Month: November 2025

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    04-11-2025

    ♈ मेष :

    आज उत्साह के साथ-साथ चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन खर्चों में वृद्धि भी संभव है। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है पर धैर्य रखें, हालात सुधरेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: कत्थई लाल

    वृष
    04-11-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आत्मविश्वास बना रहेगा लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार में किसी की बात से मन आहत हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नींद की कमी रह सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

    मिथुन
    04-11-2025

    ♊ मिथुन :

    आज योजनाएँ धीमी गति से पूरी होंगी जिससे मन में बेचैनी रह सकती है। कार्यस्थल पर संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें। शाम के बाद स्थिति अनुकूल होने लगेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी नीला

    कर्क
    04-11-2025

    ♋ कर्क :

    आज कुछ पुराने मामलों से तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएँ। परिवार में किसी से मतभेद संभव है। स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है, पर स्थिति जल्द सुधरेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: क्रीम

    सिंह
    04-11-2025

    ♌ सिंह :

    आज आत्मबल मजबूत रहेगा लेकिन मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का रवैया कुछ कठोर लग सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार में खुशियों के साथ कुछ चिंताएँ भी रहेंगी। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या संभव है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    कन्या
    04-11-2025

    ♍ कन्या :

    आज काम के दबाव के कारण तनाव महसूस हो सकता है। योजनाओं में थोड़ी देरी होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर थकान से बचें। प्रेम संबंधों में मनमुटाव संभव है, बातचीत से हल निकलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    तुला
    04-11-2025

    ♎ तुला :

    आज भाग्य साथ देगा लेकिन लापरवाही नुकसान पहुँचा सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे पर संयम से निर्णय लें। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक असंतुलन से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 10

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

    वृश्चिक
    04-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार में किसी की बात से मन दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में अस्थिरता संभव है, पर धैर्य रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    04-11-2025

    ♐ धनु :

    आज आपकी मेहनत रंग लाएगी लेकिन परिणाम देर से मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थकान रह सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें, तभी रिश्ते मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: चाँदी जैसा ग्रे

    मकर
    04-11-2025

    ♑ मकर :

    आज सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात पर विवाद संभव है। संयम और शांति से स्थिति संभालें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: जैतूनी हरा

    कुंभ
    04-11-2025

    ♒ कुंभ :

    आज मन कुछ अस्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, पर शाम तक माहौल सुधरेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, पर संवेदनशील रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मीन
    04-11-2025

    ♓ मीन :

    आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक और परिणाम सामान्य रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में संयम रखें। परिवार में सुकून रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव के बाद समझ बढ़ेगी। जीवन के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हरा

  • भारतीय सेना देश का गौरव – संजय अवस्थीपूर्व सैनिक लीग के सामुदायिक भवन के प्रथम तल के कार्य का किया शिलान्यासबातल चौक के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 24 लाख रुपए

    भारतीय सेना देश का गौरव – संजय अवस्थीपूर्व सैनिक लीग के सामुदायिक भवन के प्रथम तल के कार्य का किया शिलान्यासबातल चौक के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 24 लाख रुपए

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है और प्रत्येक देशवासी को भारतीय सेना पर गर्व है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बातल में 20 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले पूर्व सैनिक लीग अर्की के सामुदायिक भवन के प्रथम तल की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि सैनिकों के हौसले से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और करोड़ों लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि देश की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर घर लौटने वाले सैनिकों का सम्मान करें। उनकी समस्याओं के निवारण में सहायक बनें और उनके विभिन्न कार्यों को अभिलम्ब पूर्ण करें।
    उन्होंने पूर्व सैनिक लीग अर्की के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों ने अपना बहुमूल्य समय देश की सेवा में दिया और अब सेवानिवृत्ति के उपरांत भी सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि पूर्व सैनिक लीग अर्की के प्रयासों से प्रेरणा लेकर युवा भारतीय सेना का अभिन्न अंग बनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, वीर नारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, वीर नारियों के उत्थान के लिए अनेक सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। बातल चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र आरंभ होगा। इस कार्य के लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
    विधायक ने इस अवसर पर उत्तर भारत के मास्टर बॉडीबिल्डिंग पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले राजेश भट्टी को सम्मानित भी किया।
    पूर्व सैनिक लीग अर्की के अध्यक्ष कैप्टन पदम देव ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और लीग की गतिविधियों से अवगत करवाया।
    विधायक ने युद्ध स्मारक पर छत निर्माण कार्य के लिए 75 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।
    संजय अवस्थी ने बातल एवं तदोपरांत लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनी और इनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
    ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह, ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, कांग्रेस पार्टी के गुरदासु, प्यारेलाल, कमलेश शर्मा, डी.डी. शर्मा, कपिल ठाकुर, सुरेंद्र पाठक व धनीराम ठाकुर, पूर्व सैनिक लीग अर्की के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर मस्तराम वर्मा, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश शर्मा, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं एक्स सर्विस मेन लीग अर्की के सदस्य व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • दाड़लाघाट युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की गई नियुक्त

