान में आता है। इसका पूरा इलाज मुफ्त में उपलब्ध है। “टीबी हारेगा , देश जीतेगा” का नारा देते हुए उन्होंने लोगों से नियमित दवा सेवन करने का आह्वान किया।
    4. हेपेटाइटिस-बी एवं सी के बारे में बताया कि यह रोग मुख्य रूप से दूषित खून, असुरक्षित इंजेक्शन या असुरक्षित यौन संबंधों से फैलता है। हेपेटाइटिस-बी से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है, जबकि हेपेटाइटिस-सी का इलाज दवाओं से संभव है।
    5. नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उन्होंने युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया। शराब, तंबाकू और नशीली दवाओं की लत से व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। महिलाओं से अपील की गई कि वे परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएँ। शांडिल ने यह भी बताया कि सिविल अस्पताल अर्की एवं जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस, यौन रोगों की जांच और परामर्श सेवाएँ मुफ्त में उपलब्ध हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएँ।

    कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रश्न पूछे और स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर किया। कई महिलाओं ने यह भी आश्वासन दिया कि वे गाँव की अन्य महिलाओं और युवाओं तक इस जानकारी को पहुँचाएँगी।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूकता सामग्री, पम्पलेट और शपथ पत्र भी वितरित किए गए। सभी महिलाओं ने एकमत होकर “टीबी मुक्त भारत, एचआईवी मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत” का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं को उनके सक्रिय सहयोग के लिए बधाई दी गई।
    “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। जागरूकता और समय पर जांच ही बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा साधन है।”

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अर्की में मासिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अर्की में मासिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

    अर्की

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अर्की में मासिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के संस्थापक व संचालक आशुतोष महाराज जी की शिष्याओं साध्वी ममता भारती और मीना भारती ने सत्संग एवं भजनों के द्वारा ईश्वर की महिमा का बखान किया। साध्वी ममता भारती ने अपने प्रवचनों में बताया कि ईश्वर मानव से सच्ची श्रद्धा और भाव की इच्छा रखता है। भावों के द्वारा ही ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है। परमात्मा के दरबार में सांसारिक मोह माया,पद प्रतिष्ठा किसी भी काम नहीं आती। यही कारण था कि दुर्योधन द्वारा पेश किए गए राजसी व्यंजनों को त्याग कर भगवान श्री कृष्ण विदुर के घर साग का भोग लगाने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान का रिश्ता अटूट होता है। भक्त भूलवश या अज्ञानतावश ईश्वर को भूल भी जाए, लेकिन ईश्वर अपने भक्त को कभी नहीं भूलते तथा हर विकट परिस्थिति में अपने भक्त का मार्गदर्शन करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्त भीष्म पितामह को बहुत समझाया कि वह धर्म का साथ दे लेकिन सांसारिक रिश्तों की मोह माया में बंधे भीष्म पितामह अधर्म पर चले दुर्योधन का साथ देते हैं और बहुत कष्ट झेलते हैं। साध्वी भारती ने यह भी कहा कि ईश्वर समय समय पर पूर्ण गुरु के रूप में धरती पर अवतार लेते हैं तथा अपने शिष्यों का उद्धार करते हैं।

  • वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण प्रेमी रवाना ।विकास समिति अर्की के सौजन्य से करवाई जा रही यात्रा ।

    वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण प्रेमी रवाना ।विकास समिति अर्की के सौजन्य से करवाई जा रही यात्रा ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    आज की भाग दोड भरी जिंदगी में समय के अभाव में इंसान को अपने परिजनों को कोई भी धार्मिक यात्रा करवाना मुश्किल लगता है ।श्रवण कुमार ने भी अपने अंधे माता पिता के आंखों की रोशनी के लिए तीर्थ करवाये थे,परंतु अर्की विधान सभा के अंतर्गत विकास समिति अर्की के सौजन्य से समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर द्वारा विधान सभा के लोगो के लिए श्रवण कुमार बन कर वृंदावन हरिद्वार यात्रा निशुल्क व पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ करवाई जा रही है ।
    अर्की विधान सभा की 72 पंचायतों के लोगो को वृंदावन यात्रा करवाने के संकल्प को पूरा करते हुए सोमवार 25 अगस्त को पांचवे चरण में वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर दो बसो में भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण प्रेमी श्रद्धालुओं को सुबह नाश्ता करवाकर ठाकुर परिवार द्वारा तिलक व मीठा मुँह करवा कर यात्रा पर रवाना किया गया।
    इस पाँच दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों सहित यमुना जी के दर्शन करेंगे ।मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि ,द्वारिकाधीश जी के दर्शन के पश्चात गोवर्धन,बरसाना ,गोकुल व रमण रेती होते हुए यात्रा 28 अगस्त की शाम को हरिद्वार पहुंचेगी ।29 अगस्त को सुबह की गंगा आरती दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त पावंटा साहिब होते हुए शाम को कुनिहार पहुंचेगे ।
    समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि गंगा मैया व राधा कृष्ण जी के आशीर्वाद से वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर आज पांचवे चरण में भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण भक्तों को दो बसों में भेजा गया ।आगे भी जब तक गंगा मैया व राधारानी सहित भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा इसी तरह बुजुर्ग महिलाओं सहित यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए यात्रा जारी रहेगी।ठाकुर ने यात्रा के विरोध में स्वर उठा रहे लोगो को संदेश देते हुए कहा ,कि मैंने पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान विधान सभा के लोगो से वायदा किया था ,कि वह चुनाव जीते या हारे उन्हें वृंदावन यात्रा करवाई जाएगी।यह यात्रा किसी भी तरह के राजनैतिक लाभ के लिए नहीं है,इसलिये ऐसे लोगो को भी इस यात्रा का समर्थन करना चाहिए ।

  • हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारीयों द्वारा दो गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवारों को नगद राशि देकर की मानवता की मिसाल कायम

    हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारीयों द्वारा दो गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवारों को नगद राशि देकर की मानवता की मिसाल कायम

    अर्की

    हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारीयों द्वारा दो गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवारों को नगद राशि देकर मानवता की मिसाल कायम की
    हरिजन सेवक संघ शाखा जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भयूंखर के गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवार को नगद राशि देकर मानवता की मिसाल कायम की है परिवार में करमचंद जो की एक टांग से अपाहिज है उनके पिता जो कैंसर के रोग से पीड़ित है तथा घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है मकान के हालात बहुत ही खराब है ऐसे में संस्था के लोगों ने आपस में राशि इकट्ठी करके आज प्रभावित परिवार को नगद राशि प्रदान की साथ ही एक और परिवार सुनीता देवी जिसके बच्चे का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है उसको भी सहायता राशि देकर मानवता की सेवा की पहल की है
    जहां पर सरकार गरीब लोगों की अनदेखी कर रही है वहीं पर हरिजन सेवक संघ पूरे हिमाचल प्रदेश में लोगों के दुख दर्द में काम आ रही है इस मौके पर हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने प्रभावित परिवार को सांत्वना देकर भगवान से उनके स्वस्थ होने की मंगल कामना की
    इस मौके पर हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश के सचिव शल प्रेमचंद धीमान मुख्य सदस्य खेमराज मुख्य सदस्य श्री भगत राम ग्राम पंचायत साई के अध्यक्ष जियालाल तथा ग्राम पंचायत भयूॅखरी के पूर्व प्रधान राजकुमार राणा भी अन्य लोगों के साथ उपस्थित हुए तथा उन्होंने भी इस परिवार को हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया

  • शिवराम हरि राजगुरु की जन्म जयंती के अवसर पर युवक मंडल बागा (मांगल) ने किया पौधारोपण

    शिवराम हरि राजगुरु की जन्म जयंती के अवसर पर युवक मंडल बागा (मांगल) ने किया पौधारोपण

    दाड़लाघाट

    भारत के महान सपूत शिवराम हरि राजगुरु की जन्म जयंती के अवसर पर युवक मंडल बागा (मांगल) ने पौधारोपण किया और उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान युवक मंडल के महासचिव चौहान कृष्णा ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। युवक मंडल बागा ने बागा के जंगलों में अनारदाना (दाड़ू) के पौधे रोपे। महासचिव चौहान कृष्णा ने कहा कि पेड़ हमें जलाने के लिए लकड़ी,फल,फूल,जड़ी बूटियां और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ जलवायु परिवर्तन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भूमि कटाव को रोकते हैं। शिवराम हरि राजगुरु एक साहसी और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने लाला लाजपतराय की मृत्यु का बदला लेने के लिए अंग्रेजी पुलिस अधिकारी जेपी सांडर्स को मार गिराया था। राजगुरु को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। युवक मंडल बागा ने भारत माता की जय और शहीद राजगुरु अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर युवक मंडल बागा के महासचिव चौहान कृष्णा,बलदेव सिंह,अनिल कुमार,विकास चौहान,प्रमोद कुमार,लाल मन और बिट्टू चौहान मौजूद रहे।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    25-08-2025

    ♈ मेष :

    आज नया जोश और उत्साह आपके काम आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता से सहकर्मियों का विश्वास बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण परियोजना में प्रगति होगी। आर्थिक मामलात में सोच-समझकर कदम रखें—छोटी बचत बड़े काम आएगी। पारिवारिक स्थिति सकारात्मक रहेगी; घर में किसी पुराने मुद्दे का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिये नियमिति रूप से पानी और आराम पर ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल

    वृष
    25-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आपके धैर्य और संयम का फल मिलेगा। वित्तीय योजनाओं में स्थिरता बनी रहेगी और कोई लंबित भुगतान निपट सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपका अनुभव काम आएगा और वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्नेह बढ़ेगा, पर किसी नाजुक बात पर तटस्थ बने रहें। सेहत अच्छी रहेगी—हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ आज फायदेमंद रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: पिस्ता हरा

    मिथुन
    25-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपकी वाणी और बुद्धि दोनों ही प्रभावी रहेंगी। नए संपर्क और बातचीत से व्यावसायिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन में मन लगाकर अच्छे परिणाम पा सकते हैं। खर्चों में अनुशासन रखें ताकि बाद में परेशानी न हो। रचनात्मक कामों में मन लगेगा—छोटी सी शुरुआत बड़ा परिणाम दे सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    कर्क
    25-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का दिन रहेगा—आपका धैर्य और समझदारी रिश्तों को मजबूत करेगी। कार्यक्षेत्र में नियोजन और अनुशासन से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर खान-पान का ध्यान रखें। कोई आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यक्रम आपको मानसिक शांति दे सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आज काम आएगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

    सिंह
    25-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा और आप नेतृत्व की भूमिकाओं में प्रभावशाली दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं—दिखावे से बचकर वास्तविक नतीजों पर फोकस रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता रखें; पर्याप्त आराम आवश्यक है। रचनात्मक प्रोजेक्ट में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    25-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपकी सूक्ष्मदर्शिता और व्यावहारिक सोच लाभदायक रहेगी। कामकाज में व्यवस्थित रहने से आप मुश्किल काम भी आसानी से निपटा लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें—बिना जाँच के निवेश न करें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और किसी आवश्यक बातचीत से समस्याएँ सुलझ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर मानसिक तनाव से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: ओलिव हरा

    तुला
    25-08-2025

    ♎ तुला :

    आज संतुलन और सौहार्द्य आपको फायदा दिलाएगा। व्यापार या कला संबंधित गतिविधियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से संपर्क लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी—छोटी-छोटी बातों पर समझ बढ़ाएं। स्वास्थ्य के लिये ध्यान रखें कि नींद पूरी हो।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी

    वृश्चिक
    25-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपकी दृढ़ता और गहराई सोच आपको लाभ दिलाएगी। कार्यों में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं पर आपका फोकस उन्हें पार कर देगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं—किसी साझेदारी पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में संयम रखें और अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य के लिये हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    25-08-2025

    ♐ धनु :

    आज अवसरों का दिन है—आपके विचारों को सराहना मिल सकती है और यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में समझ बढ़ेगी और सामाजिक दायरे से अच्छा प्रभाव मिलेगा। आर्थिक रूप से छोटी बचतें और योजनाएँ सफल रहेंगी। स्वास्थ्य में ऊर्जा बनी रहेगी; पर संतुलन बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    मकर
    25-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपकी मेहनत का स्थायी परिणाम दिखेगा। व्यावहारिक निर्णय आपको आर्थिक और पेशेवर रूप से लाभान्वित करेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर सर्वसम्मति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर काम और विश्राम का संतुलन बनाए रखें। निवेश से जुड़े व्यवहार में जल्दबाजी न करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: कोयला ग्रे

    कुंभ
    25-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपकी सोच और तकनीकी समझ काम आएगी। टीम वर्क से फायदा संभव है और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। सामाजिक संपर्कों से नए अवसर बनेंगे—दस्तावेजों और अनुबंधों को ध्यान से पढ़ें। स्वास्थ्य में सुधार होगा पर पर्याप्त नींद आवश्यक है। रचनात्मक गतिविधियाँ मन को प्रसन्न करेंगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    मीन
    25-08-2025

    ♓ मीन :

    आज संवेदनशीलता और सहजता आपके पक्ष में रहेंगी। आध्यात्मिक या रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में छोटे-छोटे लाभ मिल सकते हैं—बचत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिये अध्ययन में मन लगने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिये ध्यान रखें कि आत्म-देखभाल न भूलें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: समुद्री नीला

  • चंडी सोलन में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया 500 से आधिक लोगो ने लिया भाग

    चंडी सोलन में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया 500 से आधिक लोगो ने लिया भाग

    सोलन (चंडी )
    पवन कुमार सिंघ

    चंडी सोलन में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और उन्हें निशुल्क परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें शामिल हैं ब्लड शुगर टेस्ट मधुमेह की जांच के लिए ब्लड शुगर टेस्ट किया गया। ईसीजी हृदय की जांच के लिए ईसीजी टेस्ट किया गया। हड्डियों के घनत्व की जांच के लिए बीएमडी टेस्ट किया गया।स्नायु संचरण की जांच के लिए नर्व कंडक्शन टेस्ट किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें शामिल हैं जनरल मेडिसिन डॉ. पांडे ने आम रोगों की चिकित्सा के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सर्जरी डॉ. प्रदीप गोयल ने शल्य चिकित्सा के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ऑर्थोपेडिक ईशान खन्ना ने हड्डी रोगों के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं नेत्र रोग डॉ. गुंजन साहनी ने आंखों की जांच के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ. लोकेश ममगाई ने आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
    यह शिविर बालमुकुंद एपेक्स हॉस्पिटल की सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अस्पताल प्रबंधन ने वीएसएलएम बीएड कॉलेज के सहयोग और क्षेत्रीय जनता की भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया है।

  • बी एल स्कूल कुनिहार के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

    बी एल स्कूल कुनिहार के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण


    कुनिहार
    बी एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार के बच्चों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के बच्चों ने शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत शनिवार को बी डी ओ कार्यालय, डाकघर,हस्पताल ,राजदरबार और कृषि फार्म में जाकर शैक्षणिक भ्रमण किया I उन्होंने बताया की यह शैक्षणिक भ्रमण शैक्षणिक गतिविधि प्रभारी इशान भाटिया की अगुवाई में किया गया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी बच्चों को बी डी ओ कार्यालय कुनिहार,डाकघर ,हस्पताल,राजदरबार और कृषि फार्म के आला आधिकारियों ने व्यावहारिक ज्ञान सांझा किया I विद्यालय अध्यक्ष ने इस प्रकार शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन करवाने के लिए सभी अध्यापकों की प्रशंसा की I उन्होंने बताया कि इन सभी बच्चों के साथ अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहे I सभी बच्चे इस शैक्षणिक भ्रमण से खुश थे I विद्यालय अध्यापक संघ अध्यक्ष रतन तंवर उप प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी सभी बच्चों और अध्यापकों को शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन करने के लिए बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की I