राजकीय महाविद्याल अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता मे राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और आधुनिक भारत के शिल्पकार लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की दोनों ही महान विभूतियों को बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया ।राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो.यशपाल शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी तथा सरदार पटेल भारत की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के पक्षधर थे। कॉलेज प्राचार्या सुनीता शर्मा ने राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता शपथ की दिलवाई। साथ ही विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों ही महान विभूतियों से प्रेरणा लेते अपने जीवन में ईमानदारी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ-साथ देश प्रेम, एकता एवं अखंडता की भावना जैसे मूल्यों को अपनाना चाहिए।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। वरिष्ठ प्रवक्ता (गणित) महेंद्र पाल कौंडल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का संचार करती है। कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी और सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवक सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान, साक्षरता प्रसार और जागरूकता रैली जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य मेहर चंद बट्टू, कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र गौतम, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार कटोच, मुकेश, जागृति देवी सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग की छात्राओं तनवी और कृतिका के सम्मान में प्रातः कालीन सत्र में एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारीरिक अध्यापक जय प्रकाश ने बताया कि इन दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में खो खो खेल में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व किया। इन दोनों बालिकाओं ने पहले तीन में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। स्कूल में इनकी वापसी पर हार पहनाकर अभिनंदन किया गया। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने इनके कोच जय प्रकाश सहित इन्हें शुभकामनाएं दी तथा शेष बच्चों से प्रेरणा लेने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों छात्राएं पढ़ाई में भी अपना कार्य ईमानदारी से करती हैं।इस अवसर पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा ने भी दोनों छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर सी एचटी रामचंद सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की अंडर 14 गर्लज राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राधिका ठाकुर हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इस विद्यालय की वॉलीबॉल टीम जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए फाइनल में रनर अप रही थी लेकिन टीम में से तीन खिलाड़ियों राधिका ठाकुर, खुशबू और जागृति का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं जुब्बल कोटखाई में 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चली जहां सोलन जिला की टीम ने सेमीफाइनल में शिमला की टीम को पराजित किया और फाइनल मैच में जिला मंडी को हराकर सोलन जिला को विजय दिलाकर जिला सोलन तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। इस विजय पर इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार ने इस विजय पर इन खिलाड़ियों को व इनके कोच जयपाल शर्मा को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय स्तर पर राधिका ठाकुर के चयन पर खुशी जाहिर की तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के तत्वावधान में वृत चंडी द्वारा बांजन में बेटी जन्म उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें गाँव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग अजय शांडिल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों पर विशेष जोर दिया। जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बाब्बो राम शर्मा तथा संघोई पंचायत की वार्ड सदस्य सीमा शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम की सफलता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी, निशा शर्मा और चंपा शर्मा का विशेष योगदान रहा।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक मस्त राम शर्मा स्त्रोत समन्वयक के रूप में उपस्थित रहे। मस्त राम शर्मा ने स्वयंसेवकों को नैतिकता, अनुशासन, संस्कृति, विनम्रता, दृढ़ संकल्प और अभिप्रेरणा जैसे जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इन गुणों को जीवन में व्यवहारिक रूप से अपनाने से ही व्यक्ति समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को देशहित, राजहित और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी प्रवक्ता हेमराज शर्मा ने मुख्य वक्ता के जीवन परिचय और योगदान के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य हंसराज ने मुख्य वक्ता मस्त राम शर्मा का विद्यालय आगमन और स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल और क्षमा भारद्वाज ने शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी स्वयंसेवकों और सहयोगी शिक्षकों का धन्यवाद किया।
अंबुजा दाड़लाघाट कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा समिति के नवनिर्मित भवन का प्रवेश व उद्घाटन समारोह शुक्रवार 31 अक्तूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक, अर्की विधानसभा क्षेत्र संजय अवस्थी शिरकत करेंगे, जबकि विशेष अतिथि सी.एम.ओ, नॉर्थ अदाणी सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना उपस्थित रहेंगे। समारोह के कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक अनुष्ठानिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य दिवस शुक्रवार, 31 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे पूर्णाहूति, दोपहर 1:00 बजे मुख्य अतिथि स्वागत तथा 2:00 बजे सांय धाम कार्यक्रम आयोजित होगा। सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि यह भवन समिति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके उद्घाटन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह भवन समिति के सुचारु संचालन व सामूहिक बैठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान,उपप्रधान सहित समस्त सभा सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
गोयला में गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव पर दो दिवसीय मेला 4 और 5 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस मेले में ओपन महिला कबड्डी प्रतियोगिता, महिला रस्साकशी, जूनियर व सीनियर कबड्डी, ताश खेल, घड़ा फोड़ व दंगल प्रतियोगिताएं होंगी। कुश्ती प्रतियोगिता में माली विजेता को 4100 रुपये व उपविजेता को 3100 रुपये दिए जाएंगे। मेले का शुभारंभ 4 नवंबर को स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान मदन लाल वर्मा, उपप्रधान तारा चंद भाटिया व पंचायत समिति अध्यक्ष आशा भाटिया करेंगे। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर होंगे, जबकि समापन समारोह में स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि होंगे ।
आज आपकी मेहनत सफलता में बदलने वाली है। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी और सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में उन्नति के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: चटख लाल
वृष 31-10-2025
♉ वृषभ :
शुक्रवार आपके लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में लाभ के योग हैं और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना मन को प्रसन्न करेगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: आसमानी-हरा
मिथुन 31-10-2025
♊ मिथुन :
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नई संभावनाएँ खुलेंगी। आर्थिक दृष्टि से शुभ समय है। परिवार के साथ आनंददायक पल व्यतीत होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 11
भाग्यशाली रंग: हल्का आसमानी
कर्क 31-10-2025
♋ कर्क :
आज का दिन शांति और संतुलन से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सम्मान मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में स्नेह और प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी शुभ कार्य में भागीदारी संभव है। धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नारंगी-सफेद
सिंह 31-10-2025
♌ सिंह :
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाएँ बनेंगी और सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक समय रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। अपने आत्मविश्वास और साहस से सब कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: सुनहरा नारंगी
कन्या 31-10-2025
♍ कन्या :
आज परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल होंगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर खानपान में संतुलन रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा और निकटता बढ़ेगी।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
तुला 31-10-2025
♎ तुला :
आज आपके आकर्षण और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या लाभ के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुरानी योजना से लाभ मिलेगा। प्रेम और सौंदर्य से भरा दिन रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 10
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
वृश्चिक 31-10-2025
♏ वृश्चिक :
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएँगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आध्यात्मिक शांति और संतुलन बनाए रखें। संध्या का समय शुभ रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
धनु 31-10-2025
♐ धनु :
आज भाग्य आपके साथ है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। दिन के अंत में मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 12
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
मकर 31-10-2025
♑ मकर :
आज परिश्रम का उत्तम फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान दोनों प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। पुराने संबंधों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: स्लेट ग्रे
कुंभ 31-10-2025
♒ कुंभ :
आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। काम में रचनात्मकता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी। किसी नए अवसर की शुरुआत शुभ फल देगी।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: नीला
मीन 31-10-2025
♓ मीन :
आज आपकी रचनात्मक सोच आपको नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार और प्रेम संबंधों में सौहार्द रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुराने अधूरे कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से निर्णय लें।