    दाड़लाघाट युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की गई नियुक्त

    भारतीय जनता पार्टी मंडल  दाड़लाघाट युवा मोर्चा की कार्यकारिणी नियुक्त की गई जिसमे सदस्य चमाकड़ीपुल बूत 43 से राहुल भारद्वाज ललित शर्मा जोगिंदर ठाकुर रमन शर्मा और अनुसूचित जाति से उपाध्यक्ष कमल कुमार और महामंत्री देवेंद्र रघुवंशी को शामिल करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जिला अध्यक्ष रतनपाल पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी का कार्यकारी सदस्य बनने पर इन सब का आभार और धन्यवाद प्रकट किया

  • मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

    भारतीय जनता युवा मोर्चा दाड़लाघाट मंडल के अध्यक्ष राजेश पुरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से परामर्श के बाद मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है ताकि संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल सके। घोषणा के दौरान राजेश पुरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेगा। घोषित कार्यकारिणी में धर्म पाल शर्मा, कमलेश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और जोगिन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मदन ठाकुर और तरुण कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि दिनेश महाजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कपिल भारद्वाज, विकास ठाकुर, विनोद शर्मा और हरीश ठाकुर सचिव बनाए गए हैं। मनोज कुमार को कार्यालय सचिव तथा कमल ठाकुर को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। दलीप शर्मा प्रवक्ता, मनोज कुमार आई.टी. संयोजक, और देश राज सह संयोजक होंगे। इसके अलावा जितेन्द्र ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक तथा अजय ठाकुर और तनुज शुक्ला को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। सदस्यों में राहुल भारद्वाज, नागेंद्र सेन, जोगिन्द्र ठाकुर, ललित शर्मा, रमन शर्मा, धीरज कुमार, मनसा राम शर्मा, कांशी राम, दीपक पंवर, मोहित कुमार और भगत राम शामिल हैं। राजेश पुरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा दाड़लाघाट मंडल आने वाले समय में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

  • स्वयंसेवियों ने अंबुजा चौक परिसर तथा अंबुजा चौक स्थित बावड़ी में किया सफाई अभियान

    स्वयंसेवियों ने अंबुजा चौक परिसर तथा अंबुजा चौक स्थित बावड़ी में किया सफाई अभियान

    पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन रविवार को स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। सुबह के समय स्वयंसेवियों ने अंबुजा चौक परिसर तथा अंबुजा चौक स्थित बावड़ी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एनएसएस टीम ने परिसर की पूरी सफाई की और आसपास के लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। स्थानीय युवा आशीष गुप्ता ने इस पहल के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल का आभार जताया। दोपहर के सत्र में स्वयंसेवकों के लिए ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त फायर ऑफिसर हेमराज शर्मा ने अग्नि सुरक्षा और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय संयम रखते हुए तत्काल सही कदम उठाने चाहिए। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग और आग से बचाव के उपाय भी बताए। वहीं बरायली विद्यालय के अध्यापक बृजलाल शर्मा ने स्वयंसेवकों को शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा से संबंधित प्रेरक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति समाज में परिवर्तन का आधार होता है। शिविर के चौथे दिन स्रोत व्यक्ति महेन्द्र ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल एवं क्षमा शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों का उत्साह और समर्पण देखकर सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।

  • 40 वर्षों की लंबी और सफल सेवा के बाद विद्युत विभाग सोलन से सेवानिवृत्ति हुये जगत राम कौशल

    40 वर्षों की लंबी और सफल सेवा के बाद विद्युत विभाग सोलन से सेवानिवृत्ति हुये जगत राम कौशल

    दाड़लाघाट 

    समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल रहे पंचायत पारनू निवासी जगत राम कौशल ने बिजली विभाग में 40 वर्षों की लंबी और सफल सेवा के बाद विद्युत विभाग सोलन से कनिष्ठ अभियंता के पद से सेवानिवृत्ति हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जगत राम कौशल ने अपने सेवाकाल के दौरान सोलन, अर्की और कुनिहार सहित विभिन्न स्थानों पर कार्य किया और हर स्थान पर अपनी मेहनत, व्यवहार और कार्यकुशलता से सबका दिल जीता। उन्होंने न केवल विभाग के प्रति समर्पण का परिचय दिया, बल्कि अपने अनुभव और कार्यशैली से युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। कार्यक्रम के दौरान एक्सईएन सोलन गौरव अधीर ने कहा कि जगत राम कौशल जैसे कर्मचारी किसी भी संस्था की अमूल्य पूंजी होते हैं। उन्होंने हमेशा विभागीय अनुशासन और जनहित को प्राथमिकता दी। उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेंगी। वहीं विधायक अर्की संजय अवस्थी ने भी अपने संदेश में जगत राम कौशल को बधाई देते हुए कहा कि चार दशकों तक जनता की सेवा करना एक बड़ा योगदान है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीओ सोलन लेखराम, अमन, एसडीओ दाड़लाघाट विमल अत्रि, नीतीश गौतम, कर्मचंद कौशल, बाबू राम, राजेन्द्र, मनोज कौशल, दुर्गा दास सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित परिवार व क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की यादें साझा कीं और उनके सरल स्वभाव तथा सहयोगी दृष्टिकोण की सराहना की। कनिष्ठ अभियंता जगत राम कौशल ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि यह विभाग उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा आज जो भी हूं, वह अपने पिता लाला चुगन चंद, ताया परस राम कौशल, प्रेम लाल, माता सवित्री देवी एवं कौशल परिवार के संस्कारों और आशीर्वाद के कारण हूं। उन्होंने हमेशा ईमानदारी, सच्चाई और मेहनत को जीवन का आधार बनाने की सीख दी। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विभाग में सबने उन्हें परिवार की तरह साथ दिया, जिसके कारण हर चुनौती आसान लगती रही। कार्यक्रम के अंत में सहकर्मियों ने उन्हें सम्मान पत्र और उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। पूरे समारोह का वातावरण भावनाओं, स्मृतियों और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। सभी ने इस अवसर पर कहा कि जगत राम कौशल का योगदान विभाग के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।

  • मानव कल्याण समिति अर्की ने की बथालंग में आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा

    मानव कल्याण समिति अर्की ने की बथालंग में आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा

    मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    बैठक में नौ नवंबर रविवार को अर्की उपमंडल के बथालंग में समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के संस्थापक डॉ० संतलाल शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, आंख नाक गला रोग, शल्य और औषधि विशेषज्ञ सहित कई अन्य चिकित्सक रोगियों की जांच करेंगें। इसके इलावा लिपिड प्रोफ़ाइल, बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट, ई०सी०जी०, रक्त जांच, दवाएं व चश्में इत्यादि मौके पर ही मुफ्त उपलब्ध होंगे। ज्ञात हो कि समिति अपने ही संसाधनों से हर वर्ष अर्की क्षेत्र में ऐसे दो चिकित्सा शिविर आयोजित करती है, कुल मिला कर यह समिति का 19वां कैंप होगा।
    बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से अनुरोध किया गया कि अर्की अस्पताल में आगंतुकों को वाहनों की पार्किंग में आने वाली समस्याओं का स्थाई हल निकाला जाय।
    समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह को दिसंबर में आयोजित करने का निर्णय हुआ।
    बैठक में सी० डी० बंसल, प्रमोद गुप्ता व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    03-11-2025

    ♈ मेष :

    आज मेहनत और लगन से सफलता निश्चित है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर थकान से बचें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। मित्रों के सहयोग से कोई लंबित कार्य पूरा होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: गहरा नारंगी

    वृष
    03-11-2025

    ♉ वृषभ :

    आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। प्रेम जीवन में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    मिथुन
    03-11-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपकी योजनाएँ धीरे-धीरे सफल होंगी। काम में नई दिशा मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में तालमेल और प्रेम रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधों में संवाद बढ़ाएँ, रिश्ते मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का आसमानी

    कर्क
    03-11-2025

    ♋ कर्क :

    आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें और निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में पारदर्शिता और स्नेह बढ़ेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    सिंह
    03-11-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका आत्मविश्वास ऊँचाइयों पर रहेगा। कार्यस्थल पर विशेष सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन शुभ है। परिवार में किसी के साथ मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। संध्या का समय परिवार के साथ व्यतीत करें, मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    03-11-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपकी सोच और योजना दोनों मजबूत रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता दोनों मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में खुशियाँ बढ़ेंगी। यात्रा के योग हैं, जो शुभ फल देंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    तुला
    03-11-2025

    ♎ तुला :

    आज सौभाग्य का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का परिणाम आपको सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। सौंदर्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी

    वृश्चिक
    03-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी और आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। किसी नए अवसर की शुरुआत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 10

    भाग्यशाली रंग: लाल-भूरा

    धनु
    03-11-2025

    ♐ धनु :

    आज आत्मबल और आत्मविश्वास के बल पर सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता और अपनापन बढ़ेगा। किसी पुरानी योजना का लाभ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: केसरिया पीला

    मकर
    03-11-2025

    ♑ मकर :

    आज कर्म के बल पर सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और विश्वास बढ़ेगा। मन में नए विचारों का संचार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: स्लेट ग्रे

    कुंभ
    03-11-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन सृजनात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। कोई नया अवसर आपके जीवन में सफलता का द्वार खोलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू

    मीन
    03-11-2025

    ♓ मीन :

    आज आपका आत्मबल और आस्था दोनों प्रबल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में प्रेम और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई और विश्वास बढ़ेगा। दिन के अंत में मन में संतोष और खुशी का भाव रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

  • संजय अवस्थी 03 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    संजय अवस्थी 03 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी 03 नवंबर, 2025 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
    संजय अवस्थी 03 नवंबर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बातल में सैनिक सामुदायिक भवन के प्रथम तल की आधारशिला रखेंगे।
    विधायक तदोपरांत जब समस्याएं भी सुनेंगे
    संजय अवस्थी दिन में 12.30 बजे के उपरांत लोक निर्माण विभाग के अर्की स्थित विश्राम गृह में भी जन समस्याएं सुनेंगे।
    -0-

  • युवाओं को रहना चाहिये नशे से दूर:-राजेश ठाकुर

    युवाओं को रहना चाहिये नशे से दूर:-राजेश ठाकुर

    अर्की, शहनाज

    अर्जुन खेल मैदान कोटली (शालाघाट) में शान ए अर्की धर्मपाल ठाकुर मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संस्करण तीन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर समाजसेवी राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वही कबड्डी कोच बलदेव कुमार विशेष अतिथि रहे। आयोजन कमेटी की ओर दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यतिथि राजेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व में विधायक रहे स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं को एक मंच मिलता है। जहां पर वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है। उन्होंने कहा कि खेल के जरिये जहाँ अनुशासन देखने को मिलता है, वहीं काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का भी आह्वाहन किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी ओर से आयोजक समिति को 5100 रुपए की राशि भेंट की। रविवार को खेले दूसरे दौर के मुकाबलों में बनिया देवी ने कोठी जमोगी ,सहारा इलेवन (समोग) ने चम्यावल व सूरजपुर ने पंजल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संजय ठाकुर, सचिव भीम सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष रमन कंवर,प्रवीण,सुमित,पवन,संतोष,राज,मनु,अमित,विक्कू,बबलू सहित अन्य उपस्थित रहे।