Month: August 2025

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार की प्रधानाचार्य रेखा राठौर शिक्षा विभाग में अपनी 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात हुई सेवानिवृत

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार की प्रधानाचार्य रेखा राठौर शिक्षा विभाग में अपनी 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात हुई सेवानिवृत

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार की प्रधानाचार्य रेखा राठौर शिक्षा विभाग में अपनी 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत हो गईं। शिक्षा के क्षेत्र में रेखा राठौर के शिक्षकीय जीवन का आरंभ 6 सितंबर 1989 को हुआ था जब रेखा राठौर ने टीजीटी के तौर पर राजकीय उच्च विद्यालय बसंतपुर जिला शिमला में नियुक्ति पाई थी। इसके पश्चात रेखा राठौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी सोलन,राजकीय माध्यमिक विद्यालय रौड़ी,दाड़लाघाट,राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ीघाट,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अपनी शिक्षकीय सेवाएं दीं। इसके पश्चात रेखा राठौर ने राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग में मुख्य अध्यापिका के रूप में ज्वाइन किया और 23 मई 2022 तक एक मुख्य अध्यापिका के रूप में अपने उत्कृष्ट सेवाएं दीं। रेखा राठौर ने 23 मई 2022 को प्रधानाचार्य के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार तहसील अर्की में पदभार ग्रहण किया। यहां लगभग तीन वर्षों तक रेखा राठौर ने प्रधानाचार्य के रूप में अपनी उत्कृष्ट व समर्पित सेवाएं दी। रेखा राठौर ने शिक्षा में बेहतरी के लिए जरूरतमंद बच्चों की आर्थिक सहायता की। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत निधि से विद्यार्थियों को ब्लेजर प्रदान किये और अपनी व्यक्तिगत निधि से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को पुरस्कृत भी किया। रेखा राठौर ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों के प्रोत्साहन के लिए भी विशेष रूप से कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी खंड स्तर पर तथा जिला स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रेखा राठौर ने शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 36 वर्षों की अपनी गौरवमयी यात्रा के दौरान हजारों विद्यार्थियों का जीवन संवारा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर रेखा राठौर को उनके परिवार जनों की उपस्थिति में उनकी उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चाखड़ व पारनू पंचायत समिति के सदस्य बलवंत सिंह द्वारा भी रेखा राठौर को सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान चाखड़ गुरदेई ठाकुर ने रेखा राठौर को सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रगति की । विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अनु बंसल ने भी रेखा राठौर की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। रेखा राठौर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुघार विद्यालय परिवार द्वारा एक लघु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने रेखा राठौर की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह् से सम्मानित किया गया। रेखा राठौर ने अपनी सफल जीवन का श्रेय अपने पिता अमर सिंह वर्मा,अपनी स्वर्गीय माता शांति वर्मा,अपने ससुर पिताजी जगदेव सिंह राठौर व ससुर माता जी अजुध्या देवी व अपने जीवनसाथी सरताज सिंह राठौर को दिया। उल्लेखनीय है कि उनके जीवनसाथी सरताज सिंह राठौर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षा के क्षेत्र में एक विशिष्ट व्यक्तित्व हैं जो वर्तमान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उप प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने कहा कि प्रथम एक शिक्षिका के तौर पर और उसके पश्चात एक मुख्य अध्यापिका और प्रधानाचार्य के तौर पर रेखा राठौर की सेवाएं एक उत्कृष्ट,गौरवमयी और प्रेरणादायी यात्रा है जिसने असंख्य विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस लघु सम्मान समारोह के दौरान मंच का संचालन टीजीटी आर्ट्स सुरेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चाखड़ के सम्मानीय सदस्य,विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानीय सदस्य व विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वुमन सेल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वुमन सेल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वुमन सेल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की थीम स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणालियों का निर्माण करें रखी गई है। वुमन सेल की प्रभारी सह आचार्य मार्ग्रेट सेबेस्टियन ने बताया कि इस अकादमिक सत्र में 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक स्तनपान जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिवधियां करवाई जाएगी। स्तनपान जागरूकता सप्ताह के पहले दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसके साथ ही पूरे सप्ताह कॉलेज स्तर पर और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी भाग लेंगे। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को पूरे सप्ताह स्तनपान जागरूकता से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    आज के लिए आपका राशिफल (भार्गव)

    मेष
    02-08-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगल एक-दूसरे के करीब आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन नींद पूरी लें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    वृष
    02-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। खानपान में संयम रखें, सेहत सामान्य रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मिथुन
    02-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन तरक्की भरा रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। साझेदारी में किए गए कार्य लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: आसमानी रंग

    कर्क
    02-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी, लेकिन भारी भोजन से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    02-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कन्या
    02-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है, लेकिन आप संयम से सफलता पाएंगे। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    तुला
    02-08-2025

    ♎ तुला :

    आज आपको नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी युगलों के लिए समय उत्तम है। सेहत उत्तम रहेगी, योग का अभ्यास करें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सिल्वर रंग

    वृश्चिक
    02-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। कार्यों की अधिकता से थकान हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में ईमानदारी रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: मैरून रंग

    धनु
    02-08-2025

    ♐ धनु :

    आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। प्रेमी युगलों को एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रगति मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मकर

    02-08-2025

    ♑ मकर :

    आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    कुंभ
    02-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    मीन
    02-08-2025

    ♓ मीन :

    आज आपको रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा और प्रेम दोनों बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा रंग

  • गुमशुदा की तलाश में करें मदद

    गुमशुदा की तलाश में करें मदद

    गुमशुदा की तलाश

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    नीटू, 38 वर्षीय सुपुत्र हरि राम, गांव कोठी, पोस्ट ऑफिस दयोठी, जिला सोलन के निवासी हैं। वह अपनी पिकअप में टमाटर लेकर धर्मपुर सोलन सब्जी मंडी गए थे, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटे हैं।
    नीटू की गुमशुदगी की जानकारी:

    नीटू की पिकअप गाड़ी जगजीत नगर में सड़क किनारे खड़ी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। परिवार वाले चिंतित हैं और नीटू के बारे में जानकारी मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
    संपर्क जानकारी:
    परिवार के सदस्यों के संपर्क नंबर हैं: 7876808077 और 9817116502। यदि किसी को नीटू के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें।
    निवेदन:आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि नीटू के बारे में जल्द से जल्द जानकारी मिल सके और परिवार को राहत मिल सके।

  • अर्की विकास समिति के सौजन्य से वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर धुँधन पंचायत के श्रद्धालु रवाना ।

    अर्की विकास समिति के सौजन्य से वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर धुँधन पंचायत के श्रद्धालु रवाना ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    अर्की विधान सभा के अंतर्गत 72 पंचायतों के लोगो को हरिद्वार ऋषिकेश की यात्रा अर्की विकास समिति के सयोंजक राजेंद्र ठाकुर द्वारा पूर्व विधान सभा चुनाव से पहले करवाई थी व उस दौरान वे गंगा पुत्र के नाम से विख्यात हो गए थे ।विधान सभा के लोगो को वृंदावन यात्रा करवाने का संकल्प को पूरा करते हुए शुक्रवार को दूसरे चरण में
    वृंदावन हरिद्वार के लिए एक बस में धुँधन पंचायत के करीब 50 श्रद्धालुओं को सुबह नाश्ता करवा कर रवाना किया गया।वृंदावन यात्रा में संत महात्माओं का आशीर्वाद भी राजेंद्र ठाकुर को मिलने लगा है ।आज की इस धार्मिक यात्रा में धुधेश्वर महादेव मठ के नागा बाबा महंत बलदेव पुरी का राजेंद्र ठाकुर ने अपनी जीवन संगनी सहित आशीर्वाद लेकर यात्रियों को तिलक लगा कर रवाना किया ।इस पाँच दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एव स्नान के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे व जिनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।
    कृष्ण भक्त वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर ,निधिवन, चीर घाट यमुना जी ,रंग जी मंदिर में सोने का खंबा ,गोविंद देव मंदिर ,मीराबाई भजन आश्रम ,राधावल्लभ मंदिर,प्रेम मंदिर ,इस्कान मंदिर ,गोकुल ,रमण रेती ,84 खम्बा मंदिर ब्रह्मांड घाट ,मथुरा कृष्ण जन्म भूमि ,गोवर्धन,बरसाना राधा रानी मंदिर व 4 अगस्त की शाम को यात्रा हरिद्वार पहुंचेगी ।5 अगस्त को सुबह की गंगा आरती दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त शाम को कुनिहार पहुंचेगे ।समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया की उन्होंने पिछले विधान सभा चुनावो में लोगो से किए वादे को पूरा करते हुए किए गए संकल्प के अनुसार आज वृंदावन यात्रा पर धुधेश्वर महादेव मठ के नागा बाबा महंत बलदेव पुरी जी का सपत्नीक आशीर्वाद लेकर धुंधन पंचायत के करीब 50 कृष्ण भक्तों को यात्रा पर रवाना किया ।आगामी समय में अन्य पंचायतो के लोगो को भी वृंदावन यात्रा चरणबध तरीके से जारी रहेगी ।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्यिक सभा आत्माभिव्यक्ति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्यिक सभा आत्माभिव्यक्ति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्यिक सभा आत्माभिव्यक्ति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन टीमों अ,ब और स ने भाग लिया। जिसमें अ टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अ टीम में सपना,निताशा,नेहा और नवीन शामिल थे। प्रेमचंद को हिंदी भाषा का कथा सम्राट माना जाता है। प्रेमचंद ने हिंदी कथा साहित्य को नई दिशा प्रदान की। प्राचार्या रुचि ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य रचना तनवर ने बताया कि इस तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के अन्दर साहित्यिक समझ उत्पन्न होती है। साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण का किया गया कार्यक्रम।

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण का किया गया कार्यक्रम।

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों सहित विद्यार्थियों ने लगभग 100 पौधे स्कूल परिसर व अपने घरों के आसपास खाली जमीन पर लगाएं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बृजमोहन,युवा क्लब के प्रधान लक्की,पूर्व छात्र तरुण,कपिल ने भी स्कूल प्रबंधन का सहयोग किया। इको क्लब प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने क्लब के सदस्यों को बताया कि हम सभी को बरसात में पौधे लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल भी करनी चाहिए। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने परिसर के साथ बेलपत्र का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन मित्र रितिका ने पौधा रोपण की जानकारी व प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नरेंद्र,शारीरिक शिक्षा अध्यापक जय प्रकाश,क्लर्क सुरेंद्र कुमार,लीला उपस्थित रहे।

  • नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन की छठी कक्षा की छात्रा हिमांशी गुप्ता का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन की छठी कक्षा की छात्रा हिमांशी गुप्ता का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

    दाड़लाघाट

    नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन की छठी कक्षा की छात्रा हिमांशी गुप्ता का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या भीमा वर्मा ने बताया कि छात्रा वर्तमान समय में विद्यालय में छठवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा की प्रारंभिक पढ़ाई स्थानीय स्कूल में ही हुई है और छात्रा शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी रही है। छात्रा के पिता हेमंत गुप्ता प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा है और माता शमोनिका गुप्ता एक गृहणी है। छात्रा के इस चयन से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से सभी छात्रों को भी एक प्रेरणा मिलेगी। छात्रा ने विद्यालय के साथ साथ पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    01-08-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से काम बनेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    वृष
    01-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेमी युगलों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, मौसम का असर हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मिथुन
    01-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए ग्राहक मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें, थकान हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कर्क
    01-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सुलह और प्रेम रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, आराम का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    सिंह
    01-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: केसरिया रंग

    कन्या
    01-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपके लिए मिला-जुला दिन रहेगा। कार्य में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से निपट लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    तुला
    01-08-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन प्रगति और सफलता लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेमी युगलों के बीच समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: सिल्वर रंग

    वृश्चिक
    01-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आत्मविश्वास और नई शुरुआतों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखानी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    धनु
    01-08-2025

    ♐ धनु :

    आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता का लोहा माना जाएगा। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। प्रेमी युगल अपने संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    मकर
    01-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में प्रशंसा और पुरस्कार मिल सकता है। व्यापार में निवेश लाभदायक होगा। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अधिक परिश्रम से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    कुंभ
    01-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है। धन से जुड़े काम सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। सेहत उत्तम रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    मीन
    01-08-2025

    ♓ मीन :

    आज का दिन उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा रंग