Month: November 2025

  • दाड़लाघाट में ADKM परिवहन सहकारी सभा सीमित के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि संजय अवस्थी

    दाड़लाघाट में ADKM परिवहन सहकारी सभा सीमित के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि संजय अवस्थी

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने और हिमाचल प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में दी अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हरित ऊर्जा से परिपूर्ण हिमाचल न केवल देश के लिए आदर्श प्रस्तुत करेगा, बल्कि इससे प्रदेश की आर्थिकी को भी नई दिशा मिलेगी और वैकल्पिक आय के स्त्रोत सृजित होंगे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी बस व ट्रक ऑपरेटरों को ई-बस और ई-ट्रक खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है। इससे युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा राज्य हरित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। संजय अवस्थी ने सभा के सुदृढ़ीकरण और इसे अधिक संगठित रूप देने पर बल दिया ताकि ट्रक ऑपरेटरों के हित सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों की माल-भाड़ा दरों में वृद्धि की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के दाड़लाघाट प्रवास को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभा की गतिविधियों की जानकारी दी।
    इस अवसर पर सी.एम.ओ. नॉर्थ अदाणी सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल, ग्राम पंचायत धुन्दन की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान रीना शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, रमेश ठाकुर, परिवहन सभा के उपप्रधान जय सिंह ठाकुर, तिलक गौतम, शंकर दास अरोड़ा, पवन ठाकुर, बाघल लैंड लूज़र ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ऋषि राज गांधी, मोहन सिंह ठाकुर, जयदेव कौंडल, राम कृष्ण बंसल, ऋषि देव शर्मा, सुमन गुप्ता, कमल कौंडल, संत राम पंवर, बालक राम शर्मा, अरुण शुक्ला, श्याम चौधरी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक निदेशक रोशन वर्मा, एस.डी.एम. अर्की निशांत तोमर, डी.एस.पी. दाड़लाघाट संदीप शर्मा, विद्युत बोर्ड अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, वन मंडलाधिकारी राजकुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

  • एनएसएस स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव दाड़लाघाट वार्ड-5 का किया भ्रमण

    एनएसएस स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव दाड़लाघाट वार्ड-5 का किया भ्रमण

    पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव दाड़लाघाट वार्ड-5 का भ्रमण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया तथा गांव की स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य जल स्रोत और विभिन्न मार्गों की सफाई की। इस दौरान एनएसएस टीम के इस कार्य से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संचार हुआ। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों और शिक्षकों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कर स्वागत किया, जो सामुदायिक सहयोग और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक रहा।
    एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल एवं क्षमा शर्मा ने स्थानीय नागरिकों के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कदमों से विद्यालय और समुदाय के बीच संबंध और मजबूत होते हैं।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    01-11-2025

    ♈ मेष :

    आज परिश्रम का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएँगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नयापन और स्थिरता आएगी। नए लक्ष्य तय करने के लिए अनुकूल समय है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: चटख नारंगी

    वृष
    01-11-2025

    ♉ वृषभ :

    आज का दिन लाभदायक रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    मिथुन
    01-11-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से सब कार्य सफल होंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में प्रसन्नता और सौहार्द बना रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: फिरोज़ी नीला

    कर्क
    01-11-2025

    ♋ कर्क :

    आज आप नई जिम्मेदारियाँ निभाने में सफल रहेंगे। कामकाज में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होगी। यात्रा से लाभ संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    सिंह
    01-11-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन गौरवपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में स्नेह और सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम में स्थिरता आएगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जीवन में शुभ परिवर्तन ला सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    01-11-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलेगी। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अनावश्यक तनाव से बचें। प्रेम संबंधों में स्पष्टता और विश्वास बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    तुला
    01-11-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन रचनात्मक और सौभाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति और प्रशंसा दोनों मिलेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और समझदारी आएगी। किसी पुरानी योजना से सफलता मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 10

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृश्चिक
    01-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी और महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में होंगे। आर्थिक दृष्टि से शुभ समय है। परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संध्या का समय ध्यान या पूजा के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    01-11-2025

    ♐ धनु :

    आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ के अवसर आएंगे। परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मकर
    01-11-2025

    ♑ मकर :

    आज का दिन आत्मबल और धैर्य बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद या सम्मान मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सौहार्द रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना शुभ रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी ग्रे

    कुंभ
    01-11-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपके विचारों में नई ऊर्जा और स्पष्टता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में स्नेह और प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस और सामंजस्य बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नीला आसमानी

    मीन
    01-11-2025

    ♓ मीन :

    आज आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता चरम पर रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और प्रेम जीवन दोनों में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी