दानोघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाले सुखन सुराइला शमशान घाट में आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वर्षा शालिका (रेन शेल्टर) का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह सराहनीय कार्य दानी सज्जनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से साकार हो रहा है।
इस पुनीत कार्य में दो मुख्य दानी सज्जनों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्षा शालिका के निर्माण का बीड़ा उठाया है।
शील मोड़ स्थित शील मंदिर क्षेत्र से राकेश तथा दाड़लाघाट के अंतर्गत रछाखड़ा क्षेत्र से नरेश ने आगे आकर इस जनहितकारी कार्य को प्रारंभ करवाया है।
इसके अतिरिक्त सुराइला गाँव एवं सुखन गाँव के ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देकर इस कार्य में सहयोग प्रदान किया है, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्तम उदाहरण है। वर्षा शालिका के निर्माण से शमशान घाट में अंतिम संस्कार के समय लोगों को वर्षा एवं धूप से राहत मिलेगी और यह सुविधा भविष्य में सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
आज से विधिवत रूप से शमशान घाट परिसर में वर्षा शालिका के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो चुका है। पंचायत एवं ग्रामीणों ने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।
इस पुनीत कार्य मे नरेश,राकेश,रामस्वरूप, मनसाराम,जगदीश,मस्त राम,मदन,कपिल,अर्जुन,सौरभ,मुकेश,खेमराज, पवन सहित अन्य ग्राम वासियों ने भाग लिया।
Month: February 2026
-

सुखन सुरायला शमशान घाट में वर्षा शालिका निर्माण हेतु दानी सज्जनों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ।
-

ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव खाता के लिए जाबल-कंसवाला रोड से एम्बुलेंस सड़क निर्माण को मिली अंतिम स्वीकृति
ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत गांव खाता के लिए जाबल-कंसवाला रोड से एम्बुलेंस सड़क निर्माण को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समस्त ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क निर्माण प्रक्रिया को सफल बनाने में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा विकास खंड अधिकारी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से वन विभाग द्वारा सरकारी भूमि क्षेत्र में पूर्ण सहयोग दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सड़क निर्माण के लिए सरकारी भूमि के अतिरिक्त किसी भी निजी भूमि की आवश्यकता नहीं पड़ी और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। इसी कारण परियोजना को बिना किसी अड़चन के अंतिम स्वीकृति मिल सकी। इस अवसर पर वॉर्ड मेंबर कृष्णा देवी, प्रदीप ठाकुर, भूतपूर्व वॉर्ड मेंबर रूपराम, बाबूराम, मनसा राम, खेम सिंह, प्रेम लाल, दिला राम, काशीराम, हरिदास, भागीरथ एवं ख़ज़ाना राम सहित समस्त ग्रामवासियों ने कहा कि एम्बुलेंस सड़क के निर्माण से गांव खाता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं सहित आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। समस्त ग्रामवासियों ने विधायक संजय अवस्थी सहित सभी संबंधित विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को गांव के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। -

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर मासिक जागरूकता बैठक का आयोजन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में मासिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विद्यालय में प्रत्येक माह के अंत में नियमित रूप से आयोजित की जाती है। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना, नशा सेवन एवं नशे की लत से बचाव की जानकारी देना तथा गुड टच और बैड टच के प्रति सजग बनाना रहा। बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में अच्छे और बुरे स्पर्श के अंतर के बारे में समझाया। बच्चों को बताया गया कि उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी असहज या गलत स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देना आवश्यक बताया गया। इसके साथ ही बैठक में नशा सेवन एवं नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य, पढ़ाई और भविष्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने तथा सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित बचपन और नशा मुक्त समाज का निर्माण विद्यालय, परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
-

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 9 जनवरी को विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर विद्यालय के नोडल अधिकारी हरिलाल ने बच्चों, अध्यापकों मीरा, डिंपल, पुष्पा, नम्रता तथा शिक्षा समिति के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत 22 जनवरी को विद्यालय में बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी चित्रकला के माध्यम से दर्शाया। इस प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की छात्रा आरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 23 जनवरी को विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं 24 जनवरी को निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा पैदल यात्रा करवाई गई। इस दौरान बच्चों को पैदल चलते समय बाईं ओर चलने तथा सड़क पार करने के सही तरीकों की व्यवहारिक जानकारी दी गई। इसके अलावा 29 व 30 जनवरी को विद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, मोटर वाहन अधिनियम तथा इससे जुड़े अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। सड़क सुरक्षा माह के सफल आयोजन से बच्चों, अध्यापकों एवं अभिभावकों में सकारात्मक संदेश गया।
-

आज का राशिफ़ल
भार्गव
मेष
01-02-2026♈ मेष :
आज आत्मबल और उत्साह में बढ़ोतरी होगी।
नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं।
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का भरोसा मिलेगा।
निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी न करें।
दिन मेहनत और साहस की परीक्षा ले सकता है।
आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आत्मविश्वास से किया गया प्रयास सफल होगा।
शाम के समय शुभ समाचार मिल सकता है।भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
वृष
01-02-2026♉ वृषभ :
आज मन में स्थिरता और संतोष बना रहेगा।
परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।
रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।
कामकाज में धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
भावनाओं में बहने से बचें।
दिन मध्यम लेकिन सुरक्षित रहेगा।
पुराने अनुभव आज काम आएंगे।
किसी वरिष्ठ से सलाह लाभ देगी।भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
मिथुन
01-02-2026
♊ मिथुन :
आज विचारों की स्पष्टता आपको आगे बढ़ाएगी।
नई जान-पहचान भविष्य में लाभ दे सकती है।
कार्यस्थल पर आपकी बातों को सराहा जाएगा।
छोटी यात्रा का योग बन सकता है।
दिन सक्रिय और सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।
संचार कौशल से बड़ा लाभ मिलेगा।
अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
कर्क
01-02-2026
♋ कर्क :
आज भावनात्मक मामलों में संतुलन जरूरी होगा।
घर-परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है।
कार्य में मन लगाना थोड़ा कठिन हो सकता है।
दिन शांति और आत्मचिंतन का है।
किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।
मानसिक दबाव धीरे-धीरे कम होगा।भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
सिंह
01-02-2026
♌ सिंह :
आज आपकी छवि मजबूत होगी।
लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।
सरकारी या प्रशासनिक कार्य सफल हो सकते हैं।
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
दिन प्रभावशाली रहेगा।
नई शुरुआत के योग बन रहे हैं।
नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी।
सम्मान में वृद्धि संभव है।भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
कन्या
01-02-2026♍ कन्या :
आज कार्यक्षेत्र में सटीक योजना लाभ देगी।
मेहनत का पूरा परिणाम मिलने लगेगा।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें।
दिन जिम्मेदारी और अनुशासन का है।
समय प्रबंधन से सफलता मिलेगी।
सहयोगियों से तालमेल बेहतर होगा।भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व
तुला
01-02-2026♎ तुला :
आज रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
साझेदारी से जुड़े कार्य सफल होंगे।
कला, फैशन या डिजाइन से जुड़े लोगों को लाभ।
दिन सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा।
मन प्रसन्न रहेगा।
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
वृश्चिक
01-02-2026♏ वृश्चिक :
आज गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।
काम में फोकस बनाए रखें।
रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है।
भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
दिन धैर्य की मांग करेगा।
गोपनीय योजनाएं सफल होंगी।
संयम से बड़ा लाभ मिलेगा।भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
धनु
01-02-2026♐ धनु :
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।
धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
गुरुओं या वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा।
नई योजना शुरू हो सकती है।
दिन उत्साहवर्धक रहेगा।
लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।
आत्मविश्वास नई दिशा देगा।भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
मकर
01-02-2026♑ मकर :
आज मेहनत रंग लाने लगेगी।
कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।
आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
दिन स्थिर प्रगति का संकेत देता है।
धैर्य से किया गया कार्य सफल होगा।
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: स्लेटी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
कुंभ
01-02-2026♒ कुंभ :
आज नई सोच और रचनात्मक विचार उभरेंगे।
मित्रों के साथ चर्चा लाभकारी रहेगी।
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ।
दिन उम्मीदों से भरा रहेगा।
नए अवसर अचानक मिल सकते हैं।
आत्मविश्वास बढ़ेगा।भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
मीन
01-02-2026
♓ मीन :
आज अंतर्मन की आवाज़ सही दिशा दिखाएगी।
ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी।
रचनात्मक कार्यों में सफलता संभव है।
दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक रहेगा।
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
मनचाही सूचना मिल सकती है।भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व