Month: August 2025

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    05-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सिंदूरी

    वृष
    05-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज का दिन संयम से काम लेने का है। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। करियर में बदलाव के संकेत हैं। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। खानपान संतुलित रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    मिथुन
    05-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर में सुखद समाचार मिल सकता है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: जामुनी

    कर्क
    05-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान की उपलब्धि से गर्व होगा। धार्मिक प्रवृत्तियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। व्यवसायिक मामलों में सावधानी बरतें। विरोधियों से सतर्क रहें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: मोरपंखी

    सिंह
    05-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपके विचारों में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। दोस्तों से अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    कन्या
    05-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है, परंतु आप अपने प्रयासों से हर स्थिति को संभाल लेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: मैरून

    तुला
    05-08-2025

    ♎ तुला :

    आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। करियर में नई संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पढ़ लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: क्रीम

    वृश्चिक
    05-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन संतुलित रहेगा। पुराने मित्रों से संपर्क लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धन की स्थिति मजबूत होगी। मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। तनाव से दूर रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी

    धनु
    05-08-2025

    ♐ धनु :

    आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी से लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    05-08-2025

    ♑ मकर :

    आज कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुकून मिलेगा। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला

    कुंभ
    05-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन आत्मविश्लेषण और योजना बनाने के लिए उपयुक्त है। अपने भविष्य को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। अनजान व्यक्ति से बहस से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    मीन
    05-08-2025

    ♓ मीन :

    आज मन शांत रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा

  • श्रावण के तृतीय सोमवार को शिव तांडव गुफा कुनिहार में भक्ति और भंडारे का दिव्य संगम

    श्रावण के तृतीय सोमवार को शिव तांडव गुफा कुनिहार में भक्ति और भंडारे का दिव्य संगम

    कुनिहार

    श्रावण मास के पावन तृतीय सोमवार को अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत विशाल भंडारे एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तों का सैलाब गुफा की ओर उमड़ पड़ा।

    कार्यक्रम की विशेष शोभा बनी कमल हीर संगीत पार्टी, सोलन और माँ सूलिनी कला मंच, सोलन द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या, जिसमें भोलेनाथ के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा। कलाकारों ने चौकी लगाकर भक्तों को अध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया।

    भक्तों ने अपने आराध्य भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन, दूध व जलाभिषेक किया। भक्ति से सराबोर श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में दर्शन लाभ के लिए खड़े दिखे।

    भजन संध्या के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने लज़ीज़ व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया। विशेष रूप से आज के प्रसाद में मीठे में जलेबी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे सभी ने बड़े उत्साह से ग्रहण किया।

    शंभू परिवार और गुफा विकास समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के दिलों में एक नई ऊर्जा और भक्ति की भावना का संचार किया।

  • सरकार कर्मचारियों के मौलिक व संवैधानिक अधिकरों का लगातार कर रही हनन -इन्द्र पाल शर्मा

    सरकार कर्मचारियों के मौलिक व संवैधानिक अधिकरों का लगातार कर रही हनन -इन्द्र पाल शर्मा


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन के द्वारा बिजली बोर्ड कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर की गई विभागीय कार्यवाही की भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने कड़ी निंदा की है।महा संघ के प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के मौलिक व संवैधानिक अधिकारों का लगातार हनन कर रही है तथा कर्मचारी संगठनों को दबाने डराने और धमकाने का काम कर रही है।शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों के पदाधिकारियों को प्रिविलेज नोटिस जारी किया गया था,जिसे अभी तक इसी लिए वापस नहीं लिया गया ताकि अन्य कर्मचारी संगठनों में डर व भय बना रहे । अब बिजली बोर्ड प्रबंधन ने सरकार के इशारे पर तानाशाही फरमान जारी कर कुमार हाऊस परिसर में कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इसके विरोध में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों व पेंशनरों के द्वारा वहां 7अगस्त को किए जा रहे धरना प्रदर्शन का भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ समर्थन करता है और प्रबंधन बोर्ड से पदाधिकारियों को दिए गए नोटिस को वापस लेने व उनकी मांगों को पूरा करने की मांग करता है।
    इस अवसर पर आरपी जोशी,ओम प्रकाश गर्ग,जगदीश चंदेल,रमेश योगिराज,सुशील कुमार,श्यामानंद,भगवान दास आदि उपस्थिति रहे।

  • अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था की कोर ग्रुप की हुई बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था की कोर ग्रुप की हुई बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    अर्की

    अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था की कोर ग्रुप की बैठक बखालग में संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कोषाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने आय-वय का ब्यौरा संस्था के समक्ष रखा। संस्था के संगठन महामंत्री संतोष शुक्ला ने बैठक में संस्था के सदस्यों द्वारा किए गए पूर्व कार्यों की सरहाना की और आगामी रूपरेखा व कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और संस्था के विस्तारीकरण को लेकर सहमती व्यक्त हुई। संतोष शुक्ला ने बताया की अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था में महिलाओं की भी अग्रीणी भूमिका रहेंगी जिसके चलते बीडीसी की पूर्व चैयरमैन नीलम रघुवंशी को उपाध्यक्ष और बातल पंचायत की वर्तमान प्रधान उर्मील शर्मा को संस्था का प्रवक्ता नियुक्त किया व हरिश कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। संगठन महामंत्री संतोष शुक्ला ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर और मुख्यसलाहकार बालकराम शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीयों से विचार विमर्श कर बैठक में अर्की विधानसभा को पांच खण्डों में विभाजित किया गया जिसमें दाड़लाघाट खण्ड, धुन्दन खण्ड, कुनिहार खण्ड, जयनगर व दिग्गल खण्ड बनाऐं गए ताकि संस्था जमीनी स्तर पहुंचकर आसहाय, पीड़ित और जरूरमंदो तक पहुंचकर अपनी सेवाऐं पहुंचा सके। इसके तहत दाड़लाघाट खण्ड में नीमचंद ठाकुर को प्रभारी की कमान सौपी एवं अन्य खण्डों में भी जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाऐगें। संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर ने कहा की महिलाओं की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है वे न केवल परिवार की धुरी होती हैं,बल्कि वे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करती हैं। महिलाएं अपने परिवार की देखभाल करती हैं,बच्चों को पालती हैं और घर की जिम्मेदारियों को संभालती हैं। इसके अलावा वे अब काम के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी तहत संस्था में अन्य महिलाओं को भी जोड़कर जमीनीस्तर पर जाकर अपनी सेवाऐं देने के लिए प्रयासरत रहेंगी। इस बैठक में उपाध्यक्ष वेद ठाकुर, मुख्यसलाकार बालकराम शर्मा, सचिव मदन शर्मा, देशराज शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल और मीडिया व प्रैस सचिव आसिफ चौधरी विशेषतौर पर मौजूद रहे।

  • डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता और पहले मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष जानकारी

    डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता और पहले मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष जानकारी

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता और पहले मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म 4 अगस्त, 1906 को जिला सिरमौर के चन्हालग गांव में हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में अहम योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश के गठन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में अहम योगदान हिमाचल प्रदेश के इतिहास और भूगोल को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका
    व्यक्तिगत जीवन:
    पिता ने उनकी शिक्षा के लिए जायदाद गिरवी रखी उर्दू और फारसी भाषा के विद्वान परिवार से ताल्लुक सेशन जज के पद पर भी कार्य किया
    राजनीतिक जीवन:
    हिमाचल हिल्स स्टेटस रिजनल कॉउंसिल के प्रधान बने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए
    हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान सरल स्वभाव और ईमानदार नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं उनकी मृत्यु के बाद बैंक बैलेंस केवल 563 रुपये था, जो उनकी सादगी और ईमानदारी का प्रतीक है।

  • चम्बाघाट रेलवे फाटक के पास एक पुरानी इमारत से शव मिला

    चम्बाघाट रेलवे फाटक के पास एक पुरानी इमारत से शव मिला

    सोलन ( चम्बाघाट )

    सोलन जिले में 37 वर्षीय मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार, 2 अगस्त 2025 को चम्बाघाट रेलवे फाटक के पास एक पुरानी इमारत के बरामदे में शव पाया गया था। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और परिजनों की मौजूदगी में जांच शुरू की।
    पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुकेश लंबे समय से बीमार था और एक साल पहले हुए हादसे के बाद से उसकी सेहत ठीक नहीं थी। उसका शिमला के आईजीएमसी में ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया। शव का पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है और विसरा रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, जुन्गा भेजा जा रहा है।
    पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्रवाई शुरू की है, जो संदिग्ध मौतों की जांच के लिए पुलिस को विशेष अधिकार देती है। फिलहाल, शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा ।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी विद्यार्थियों को किये ट्रैक सूट्स वितरित

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी विद्यार्थियों को किये ट्रैक सूट्स वितरित

    अर्की

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी विद्यार्थियों को ट्रैक सूट्स का वितरण किया गया। ये ट्रैकसूट हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर द्वारा उपलब्ध करवाए गए तथा उनके अनुज अमर सिंह ठाकु,पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर तथा ऋषभ ठाकुर द्वारा वितरित किए गए। वीरेंद्र ठाकुर व नायब तहसीलदार अर्की डीपी शर्मा ने इस पाठशाला को गोद लिया है। इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान खेमराज ठाकुर तथा अन्य सदस्यों अभिभावकों तथा पाठशाला स्टाफ ने इस पुनीत कार्य हेतु वीरेंद्र ठाकुर का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर पाठशाला का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अगले सत्र के लिए राजनीति शास्त्र विभाग कि सोसायटी (यंग पॉलिटिकल साइंटिस्टसोसाइटी) का गठन

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अगले सत्र के लिए राजनीति शास्त्र विभाग कि सोसायटी (यंग पॉलिटिकल साइंटिस्टसोसाइटी) का गठन

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025-26 के लिए राजनीति शास्त्र विभाग कि सोसायटी (यंग पॉलिटिकल साइंटिस्टसोसाइटी) का गठन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को राजनीति शास्त्र विभाग की विगत वर्षों की गतिविधियों से अवगत करवाया। विभागाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चंदन,सचिव पद के लिए अंकिता व सह सचिव पद के लिए आंचल व इशिता,कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमानी व मीडिया प्रभारी निशांत राज को मनोनीत किया गया। वहीं इसी के साथ मुस्कान,हिमांशी और प्रीति को सदस्य निर्वाचित किया गया।महाविद्यालय में यंग पॉलिटिकल सोसाइटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाती रही है। इस अवसर पर यंग पॉलिटिकल सोसायटी के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    04-08-2025

    ♈ मेष :

    आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया निवेश लाभ दे सकता है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृष
    04-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। धैर्य रखें और सोच-समझकर निर्णय लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: बादामी

    मिथुन
    04-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज कार्यों में उत्साह रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ सुधार दिखेगा। मित्रों से लाभ मिल सकता है। खुद पर विश्वास बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    कर्क
    04-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। धन लाभ संभव है। परिवार में मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है। सेहत उत्तम रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग है। निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: चंदन

    सिंह
    04-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन संतुलन से काम लेने का है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमीजन से खुलकर बात करें। सेहत को लेकर सचेत रहें। संयम और धैर्य से समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    कन्या
    04-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन संतुलन से काम लेने का है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमीजन से खुलकर बात करें। सेहत को लेकर सचेत रहें। संयम और धैर्य से समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    तुला
    04-08-2025

    ♎ तुला :

    आज आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का समर्थन मिलेगा। प्रेमीजन के साथ मनमुटाव सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में सुधार दिखेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। दिन के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    वृश्चिक

    04-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद समय बीतेगा। प्रेमीजन के साथ अच्छी बातचीत होगी। सेहत में थोड़ी कमजोरी हो सकती है। पुराने विवाद सुलझने के संकेत हैं। खानपान में संयम रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल

    धनु
    04-08-2025

    ♐ धनु :

    आज कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। साझेदारी में लाभ होगा। किसी पुराने लक्ष्य की पूर्ति संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मकर
    04-08-2025

    ♑ मकर :

    आज कार्यों में स्थिरता आएगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन संबंधी योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता लानी होगी। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान हो सकती है। आलस्य से बचें, समय का सदुपयोग करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: मैरून

    कुंभ
    04-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी। कोई पुराना संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मीन
    04-08-2025

    ♓ मीन :

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में हँसी-खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमीजन से कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। आपकी बातों से दूसरों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा

  • मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक सम्पन्न

    मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक सम्पन्न

    मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के संस्थापक डॉ सन्त लाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने अक्टूबर में एक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, प्रतिभा सम्मान समारोह दिसंबर से पहले आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अक्टूबर में अर्की के समीप आयोजित किया जाएगा। गांव पोखटू की 93 वर्षीय सुमित्रा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई उनके परिजनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों की सराहना की गई। समिति ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी हर संभव सहायता करने का निर्णय लिया। बैठक में शमशेर सिंह पाल, सी०डी० बंसल, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाल, नागेश भारद्वाज व रोहित शर्मा उपस्थित रहे।