Month: November 2025

  • तेज रफ्तार बाइक ने कार को मारी टक्कर,मामला दर्ज

    तेज रफ्तार बाइक ने कार को मारी टक्कर,मामला दर्ज

    थाना दाड़लाघाट में एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला निती जोशी पत्नी गौरव जोशी निवासी जोशी फर्नीचर एंड इंटीरियर वर्क्स, दियोरी घाट, ठियोग के बयान पर दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निती जोशी अपने पति और बच्चों के साथ कार नंबर एचपी-09बी-0451 में ठियोग से वैष्णो देवी की ओर जा रही थीं। जब वाहन मधुबन, एनएच-205 पर पहुंचा, तो बिलासपुर की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी-08ईएम-070 के चालक ने गलत दिशा और तेज रफ्तार में लापरवाही से आते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य युवक घायल हो गए। जांच के दौरान बाइक चालक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव बोलीना, डाकघर बोलीना डोबा, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा अपनी बाइक को गलत दिशा में तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ। डीएसपी संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (हैंडबॉल) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (हैंडबॉल) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    हाल ही में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (हैंडबॉल) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में कार्तिक (अंडर-14), शुभम (अंडर-14), पायल (अंडर-19), रेखा (अंडर-17) और अंशुल (अंडर-19) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त और आकर्षक कार्यक्रम में इन छात्र खिलाड़ियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    02-11-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वरिष्ठों की प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पर खानपान में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता निश्चित है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    वृष
    02-11-2025

    ♉ वृषभ :

    आज दिन व्यावसायिक रूप से उत्तम रहेगा। निवेश से लाभ के योग हैं। कार्य में प्रगति होगी और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मिलना लाभदायक साबित हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पन्ना हरा

    मिथुन
    02-11-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपके निर्णय सटीक रहेंगे। कामकाज में सफलता और सम्मान दोनों मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभकारी समय है। पारिवारिक जीवन में हँसी और सौहार्द रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। प्रेम संबंधों में रोमांच और आत्मीयता बढ़ेगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

    कर्क
    02-11-2025

    ♋ कर्क :

    आज मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी लेकिन आप हर चुनौती को सहजता से पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संध्या समय परिवार के साथ आनंद मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: सफेद मोती जैसा

    सिंह
    02-11-2025

    ♌ सिंह :

    आज सूर्य देव की कृपा से सफलता आपके कदम चूमेगी। कामकाज में मनचाहा परिणाम मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से लाभदायक समय है। परिवार में सुख और स्नेह बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में नई चमक और आत्मीयता आएगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा नारंगी

    कन्या
    02-11-2025

    ♍ कन्या :

    आज परिश्रम का शुभ फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में स्नेह और उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अत्यधिक कार्यभार से थकान हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। किसी रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    तुला
    02-11-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन आनंद और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आर्थिक रूप से स्थिरता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 10

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी-सुनहरा

    वृश्चिक
    02-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यों में स्थिरता आएगी और पुराने प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में स्नेह बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। शाम का समय आनंददायक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा मरून

    धनु
    02-11-2025

    ♐ धनु :

    आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभकारी सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: पीला केसरिया

    मकर
    02-11-2025

    ♑ मकर :

    आज आप परिश्रमी और संयमी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी शुभ व्यक्ति से मुलाकात प्रेरणादायक होगी। निवेश से लाभ के संकेत हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    कुंभ
    02-11-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और नई संभावनाएँ खुलेंगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता और स्नेह बढ़ेगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    मीन
    02-11-2025

    ♓ मीन :

    आज आपकी कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता आपको दूसरों से जोड़ देगी। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी। परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में आत्मीयता और विश्वास बढ़ेगा। शाम का समय शांति और सुकून भरा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

  • 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर सरकार ने पेंशनरों का सिर्फ ट्रेलर देखा है जल्द फ़िल्म भी देखेंगे ।

    17 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर सरकार ने पेंशनरों का सिर्फ ट्रेलर देखा है जल्द फ़िल्म भी देखेंगे ।


