Month: November 2025

  • अंबुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा दाड़लाघाट में निर्मित बहुउद्देशीय भवन का अर्की विधायक संजय अवस्थी ने किया लोकार्पण

    अंबुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा दाड़लाघाट में निर्मित बहुउद्देशीय भवन का अर्की विधायक संजय अवस्थी ने किया लोकार्पण

    अंबुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा दाड़लाघाट में निर्मित बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण अर्की के विधायक संजय अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्माणधिकारी अदाणी सीमेंट मुकेश सक्सेना और एसडीएम अर्की निशांत तोमर के बीच एक औपचारिक समझौते के तहत इस भवन को स्थानीय जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना ने कहा कि अंबुजा सीमेंट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हमेशा से सामुदायिक विकास कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को निरंतर लाभ मिलता है। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि यह भवन स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों, युवा क्लबों और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि भवन में पुस्तकालय, पुलिस सहायता केंद्र और अन्य सामुदायिक सुविधाएँ स्थापित की जाएँगी, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर सेवाएँ मिल सकेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा आसपास के लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    27-11-2025

    ♈ मेष :

    आज आपकी ऊर्जा चरम पर रहेगी और कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता सिद्ध करेंगे।
    आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुके पैसे मिलने की संभावना है।
    परिवार में आपके सुझावों को सम्मान मिलेगा और घर में वातावरण सकारात्मक रहेगा।
    आज आपकी पहल से कोई बड़ा अटका काम भी पूरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 15

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    वृष
    27-11-2025

    ♉ वृषभ :

    दिन स्थिरता और मानसिक शांति से भरा रहेगा।
    आर्थिक मामलों में नए अवसर दिखेंगे-निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा।
    ऑफिस में आपकी मेहनत सबको प्रभावित करेगी और प्रशंसा भी मिलेगी।
    परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
    भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
    किसी नए कौशल को सीखने का मन बनेगा जो करियर में आगे फायदा देगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 31

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    मिथुन
    27-11-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपके संचार कौशल से लोग प्रभावित होंगे।
    नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे।
    यात्रा के योग हैं और यह यात्रा भाग्यवृद्धि कर सकती है।
    बिज़नेस से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
    परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पुराने तनाव समाप्त होंगे।
    नई सीख, नई कल्पनाएँ और नई योजनाएँ खूब सफल होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    कर्क
    27-11-2025

    ♋ कर्क :

    भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें-आज परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा।
    आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है।
    ऑफिस में संभलकर काम करें, आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
    किसी मित्र से अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
    घर में कोई शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 24

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    सिंह
    27-11-2025

    ♌ सिंह :

    आपका व्यक्तित्व चमकेगा और लोग आपकी बात मानेंगे।
    कार्यस्थल पर आपके फैसले महत्वपूर्ण साबित होंगे।
    आर्थिक क्षेत्र में लाभदायक स्थिति बनेगी।
    प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और गलतफहमी दूर होगी।
    आज सामान खरीदने या किसी प्लानिंग के लिए अच्छा दिन है।
    आपकी किसी महत्वपूर्ण इच्छा के पूरे होने के संकेत हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 10

    भाग्यशाली रंग: पीला

    कन्या
    27-11-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपका ध्यान केवल काम पर रहेगा, और यही आपका बल है।
    कार्यस्थल पर आप अपनी योजनाओं से सबको प्रभावित करेंगे।
    नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो संकेत अनुकूल हैं।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ेगी।
    परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
    स्वास्थ्य में सुधार होगा-पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    तुला
    27-11-2025

    ♎ तुला :

    आज संतुलित व्यवहार आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।
    नए सौदे या काम शुरू करने का अच्छा समय है।
    आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए धन मिलने की संभावना है।
    रिश्ते मजबूत होंगे और किसी प्रियजन से सरप्राइज मिल सकता है।
    कला, फैशन, डिज़ाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष शुभ है।
    आज आप किसी के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 19

    भाग्यशाली रंग: सिल्वर

    वृश्चिक
    27-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    शक्ति, साहस और निर्णय क्षमता आज प्रबल रहेगी।
    कार्यस्थल पर बड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे।
    आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें पर लाभ होने की संभावना अधिक है।
    परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और सब आपसे प्रभावित होंगे।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर नींद का ध्यान रखें।
    गोपनीय कार्य सफलता दिला सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 30

