Month: August 2025

  • क्लस्टर-XVI कबड्डी टूर्नामेंट में किप्स के U-19 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता

    क्लस्टर-XVI कबड्डी टूर्नामेंट में किप्स के U-19 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता

    सोलन ( कसौली )

    पवन कुमार सिंघ

    क्लस्टर-XVI कबड्डी टूर्नामेंट में किप्स के U-19 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। यह टूर्नामेंट 1 से 3 अगस्त, 2025 तक विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बणी (सिरसा) में आयोजित किया गया था। किप्स की टीम ने फाइनल में न्यूज ज्ञानधाम पब्लिक स्कूल, नालागढ़ के विरुद्ध करीबी मुकाबले में 1 अंक से हार गई।

    • प्रतिभागी स्कूल: किप्स सनवारा, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी, शिमला पैराडाइज़ स्कूल, दयानंद स्कूल चोपटा और नवेदिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद मेजबान स्कूल को 39-22, शिमला पैराडाइज़ स्कूल को 30-21 और दयानंद स्कूल को 28-10 से हराया नवेदिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 12-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
      विद्यालय की प्रतिक्रिया:
      विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया और उप प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने टीम की सराहना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह रजत पदक टीम के परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है और भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
  • डॉ. मुक्ता रस्तोगी (खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की) के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

    डॉ. मुक्ता रस्तोगी (खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की) के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

    अर्की

    खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में रौडी, दाड़लाघाट में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को एचआईवी/एड्स, ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) और स्तनपान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम में परामर्श विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार शांडील ने महिलाओं को इन बीमारियों के लक्षण, रोकथाम, जांच एवं उपचार की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही स्तनपान पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने बताया कि स्तनपान बच्चे के लिए पहला और सबसे संपूर्ण पोषण है। नवजात को पहले 6 महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए। इसे एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग कहा जाता है।

    माँ का पहला दूध यानी कोलोस्ट्रम (पीला गाढ़ा दूध) शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसे “प्राकृतिक टीका” भी कहा जाता है।

    स्तनपान न केवल बच्चे को स्वस्थ बनाता है, बल्कि माताओं में ब्रेस्ट कैंसर, ओवरी कैंसर व डायबिटीज जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
    यह माँ और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है।
    कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कार्यरत माताओं को भी स्तनपान कराने के लिए उचित सहयोग, मातृत्व अवकाश, और वर्कप्लेस पर ब्रेस्टफीडिंग फ्रेंडली वातावरण की आवश्यकता होती है।

    डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने इस शिविर के आयोजन के लिए अपनी टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया और संदेश दिया कि ग्राम स्तर पर ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके और शिशुओं के स्वास्थ्य की बुनियाद मजबूत की जा सके।

    यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

  • श्रावण मास के तृतीय सोमवार को अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में विशाल भंडारा, पूजन-अर्चन व भजन संध्या का आयोजन

    श्रावण मास के तृतीय सोमवार को अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में विशाल भंडारा, पूजन-अर्चन व भजन संध्या का आयोजन


    कुनिहार
    शंभू परिवार व गुफा विकास समिति श्रावण मास के पावन अवसर पर 4 अगस्त (तृतीय सोमवार) को अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
    समिति अध्यक्ष राम रतन तंवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर* ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में भोले बाबा के पूजन-अर्चन, हवन यज्ञ, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक से होगी। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा शुरू किया जायेगा।
    समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं शंभू प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारें, भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करें, तथा भजन-कीर्तन में सहभागिता कर पुण्य के भागी बनें।
    शाम 4:00 बजे से कमल हीर संगीत परिवार सोलन के सौजन्य से भोले बाबा की भव्य चौकी सजाई जाएगी, जिसमें शिव भजनों द्वारा महादेव की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

  • खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने मिल्की मशरूम के स्वाद को बदलने में पाई सफलता

    खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने मिल्की मशरूम के स्वाद को बदलने में पाई सफलता

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने मिल्की मशरूम के स्वाद को बदलने में सफलता प्राप्त की है। अब यह मशरूम नहीं होगी कसैली, स्वादिष्ट होगी। निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि नई प्रजाति का सफल शोध किया गया है, जो बटन मशरूम से दो गुना अधिक उत्पादन देगी। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन, फॉस्फोरस सेलेनियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। जिससे इसकी बाजार में मांग बढ़ने की संभावना है। यह मशरूम पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर है, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसकी शेल्फ लाइफ भी लंबी है, जिससे इसे बाजार में 10 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, जबकि बटन मशरूम केवल 2-3 दिनों तक स्टोर हो सकती है।
    मिल्की मशरूम की विशेषताएं
    पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक लंबी शेल्फ लाइफ बटन मशरूम की तरह स्वादिष्ट
    मिल्की मशरूम की खेती के लिए उपयुक्त तापमान और नमीतापमान: 25-35 डिग्री सेल्सियस नमी: 80-90%*
    मिल्की मशरूम के उत्पादन और बाजार.
    बटन मशरूम से दो गुना अधिक उत्पादन बाजार में अधिक मांग होने से कीमत: 200-400 रुपये प्रति किलो
    डीएमआर के डॉ. मनोज नाथ ने बताया कि मिल्की मशरूम में सुधार के बाद नया बोज तैयार कर इसकी खेती की गई है। इस मशरूम के कसैले स्वाद को पूरी तरह से हटाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    ♈ मेष :

    आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक मामलों में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमी युगलों को रोमांचक पल मिल सकते हैं। सेहत भी बेहतर रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा रंग

    वृष
    03-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम जीवन में सच्चाई और पारदर्शिता बनी रहे। सेहत का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    मिथुन
    03-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज किसी करीबी मित्र से सहयोग मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। पारिवारिक रिश्तों में गहराई आएगी। प्रेमीजन के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कर्क
    03-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज मानसिक शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। निवेश करने के लिए समय शुभ है। परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें, बाहर का खाना टालें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: मोरपंखी रंग

    सिंह
    03-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेमीजन के साथ रिश्ते और गहरे होंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान हो सकती है, आराम करें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: केसरी रंग

    कन्या
    03-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज भाग्य आपका साथ देगा। पुरानी योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। करियर में उन्नति के योग हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी युगलों में आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत बढ़िया रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    तुला
    03-08-2025

    ♎ तुला :

    आज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    वृश्चिक
    03-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन लाभदायक भी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें। सेहत का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    03-08-2025

    ♐ धनु :

    आज आत्मविश्वास और परिश्रम से कार्य सिद्ध होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेमी युगलों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। यात्राएं फलदायक रहेंगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    मकर
    03-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन परिणाम उत्साहजनक होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: स्टील ग्रे

    कुंभ
    03-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। प्रेमी जन के साथ मनमुटाव दूर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    03-08-2025

    ♓ मीन :

    आज मनचाही सफलता मिल सकती है। पुराना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेमीजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

  • इन स्थानों पर इस दिन रहेगी बिजली गुल

    इन स्थानों पर इस दिन रहेगी बिजली गुल

    अर्की

    सहायक अभियंता ई0 नीरज कुमार ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि 11 के0 वी0 एच0 टी0 लाइन के रखरखाव कार्य के चलते 4 अगस्त को घनागु घाट, छिब्बर, ध्यानपुर, कलाहरन व मांडी। तथा 5 व 6 अगस्त को बांवा, ताल, बपडोंन, शेरपुर, बपडोंन मोहल, बनिया देवी, खैर घाटी, सरोन, डी सी मॉडल स्कूल चथड्याना व 7 अगस्त को बखालग, सेरी, सरोग, लवाह व 8 अगस्त को कोटली, बांवा, दस्सल, चमयावल, समोती तथा9 अगस्त को मधुबन, कडयाह, घुमारी, जालपा घाटी व साथ लगते गांव में में विद्युत बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में ग्राम खाता में एक विशेष जागरूकता शिविर का किया आयोजन

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में ग्राम खाता में एक विशेष जागरूकता शिविर का किया आयोजन

    अर्की

    गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एचआईवी/एड्स, टीबी एवं स्तनपान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम जिसका थीम है स्तनपान में निवेश भविष्य में निवेश!

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में ग्राम खाता में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परामर्श विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार शांडिल द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को एचआईवी/एड्स, क्षयरोग (टीबी) तथा स्तनपान के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. शांडिल ने बताया कि समय पर एचआईवी की जांच एवं परामर्श सेवाएं मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्तनपान के लाभ, विशेषकर जन्म के पहले घंटे में कोलस्ट्रम (पहला गाढ़ा पीला दूध) देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि स्तनपान करवाने से मन को निम्नलिखित फायदे होते हैं । शीघ्र स्तनपान करवाने से रुका हुआ औल ( प्लेसेंटा) बाहर निकलने में सहायता मिलती है! प्रसव के बाद अधिक रक्त प्रवाह पर नियंत्रण हो जाता है!
    दूध पिलाते रहने से महावारी जल्दी नहीं आती है जिसकी वजह से गर्भ ठहरने का खतरा कम हो जाता है! स्तन तथा अंडाशय (Ovary) की कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है! स्तनपान माता के बड़े हुए वजन को वजन घटाने में सहायता करता है! स्तनपान करने वाली माता को मोटापा कम होता है!

    इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षिका उषा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 45 महिलाओं ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की और स्तनपान संबंधी अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

    यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों एवं शिशु पोषण की सही जानकारी देना था ताकि वे स्वस्थ मातृत्व की दिशा में सशक्त बन सकें।

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की की में संचालित किये जा रहे कोर्स पीजीडीसीए में प्रवेश लेने के संबंध में ।

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में सत्र 2025 – 26 के लिए विभिन्न डिग्री प्रोग्राम संचालित किये जा रहे हैं । इनमें से एक डिग्री प्रोग्राम पीजीडीसीए भी है इस प्रोग्राम के लिए सरकार द्वारा 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। महाविद्यालय प्राचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को संचालित करने के लिए महाविद्यालय में पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है। सभी अभिभावकों एवं छात्रों से आग्रह है कि जिन्होंने किसी भी संकाय में स्नातक स्तर की डिग्री प्राप्त की हो वे इस कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। पीजीडीसीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत छात्र कंप्यूटर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वह निम्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को आजमा सकते हैं – जैसे कि जेओए (आई टी) , सॉफ्टवेयर डेवलपर , कंप्यूटर ऑपरेटर, वेब डेवलपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ,बैंकिंग सेक्टर आदि।

    इच्छुक विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस को महाविद्यालय में आकर 10 अगस्त, 2025 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। महाविद्यालय स्टाफ आपकी सुविधा के लिए प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

  • सी वॉयेज सर्विसेज इंटरनेशनल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    सी वॉयेज सर्विसेज इंटरनेशनल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    दाड़लाघाट

    बागा पुलिस ने सी वॉयेज सर्विसेज इंटरनेशनल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने एक युवक से नौकरी और वीजा के नाम पर 1.10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता विशाल कौंडल ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन मर्चेंट नेवी वेकेंसी सर्च की और सी वॉयेज सर्विसेज इंटरनेशनल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टेस्ट दिया। टेस्ट पास करने के बाद उसने अपने दस्तावेज कंपनी के नोएडा कार्यालय में जमा करवाए और पैसे ट्रांसफर किए। लेकिन बाद में वीजा रिजेक्शन का ईमेल आया और पैसे रिफंड नहीं हुए। कंपनी पर आरोप है कि उसने युवक से नौकरी और वीजा के नाम पर धोखाधड़ी की। कंपनी ने युवक को वादा किया था कि उसे नौकरी मिल जाएगी,लेकिन बाद में वीजा रिजेक्ट हो गया और पैसे भी वापस नहीं किए गए। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि बागा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • तोड़फोड़ और  मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां देने पर मामला दर्ज

    तोड़फोड़ और  मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां देने पर मामला दर्ज

    दाड़लाघाट

    बागा पुलिस ने ज्ञान चन्द की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके ड्राइवर देशराज और उसके दो दोस्तों ने उसके किराये के कमरे में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां दीं। शिकायतकर्ता ज्ञान चन्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देशराज ने उसे फोन करके पैसे देने और जान से मारने की धमकी दी। रात में देशराज अपने दो दोस्तों के साथ शिकायतकर्ता के कमरे में आया और तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ता के मकान मालिक ने उन्हें बचाया और आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। शिकायतकर्ता को कोई गहरी चोट नहीं लगी है और उसने मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि बागा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।