अर्की की भाविका शर्मा को हिमाचल आजतक व स्वजनों की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं


अर्की की भाविका शर्मा को हिमाचल आजतक व स्वजनों की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं


कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर समस्त कार्यकारणी गोपाल पंवर दीप राम ठाकुर जगदीश ठाकुर बलबीर चौधरी प्रेम राज चौधरी मोहन सिंह चौधरी भागमल तंवर बाबूराम तंवर संतराम नागेंद्र ठाकुर देबी राम मैहता सनी राघव ओमप्रकाश ठाकुर ज्ञान ठाकुर राजेश कुमार और अनिल वर्मा दिनेश कुमार ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि यह सरकार कुनिहार से बदले की भावना से कार्य करते हुए आज तक 3 साल से एक एमडी मेडिसिन की मांग की थी मगर सरकार व स्वास्थ्य मंत्री इसे अनदेखा कर रहे हैं ताकि कुनिहार के लोगों से राजनैतिक बदला लिया जा सके यह राजनीतिक लड़ाई में आम जनता पीसी जा रही है और लोगों को अपने इलाज करवाने के लिए हर व्यक्ति को अपने चैकअप के लिए सायरी अर्की सोलन शिमला जाने को मजबूर होना पड़ रहा है और यही लोग यह चाहते थे कि कुनिहार के लोग कुनिहार में स्वास्थ्य लाभ ना लेकर कहीं दूसरी जगह जाएं ताकि उनकी बदले की इच्छा पूरी हो जाए। बड़े दुख का विषय है कि स्वास्थ्य मंत्री कुनिहार के नजदीक ममलीग के रहने वाले हैं मगर पता नहीं की उनकी क्या मजबूरी है जो कैबिनेट मंत्री होते हुए भी एक डॉक्टर लगाने के लिए उनको इजाजत नहीं है लेकिन इने याद रखना चाहिए कि दिन-दिन व्यतीत हो रहा है और जल्दी ही चुनाव आने वाले हैं इसका पूरा जवाब गिन गिन कर ब्याज सहित उस वक्त दिया जाएगा जब यह लोग वोट मांगने के लिए लोगों के दरवाजे पर आएंगे। एक डॉक्टर चक्रवर्ती यहां तैनात की गई है जो लोगों का इलाज कर रही है और जिसका बड़ा अच्छा व्यवहार है लेकिन उसकी भी ड्यूटी रात को लगाई जाती है तो उन्हें सुबह रेस्ट करना पड़ता है जबकि विकास सभा ने बार-बार जिला के सीएमओ वह बीएमओ को लिखकर मांग की कि इन्हें केवल दिन में ड्यूटी लगाई जाए ताकि लोग इनसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके क्योंकि यही एक सीनियर डॉक्टर यहां है और वह भी सर्जिकल एम,डी है जबकि प्रतिदिन किसी न किसी जगह प्रदेश में एम डी , मैडिसन की तैनाती की जा रही है। मगर कुनिहार जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग साथ लगती 12, 13 पंचायतों के प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं को अनदेखा किया जा रहा है।

चंडी
पवन कुमार सिंघ
खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी , पशुपालन विभाग चंडी एवं कॉलेज में गठित रेड रिबन क्लब के संयुक्ततत्वाधान में वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में जानवरों से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में एक स्वास्थ्य जन जागरूकता व्याख्यान का आयोजन कॉलेज सभागार में किया गया l जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पशुपालन विभाग चंडी से आए हुए डॉक्टर अंकित शर्मा एवं खंड स्वास्थ्य विभाग चंडी से डॉ श्रेया ने जानवरों से होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान और उनके उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी अपने स्वास्थ्य जन चेतना व्याख्यान में बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओ को प्रदान की l उन्होंने विशेष कर कुत्तों के काटने से होने वाले रेबीज बीमार से बचने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी अपने स्वास्थ्य व्याख्यान में दी l इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने भी अपने विचार रखें l इस अवसर पर जानवरों में प्रतिरोध कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ कॉलेज के साथ-साथ बीएड एवं डीएलएड के जन चेतना कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला शिमला के कालीबाड़ी हाल में भारत का 76वां संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात पूरे हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से आये कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। तत्पश्चात लोक जन सम्पर्क विभाग से आए कलाकारों ने बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान के गानों से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद प्रधान सचिव ताराचंद रनोट ने पिछले 4 वर्षों में किए गए कार्य का लेखा-जोखा समस्त लोगों के सामने रखा। अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज के द्वारा संविधान का व्याख्यान किया गया, जो कि बाबा साहब ने हमें दिया। इसमें सभी जिलों से लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिसमें जिला शिमला के अध्यक्ष बिंदी कल्याण ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को बहुत सुव्यवस्थित तरीके से व्यवस्था की। कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के अध्यक्ष, जिला मंडी, जिला सोलन, हमीरपुर के साथ कुल्लू से आए अध्यक्ष की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। और अर्की ब्लॉक के अध्यक्ष गंगाराम ने भी अपनी पूरी टीम के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया

नागरिक चिकत्सालय अर्की में आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकता रस्तोगी के कुशल नेतृत्व में “Tobacco Free Youth Campaign 3.0” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों, उससे जुड़ी बीमारियों तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने की रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षित करना था।

डॉ. मुकता रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे रोकने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से तंबाकू मुक्त गाँव बनाने के लिए सामुदायिक स्तर पर चलाए जाने वाले प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान, कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों व गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों पर इसके गंभीर प्रभावों के बारे में जागरूक करें।
बैठक में सुपरवाइज़र भूषण वर्मा एवं लीला दत्त गर्ग ने भी भाग लिया और आशा कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्की ब्लॉक के सभी गाँवों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है और आशा कार्यकर्ता इस परिवर्तन की मजबूत कड़ी हैं।
एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेवाओं से काउंसलर विजय कुमार शांडिल ने तंबाकू और नशे का युवाओं पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है तथा परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए आशा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें एवं तंबाकू से दूर रहने की सलाह दें।
इसके अलावा विनय चंदेल और मेंका नेगी ने भी बैठक में भाग लेकर अभियान से संबंधित अपने सुझाव साझा किए। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अर्की ब्लॉक को तंबाकू मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
अंत में, डॉ. रस्तोगी ने आशा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और आगामी दिनों में समुदाय में अधिक प्रभावी जागरूकता गतिविधियाँ चलाने के निर्देश दिए, ताकि “Tobacco Free Youth Campaign 3.0” को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके!

गणपति एजुकेशन संस्थान कुनिहार में दिव्यांग व शारीरिक तौर पर कमजोर बच्चों को शिक्षित एवं दिन के समय भोजन की व्यवस्था की जाती है। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने संस्थान का दौरा किया और बच्चों को उनके अधिकारों व सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

संस्थान के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा द्वारा पिछले लगभग 20 वर्षों से इस संस्था को चलाया जा रहा है। भीम सिंह ठाकुर ने संस्थान से पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दो बच्चों को स्मृति चिन्ह व शॉल के साथ सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ समय बिताना एक भावुक पल था और इनको ज्ञान से ज्यादा सहयोग व सहारे की आवश्यकता है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर इन बच्चों को प्रतिवर्ष 9 फरवरी को अपने जन्म दिवस के दिन ₹5100 की राशि सहयोग देने का वादा किया ताकि यह छोटा सा सहयोग उन बच्चों के काम आ सके।
उन्होंने क्षेत्र के अन्य समाजसेवी लोगों से भी इन बच्चों का सहयोग करने की अपील की।

कुनिहार
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पूरे प्रदेश के कोने कोने से हजारों पेंशनर धर्मशाला तपोवन में विधान सभा के घेराव के लिए कुच कर रहे हैं। संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने कुनिहार में लाईव टाइम के रिपोर्टर से बातचीत में कहा कि धरने को लेकर पेंशनरों में भारी उत्साह है प्रदेश के सभी 19प्रमुख संगठनों के हजारों पेंशनर धर्मशाला में विधान सभा का घेराव करेंगे।शर्मा ने कहा कि जिला सोलन से 150पेंशनर आज रवाना हो रहे है। शर्मा ने कहा कि सरकार के पेंशनरों को देने के लिए पैसा भी है लेकिन आय रोज अपने चहे तो को बोर्डो निगमों में नियुक्तियां कर रही है।मंडी में जश्न मनाने पर हजारों करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार हैं।अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने को हम तैयार हैं।

कुनिहार।
नई शिक्षा नीति के व्यापक क्रियान्वयन एवं शिक्षण प्रक्रियाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के गांधीनगर (बडनगर) में छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला सोलन से द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी की अध्यापिका लालिमा जोशी के नेतृत्व में कक्षा दसवीं की छात्रा रिज़ुल पाल तथा सोलन बॉयज स्कूल के छात्र गौरव राणा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित प्रेरणा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर जिला सोलन का प्रतिनिधित्व किया।
आज विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय अध्यक्ष टी.सी. गर्ग, विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्य सिमरन खन्ना सहित सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जानकारी अध्यापिका लालिमा जोशी ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में देशभर के विभिन्न राज्यों से चुने गए शिक्षा विशेषज्ञों ने उपदेशकों के रूप में चयनित विद्यार्थियों व अध्यापकों को नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों, विद्यालय शिक्षा में तकनीकी एकीकरण, समग्र मूल्यांकन प्रणाली, कौशल-आधारित शिक्षा, बहुभाषी शिक्षण, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर विभिन्न आकर्षक व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
अध्यापिका ने बताया कि जिला सोलन में नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन इनके द्वारा किया जाएगा तथा रिज़ुल पाल और गौरव राणा अब जिले के एंबेसडर बन गए हैं। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने जोर दिया कि नई शिक्षा नीति का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशलों से सशक्त करना, उन्हें नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक गौरव से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना है।
कार्यशाला के अंतिम दिवस पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा बेहतर कार्यान्वयन के लिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

सोलन जिला उपभोक्ता संघ एवं सहकारी विपणन महासंघ सपरून सोलन के निदेशक मंडल के लिए हुए चुनाव में कुनिहार जोन से सुरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार ग्राम पंचायत घणागुघाट के सुरेंद्र ठाकुर जिनका नाम मतदाता सूची संख्या 13 पर दर्ज है को बिना किसी प्रतिद्वंद्वी के विजयी घोषित किया गया। उन्होंने इस जीत पर क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अर्की क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी के सहयोग व प्रेरक मार्गदर्शन के कारण यह सब संभव हुआ है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलवाया कि वह उन्हें दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सहकारी क्षेत्र की मजबूती और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु कार्य करेंगे।


अखिल भारतीय आह्वान पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) से सम्बद्ध अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन बागा ने बागा प्लांट में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि नई श्रम संहिताएँ मजदूर-विरोधी हैं और इनका उद्देश्य देश के श्रमिक वर्ग को बंधुआ मजदूरी और शोषण की ओर धकेलना है। यूनियन नेता बलबीर चौहान ने आरोप लगाया कि श्रम संहिताओं के माध्यम से फिक्स्ड टर्म रोजगार और ठेका प्रथा को वैधता दी गई है। वहीं मालिकों द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन को गैर-आपराधिक बना दिया गया है, जबकि मजदूरों की सामूहिक गतिविधियों पर कड़ी पाबंदियाँ लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन पंजीकरण की शर्तें कड़ी कर मजदूर संगठनों को कमजोर करने की कोशिश की गई है तथा न्यूनतम वेतन से नीचे फ्लोर वेतन लागू करने का प्रावधान मजदूरों के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसी क्रम में संजय पंवर ने कहा कि लगभग सौ वर्षों के संघर्ष से हासिल अधिकारों को एक झटके में समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बिना किसी त्रिपक्षीय वार्ता और भारतीय श्रम सम्मेलन की प्रक्रिया के लिया गया, जिसे देश की 11 में से 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूर वर्ग पर “जनसंहारक हमला कहा है। यूनियन नेता बृजलाल कोंडल ने चेतावनी दी कि यदि श्रम संहिताओं को रद्द नहीं किया गया और निजीकरण की नीतियाँ बंद नहीं की गईं, तो आने वाले समय में मजदूर-किसान व आम जनता का संयुक्त आंदोलन देशभर में बड़े पैमाने पर उभर कर सामने आएगा।