    भाग्यशाली रंग: गहरा भूरा

    धनु
    27-11-2025

    ♐ धनु :

    आज किस्मत आप पर मेहरबान है-भाग्य तेजी से साथ देगा।
    नए अवसर मिलेंगे और पुराने कार्य पूरे होंगे।
    आर्थिक क्षेत्र में बड़े लाभ के योग हैं।
    यात्रा सफल और सुखद रहेगी।
    परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और माहौल खुशनुमा रहेगा।
    आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व–दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मकर
    27-11-2025

    ♑ मकर :

    कड़ी मेहनत का परिणाम आज आपको मिलेगा।
    कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
    आर्थिक मामलों में स्थिरता बढ़ेगी।
    परिवार में ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी पर आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे।
    सेहत सामान्य रहेगी-डाइट पर ध्यान दें।
    किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभ देगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 23

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    कुंभ
    27-11-2025

    ♒ कुंभ :

    रचनात्मकता आज अपने चरम पर रहेगी।
    नए आइडिया आपको लाभ देंगे।
    कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी।
    धन में बढ़ोतरी के योग हैं और निवेश फायदेमंद होगा।
    रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा-उत्साह बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    मीन
    27-11-2025

    ♓ मीन :

    आज आपकी संवेदनशीलता और रचनात्मकता दोनों चमकेंगी।
    आर्थिक अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
    परिवार में प्रेम और सहयोग मिलेगा।
    कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
    पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 17

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

  • दिव्यांगजनों के अधिकार पर गणपति एजुकेशन सोसायटी में विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कार्यक्रम आयोजित ।

    दिव्यांगजनों के अधिकार पर गणपति एजुकेशन सोसायटी में विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कार्यक्रम आयोजित ।


    कुनिहार
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन तथा गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के विषय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला न्यायिक प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर तथा PLV रोशन लाल बंसल ने भाग लिया सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया तदुपरांत संस्था के डायरेक्टर  रोशन लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को संस्था द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में विभिन्न शिवरों की विस्तृत जानकारी दी तदुपरांत उन्होंने स्थानीय स्तरीय समिति जिला सोलन द्वारा कानूनी संरक्षण बनाने पर ब्यौरा दिया तदुपरांत PLV रोशन लाल बंसल जी ने दिव्यांग परिवारों के लिए मुक्त न्यायिक सहायता के बारे में जानकारी दी अंत में  भीम सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने दिव्यांगों के लिए विभिन्न कानून के तहत विभिन्न अधिकारों की जानकारी दी जिसमें मुख्यतः जीने का अधिकार ,चिकित्सा ,इलाज, सामाजिक सुरक्षा, गुड टच बेड टच ,कानूनी विधिक सहायता इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर लगभग 80 लोगों ने भाग लिया इनमें मुख्यतः दिव्यांगजन ,उनके परिजन ,समुदाय सदस्य, समाजसेवी ,संस्था का स्टाफ उपस्थित थे अंत में उपस्थित लोगों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया

  • अर्की महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन।

    अर्की महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन।

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रो यशपाल शर्मा ने संविधान निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों की जानकारी एवं उनके पालन पर अपने विचार रखे I तथा सभी छात्र छात्राओं को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई Iसंविधान दिवस सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है इसी दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के मसौदे को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया था I भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को तैयार करने में मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी I महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

  • वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखालग में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

    वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखालग में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