    कुनिहार
    यह आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के महा सचिव इंदर पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 19विभिन्न राज्य स्तरीय पेंशनरों संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति की आपात बैठक समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में 7नवंबर 2025को मंडी शहर के विश्वकर्मा हाल में सुबह ठीक 11बजे आयोजित की जा रही है,जिसमें इस समिति के संयोजक घनश्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।शर्मा ने कहा कि इस महत्व पूर्ण बैठक में संघर्ष समिति के द्वारा गत 17अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किए गए सफल धरना प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी तथा समिति के द्वारा सरकार को दिए गए मांग पत्र पर अभी तक कोई ठोस कार्य वाही न किये जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगे की रणनीति तय कर आगामी संघर्ष की घोषणा करदी जाएगी।
    इंदर पाल शर्मा ने कहा इस बैठक में संघर्ष समिति में शामिल सभी 19संगठनों के अध्यक्ष,महासचिव, सभी जिला समितियों के संयोजक,सह संयोजक महा सचिव व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों सहित 150से अधिक लोग शामिल होगे।
    शर्मा ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा गत 17अक्टूबर को पेंशनरों के द्वारा जिला मुख्यालयों में सरकार को जो ट्रेलर दिखाया गया था लगता है सरकार को बहुत पसंद आया है इस लिए सरकार पूरी फिल्म देखना चाहती है उसके लिए प्रदेश के 1लाख83हजार पेंशनर तैयार हैं।
    इस अवसर पर आर,पी,जोशी,ओम प्रकाश गर्ग,जगदीश चंदेल,सुशील शर्मा,अशोक कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, व अन्य उपस्थित रहे।

  • हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा में महिलाओं में उत्साह।राजेंद्र ठाकुर का खूब हो रहा गुणगान ।नगर पंचायत अर्की एवं नवगांव पंचायत के 113 श्रद्धालुओं को किया गया यात्रा पर रवाना ।

    हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा में महिलाओं में उत्साह।राजेंद्र ठाकुर का खूब हो रहा गुणगान ।नगर पंचायत अर्की एवं नवगांव पंचायत के 113 श्रद्धालुओं को किया गया यात्रा पर रवाना ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान अर्की विधान सभा की महिलाओं में उत्साह अपने चर्म पर है ।महिलाये राधा कृष्ण के भजनों सहित राजेंद्र ठाकुर के इस पावन कार्य को भी गीतों के माध्यम से नाच गा कर आभार तो जता ही रही है साथ ही विधानसभा की बुजुर्ग महिलाओ सहित मातृ शक्ति का पूरा आशीर्वाद राजेन्द्र ठाकुर को मिल रहा है ।
    आज धार्मिक यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को तिलक व मीठा मुँह करवाने के पश्चात ब्रेक फ़ास्ट करवा कर दो बसो में रवाना किया गया,जिसमें नगर पंचायत अर्की एवं ग्राम पंचायत नवगांव के 113 श्रद्धालुगण शामिल थे।इस पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे ।
    संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान से चलाई जा रही निःशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा के दौरान आज दो बसों को रवाना किया गया,जिसमें नगर पंचायत अर्की एवं ग्राम पंचायत नवगांव के 113 श्रद्धालुगण मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के आशीर्वाद से संभव हो सका है व जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा तब तक अर्की उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा जारी रहेगी ।

  • राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला लोहारघाट में NSS विशेष शिविर का भव्य समापन

    राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला लोहारघाट में NSS विशेष शिविर का भव्य समापन

    पूर्व उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ने दिया नशे से दूर रहने और परिश्रम का संदेश

    लोहारघाट (अर्की)

    राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला, लोहारघाट,  में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर का समापन गत दिवस 31 अक्टूबर को एक भव्य समारोह के साथ हुआ। यह दिन स्वयंसेवकों के लिए अनुभवों को आत्मसात करने और जीवन में नई सीख लेने का दिन था।

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और वंदे मातरम गान के साथ की। समारोह में स्वयंसेवकों ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

    कठिन परिश्रम और नशा मुक्ति का आह्वान

    अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  जगन्नाथ शर्मा ने छात्रों को नशे की बुराई से दूर रहने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि NSS शिविर स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराता है।

    स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामलाल ने मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने विशेष संबोधन में स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि वे इस सात दिवसीय शिविर के दौरान प्राप्त किए गए सामाजिक और व्यवहारिक अनुभवों को अपने भावी जीवन में अवश्य धारण करें।

    गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

    इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष छोटू राम, एसएमसी सदस्य विनोद कुमार और राजकुमार सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें धर्मपाल, कमल शर्मा, जीतराम, महेंद्र ठाकुर और विशेष रूप से चमन शर्मा शामिल थे। इन सभी ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    ​समापन दिवस पर सुबह प्रभात फेरी के बाद सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ समारोह की तैयारियों में हिस्सा लिया और शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय एनएसएस इकाई  स्वयंसेवियों ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ में लिया हिस्सा

    दाड़लाघाट महाविद्यालय एनएसएस इकाई  स्वयंसेवियों ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ में लिया हिस्सा

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनएसएस प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एनएसएस गर्ल्स यूनिट से कामिनी ने प्रथम स्थान तथा निताशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने दोनों स्वयंसेवियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि एनएसएस के विद्यार्थी हमेशा सामाजिक और शारीरिक गतिविधियों में महाविद्यालय का नाम रोशन करते हैं।

  • 1 और 2 नवम्बर को एसडीटीओ के नजदीक खेल मैदान में आयोजित होगी बॉलीबॉल प्रतियोगिता

    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायत रौडी के युवा जागृति क्लब द्वारा एक ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 1 और 2 नवम्बर को एसडीटीओ के नजदीक खेल मैदान में आयोजित होगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रातः 8 बजे से होगा, जिसमें प्रदेशभर की नामी वॉलीबॉल टीमें भाग लेंगी। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। क्लब प्रधान कुणाल शर्मा, उपप्रधान मनीष शर्मा एवं सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान करना और खेल के माध्यम से अनुशासन, भाईचारा व टीम भावना को बढ़ावा देना है। क्लब ने सभी खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजन समिति ने कहा कि दर्शकों की उपस्थिति इस प्रतियोगिता को और भी सफल बनाएगी।

  • मंगल भजनों के साथ सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत

    मंगल भजनों के साथ सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने मंगल भजनों के साथ की। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी के नेतृत्व में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने परेड का अभ्यास कर उसकी बारीकियां सीखी। शिविर के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण और पेंटिंग के माध्यम से उनके जीवन व कार्यकाल पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की। बौद्धिक सत्र में रूपलाल ने खेती के प्रकार, शून्य लागत प्राकृतिक खेती, मित्र कीट, जीवामृत और बीजामृत के विषय में विस्तृत जानकारी दी। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र प्रवक्ता एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी जे.पी. मिश्रा तथा उनकी धर्मपत्नी मीरा मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने अटल, विवेकानंद, पटेल, प्रताप वीर शिवाजी और अंबेडकर समूहों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में एकल एवं सामूहिक गीतों ने विशेष आकर्षण बनाया।
    संध्या में अनीता कौंडल, डॉ. अनीता, सुदेश, लता, शिव कुमार, अश्विनी कटोच और विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान सुनील ठाकुर ने 2000 रुपये और जेपी मिश्रा ने 1100 रुपये की राशि सहयोग के रूप में एनएसएस परिवार को प्रदान की। एनएसएस परिवार ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।

  • अंबुजा फाउंडेशन द्वारा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की सात महिला खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट की गई प्रदान

    अंबुजा फाउंडेशन द्वारा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की सात महिला खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट की गई प्रदान

    अंबुजा फाउंडेशन द्वारा पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की सात महिला खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन के सीनियर रीजनल मैनेजर संजय शर्मा, आरती सोनी, महेंद्र शर्मा और चेतन ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा संचालित आफ्टर स्कूल प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम की बदौलत दाड़लाघाट विद्यालय की छात्रा राधिका ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-14) के लिए हुआ है। वह अब हिमाचल प्रदेश टीम की ओर से नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इसके साथ ही फाउंडेशन के आफ्टर स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत क्षेत्र के 11 विद्यार्थियों का चयन राजकीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिनमें अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य हंस राज शर्मा ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन का सहयोग विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन की ओर से खेल प्रशिक्षण के लिए विद्यालय में कोच राजेंद्र एवं कोच चेतन ठाकुर को नियुक्त किया गया है, जो खिलाड़ियों को नियमित मार्गदर्शन एवं अभ्यास प्रदान कर रहे है।