    नागरिक चिकित्सालय अर्की की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा० मुकता रस्तोगी के निर्देशानुसार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखालग में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान चन्द वर्मा ने की। इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने किशोरों के सम्पूर्ण विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां विद्याथिर्यों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रदान की। सुरक्षा परमार ने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह प्रमुख घटकों -पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा-निवारण व लिंग आधारित हिंसा पर विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने नागरिक चिकित्सालय अर्की में संचालित नई दिशा केंद्र की सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किशोर-किशोरियों के लिए गोपनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है। नशे से जूझ रहे किशोरों के लिए ड्रग टेस्टिंग किट कि सुविधा उपलब्ध है ।सुरक्षा परमार ने विधाथियो को संतुलित आहार लेने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने, मोबाइल का सिमित व सकारात्मक उपयोग करने, मादक पदार्थों से दूर रहने और जंक फूड से बचने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कनिष्ठ वर्ग के लिए चित्रकला और वरिष्ठ वर्ग के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विधाथियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता कमला देवी ने भी सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर 91 विधाथियो ने भाग लिया, विधालय अध्यापक ओम प्रकाश, रामलाल शर्मा, धीरज कुमार, व हेमलता सहित अन्य सभी विधालय अध्यापक उपस्थित रहे ।

  • नेशनल किक बॉक्सिंग जम्मू के लिए स्टार गोजूरियू कराटे एकेडमी कुनिहार की दो लड़कियों का चयन ।

    नेशनल किक बॉक्सिंग जम्मू के लिए स्टार गोजूरियू कराटे एकेडमी कुनिहार की दो लड़कियों का चयन ।


    कुनिहार
    नालागढ़ में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में स्टार गोजुरीयू कराटे एकेडमी कुनिहार की लड़कियो ने अपने अपने भार व आयु वर्ग से बेहतर प्रदर्शन किया ।कोमल ठाकुर और हिमानी चौहान ने पहला स्थान हासिल किया ।
    कोच देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों का चयन जम्मू में होने वाली नैशनल कीक बाक्सिंग के लिये हूआ है ।.
    एकेडमी की इन लड़कियों की इस उपलब्धि से अभिभावक गण, परिवार जन , चीफ कोच शिहान संजय ठाकुर व कोच देवेंद्र कुमार बहुत ही ख़ुशी जाहिर करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
    वर्तमान में सभी लड़कियां स्टार गोजू-रयू कराटे एकेडमी कुनिहार में कोचिंग ले रही है
    इस मोके पर स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन के चेयरमैन राज कुमार सिंगला,अध्यक्ष कमल ठाकुर, चीफ एडवाइजर मोहन लाल जुनेजा व अन्य सभी सदस्यो ने खिलाड़ीयो व उनके अभिभावकों के साथ-साथ कोच संजय ठाकुर व देवेन्द्र कुंमार कों को अपनी और से बधाई दी और आने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकमनाये दी।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    26-11-2025

    ♈ मेष :

    आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा और नेतृत्व की भूमिकाएँ सहजता से निभेंगी। कार्यक्षेत्र में अचानक मिलने वाले अवसर से करियर को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक पक्ष में लाभ होंगे पर अनावश्यक खर्च पर काबू रखें। पारिवारिक मामलों में आपका निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा। दोस्तों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य में ऊर्जा अच्छी रहेगी हल्का कसरत कर लें। किसी पुराने प्रोजेक्ट को आज नया रूप मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व–उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: हरा-लाल

    वृष
    26-11-2025

    ♉ वृषभ :

    धैर्य और दृढ़ता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। वित्तीय योजना सफल रहेगी निवेश के छोटे अवसर लाभ दे सकते हैं। ऑफिस में आपकी सलाह को अहमियत मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें पर्याप्त निद्रा लें। आज किसी अनुभवी से मिलने पर करियर का मार्ग खुल सकता है। छोटे लक्ष्यों को पूरा करना बड़े लाभ दिला सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 27

    भाग्यशाली रंग: पन्ना हरा

    मिथुन
    26-11-2025

    ♊ मिथुन :

    संचार कौशल आज आपका सबसे बड़ा सहायक होगा बातचीत और प्रस्तुति दोनों में प्रभाव दिखेगा। नए कॉन्टैक्ट्स से लाभ का मार्ग खुलेगा। यात्रा के योग बने हैं व्यावसायिक यात्रा विशेष रूप से सफल रहेगी। आर्थिक मामले आसानी से सुलझेंगे। मन प्रसन्न और उत्साहवर्धक रहेगा। सृजनात्मक विचार आज फलदायी होंगे किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकतें हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 18

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

    कर्क
    26-11-2025

    ♋ कर्क :

    भावनात्मक समझदारी आज लाभ देगी पारिवारिक मामलों में आपका धैर्य सबका भार हल्का करेगा। नौकरी में स्थिरता और छोटे-छोटे सफल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। निजी स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें हल्का व्यायाम और संतुलित भोजन फायदेमंद रहेगा। शाम का समय मानसिक शांति देगा आध्यात्मिक क्रिया लाभदायक रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

    सिंह
    26-11-2025

    ♌ सिंह :

    आपकी चमक आज सार्वजनिक और व्यक्तिगत दोनों जगह दिखेगी। नेतृत्व की भूमिका संभालने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक/प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। धन संबंधी सौदे आज अनुकूल रहेंगे पर विवेक से निर्णय लें। सेहत में उत्साह रहेगा फिर भी भारी परिश्रम में विराम लें। कोई पुराना रुका काम आज गति पकड़ेगा। सामाजिक संपर्क फायदेमंद साबित होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 33

    भाग्यशाली रंग: केसरिया पीला

    कन्या
    26-11-2025

    ♍ कन्या :

    सतर्कता और अनुशासन आज सफलता की कुंजी है। कार्यालय में आपकी मेहनत सराही जाएगी और संभव है कोई नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिले। वित्तीय मामलों में सुधार दिखेगा बचत पर ध्यान दें। परिवार से सहयोग मिलेगा कुछ घरेलू झमेलों का समाधान होगा। शिक्षा से जुड़े लोग आज प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर मानसिक विश्राम जरूरी है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 16

    भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी

    तुला
    26-11-2025

    ♎ तुला :

    आज संतुलित निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति से जटिल मामले सरल होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी कुछ निवेश पर विचार हो सकता है। रिश्तों में सामंजस्य साफ दिखाई देगा। कलात्मक या सौंदर्य संबंधी गतिविधियाँ फायदेमंद रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह मानेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 20

    भाग्यशाली रंग: रजत

    वृश्चिक
    26-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    गहन सोच और रणनीति आज आपके पक्ष में होगी व्यापारिक योजनाएँ सफल होंगी। धन प्राप्ति के संकेत हैं समझदारी से खर्च करें। रिश‍्तेदारों व मित्रों से सहारा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर रात को आराम अवश्य लें। किसी जोखिम भरे निर्णय में संतुलित सोच रखें बुद्धिमत्ता लाभ देगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 29

    भाग्यशाली रंग: गहरा भूरा

    धनु
    26-11-2025

    ♐ धनु :

    भाग्य आज आपका साथ देगा रुके हुए कार्यों में तीव्रता आएगी। यात्रा शुभ और लाभदायक रहेगी। आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन है छोटे-बड़े लाभ मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों के साथ आनंद रहेगा। शिक्षा/परीक्षा से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या:: 14

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    मकर
    26-11-2025

    ♑ मकर :

    अनुशासन और परिश्रम से आज बड़े परिणाम मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति/प्रशंसा के योग हैं। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी दीर्घकालिक योजनाओं पर आज ध्यान दें। परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या फायदेमंद रहेगी। सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 17

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    कुंभ
    26-11-2025

    ♒ कुंभ :

    रचनात्मक और नये विचार आज आपको आगे ले जाएँगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से सहयोगी प्रभावित होंगे। वित्तीय पहल सफल होंगीनए निवेश सोच-समझ कर करें। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा सामाजिक नेटवर्किंग लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में स्फूर्ति बनी रहेगी पर मानसिक विश्राम भी आवश्यक है। आज कोई नई योजना दीर्घकालिक लाभ दे सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 22

    भाग्यशाली रंग नीला

    मीन
    26-11-2025

    ♓ मीन :

    आपकी कल्पनाशक्ति और सहानुभूति आज चमकेंगी रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक अवसर अनुमान से बेहतर दिख रहे हैं। परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर भावनात्मक संतुलन बनाये रखें। आज का दिन कला, साहित्य या संगीत से जुड़े कामों के लिए बहुत शुभ है। किसी पुराने रिश्ते में सामंजस्य लौट सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व–उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

  • आपकी आवाज पटटा महलोग के सभी सदस्यों ने मिलकर पपलोग गांव में दो बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि दान की

    आपकी आवाज पटटा महलोग के सभी सदस्यों ने मिलकर पपलोग गांव में दो बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि दान की

    पट्टा महलोग ( बद्दी )
    पवन कुमार सिंघ

    आपकी आवाज पटटा महलोग के संचालक राज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आपकी आवाज पटटा महलोग के सभी सदस्यों ने मिलकर पपलोग गांव में दो बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि दान की, जिसके लिए आप सभी का आभार अभिनंदन धन्यवाद। आपकी इस सहायता से परिवार को आर्थिक मदद मिली और उनकी बेटियों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। राज कुमार शर्मा ने बताया की पटटा महलोग के साथ पपलोग गांव में चमन की दो बेटियों का विवाह हाल ही में संपन्न हुआ। परिवार के मुखिया का कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी परिवार गरीब होने कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। आपकी आवाज पट्टा महलोग के संचालक राज कुमार शर्मा के कहने पर पहले भी चमन लाल के इलाज़ के लिए राशि जमा की थी तो एक बार फिर से राज कुमार शर्मा ने “आपकी आवाज पटटा महलोग” के माध्यम से विवाह के लिए भी सहायता राशि प्रदान की गई। विवाह में भोजन, बैठने की व्यवस्था और अन्य प्रबंध पूरी तरह समाज के सहयोग से किए गए।

    एक ही संदेश पर जिस एकजुटता और भाईचारे का परिचय लोगों ने दिया, वह सराहनीय मिसाल है। आपकी आवाज पट्टा महलोग के कहने पर अब तक प्राप्त सहायता राशि का विवरण कुल दान राशि: ₹30,721 कुल खर्च: ₹17,200 शेष राशि: ₹13,7211 (जिसे आगे किसी जरूरतमंद की सहायता में उपयोग किया जाएगा)

    सैकड़ों लोगों ने दिल खोलकर सहयोग किया। प्रमुख दानदाताओं में शामिल हैं: जोगिंदर ठाकुर, सुनील , धर्म सिंह ठाकुर, पम्मी ठाकुर, सुरेश , धर्म सिंह चंदेल, आशीष शर्मा, दिवांशु ठाकुर, रामचंद बाबा, ललित कुमार, अनिल गुप्ता, अनिल वर्मा, अमरजीत, विजय शर्मा, रेनू भारद्वाज, कुलदीप गुप्ता, ललित वर्मा, विनोद शर्मा, गीता राम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, SDO रिटायर्ड सतीश शर्मा, आयुष वर्मा, डॉक्टर अंशु शर्मा व अन्य।
    इसके अतिरिक्त गुप्त दानकर्ता द्वारा ₹5100 की महत्वपूर्ण राशि प्रदान की गई, जिनकी इच्छा के अनुरूप पहचान गोपनीय रखी गई। सामान के रूप से सहयोग करने वालों का भी धन्यवाद। भोजन बनाने और परोसने में अपना श्रमदान देने वाले लज्जाराम, ललित , पटवारी , रिंकू , प्रदीप, ख्याली राम, पम्मी , कम्मी भाई, गोलू, सुरेंद्र ठाकुर, कीटू, बिंदू, रवि भाई अजय टेन्ट हॉउस पट्टा द्वारा कुर्सीयो और गद्दो से सहायता की सहित सभी साथियों का विशेष योगदान रहा आपकी आवाज पटटा महलोग के संचालक राज कुमार शर्मा ने सभी से अपील की है कि भेदभाव से उपर उठकर एक दूसरे का सहयोग करें

  • वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड सत्र 2023 – 25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं के लिए फेयरवैल पार्टी “प्रस्थान” का आयोजन किया

    वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड सत्र 2023 – 25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं के लिए फेयरवैल पार्टी “प्रस्थान” का आयोजन किया

    चंडी (सोलन)
    पवन कुमार सिंघ

    वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड सत्र 2023 – 25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं के लिए फेयरवैल पार्टी “प्रस्थान” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त बीएड एवं डीएलएड के कनिष्ठ प्रशिक्षुओं एवं संपूर्ण वी एस एल एम परिवार ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर डीएलएड एवं बीएड के प्रशिक्षकों ने बारी बारी से मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रही, जिसने सभागार में सब का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने नमन को मिस्टर एवं सुहानी को मिस फेयरवेल के खिताब एवं स्मृतिचिन्ह देकर नवाजा गया। प्रतियोगिता में उपविजेता रहे राहुल एवं ज्योति को भी मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शित करने का सुअवसर प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    25-11-2025

    ♈ मेष :

    आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपकी नेतृत्व क्षमता चमकेगी। काम का भार बढ़ सकता है पर परिणाम अनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। परिवार में किसी विषय पर आपकी सलाह मान ली जाएगी। सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी। मन में नए विचार उभरेंगे। आज कोई पुरानी योजना फिर से गति पकड़ सकती है। आत्मविश्वास से हर मुश्किल आसान होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल

    वृष
    25-11-2025

    ♉ वृषभ :

    धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णय आज आपको लाभ देंगे। ऑफिस में आपका योगदान सबको प्रभावित करेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें—अधिक थकान से बचें। किसी शुभ समाचार की संभावना बन रही है। आज आपकी मेहनत का फल उम्मीद से अधिक मिल सकता है। जीवन में स्थिरता महसूस होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मिथुन
    25-11-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपका आत्मविश्वास आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल देगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। धन संबंधी फैसले लाभकारी सिद्ध होंगे। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। यात्रा का योग भी बन रहा है। सेहत में सुधार महसूस होगा। आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के संकेत मिलेंगे। मानसिक रूप से हल्का और उत्साहपूर्ण महसूस करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

    कर्क
    25-11-2025

    ♋ कर्क :

    भावनाओं पर नियंत्रण रखना आज आवश्यक है। किसी पारिवारिक मामले में आपका धीरज बहुत काम आएगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी, नए अवसर भी उभर सकते हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शाम को मानसिक शांति प्राप्त होगी। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हरा-नीला

    सिंह
    25-11-2025

    ♌ सिंह :

    आपके निर्णय आज आपकी सफलता तय करेंगे। काम में तेजी रहेगी और नए अवसर सामने आएंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आज आपका व्यक्तित्व सबको आकर्षित करेगा। रुका हुआ कार्य गति पकड़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 21

    भाग्यशाली रंग: केसरिया पीला

    कन्या
    25-11-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपका परिश्रम शानदार परिणाम देगा। काम में बाधाएँ दूर होंगी। धन लाभ के योग अत्यंत शुभ हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज छोटी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न और संतुलित रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी

    तुला
    25-11-2025

    ♎ तुला :

    आज आप संतुलन और धैर्य से हर स्थिति संभाल लेंगे। नौकरी में आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपकी कूटनीति हर पक्ष में फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: चांदी जैसा रंग

    वृश्चिक
    25-11-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आपकी गहरी समझ आज कई समस्याओं को हल करेगी। व्यापार में लाभ संभव है। धन संबंधी मामलों में प्रगति मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र की सलाह काम आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी जोखिम वाले काम में भी सफलता मिल सकती है। आपकी उपस्थिति सबका ध्यान आकर्षित करेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: भूरा गहरा

    धनु
    25-11-2025

    ♐ धनु :

    आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मन में उमंग पैदा होगी। आज किसी शुभ अवसर पर आपका नाम आगे आएगा। पुराने मित्रों से संपर्क लाभ देगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    मकर
    25-11-2025

    ♑ मकर :

    आज आप पूरी दृढ़ता से अपने काम को सफल करेंगे। नौकरी में सराहना मिलेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने काम का हल आज मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज महत्वपूर्ण लोगों का साथ आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: मिट्टी भूरा

    कुंभ
    25-11-2025

    ♒ कुंभ :

    आपके नए विचार आज लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता सबको प्रभावित करेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। किसी नए निवेश का विचार बन सकता है। सेहत में स्फूर्ति बनी रहेगी। आज आपकी योजना लंबे समय तक लाभ देगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपकी राय सब मानेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: आसमानी-बैंगनी

    मीन
    25-11-2025

    ♓ मीन :

    आज आपकी कल्पनाशक्ति आपको नई राह दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत संभव है। धन लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन आराम ज़रूरी है। शाम को मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी रचनात्मकता सबको प्रभावित करेगी। कोई रुका हुआ अवसर फिर से मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग