Month: February 2026

  • जनकल्याण समिति टीम द्वारा दिलाराम  को दी गयी दस हजार रुपये की सहायता राशि

    जनकल्याण समिति टीम द्वारा दिलाराम  को दी गयी दस हजार रुपये की सहायता राशि

    जनकल्याण समिति टीम द्वारा दिलाराम गांव थियोन तहसील नालागढ़ को दस हजार रु का चेक सहायता के रूप में दिया गया। दिलाराम काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित है जिसके चलते उनकी दोनों किडनिया खराब हो गई है और वह शुगर के पेशेंट भी है और परिवार की स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्हें यह सहायता दी गई यह जनकल्याण समिति टीम का यह 107 वां चेक था जो समिति विभिन्न प्रकार के कार्यों में अपना योगदान समाज में देती रहती है। जिसमें मुख्य तौर पर स्वास्थ्य शिक्षा से दूर रहना और अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अपना योगदान देती रहती है। इस मौके पर परिवार के सदस्या दीपक शर्मा, मनु ठाकुर, जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, मदनलाल, करमचंद, नरेश, हुकुम आदि उपस्थित थे।

  • बागवानी हिमाचल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार – संजय अवस्थीगांव दाती ब्राहमणा में शिवा परियोजना के तहत पौधरोपण अभियान का किया शुभारम्भ

    बागवानी हिमाचल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार – संजय अवस्थीगांव दाती ब्राहमणा में शिवा परियोजना के तहत पौधरोपण अभियान का किया शुभारम्भ

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि बागवानी हिमाचल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर इसके माध्यम से आर्थिकी को अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दावटी के गांव दाती ब्राह्मणा में एच.पी.शिवा परियोजना के तहत आलुबुखारा पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ करने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी क्षेत्र है और राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में बागवानी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 2.37 लाख हेक्टेयर भूमि पर बागवानी की जा रही है। राज्य में फलों का वार्षिक उत्पादन लगभग 6.48 लाख मीट्रिक टन है। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र का राज्य की वार्षिक आय में लगभग 05 हजार करोड़ रुपए का योगदान है। प्रदेश सरकार सेब के साथ-साथ अन्य फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए गम्भीर प्रयास कर रही है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में शिवा परियोजना के तहत प्रथम चरण में 07 कलस्टर बनाए गए हैं। इनमें दाती, चुनाड, सेर देलग, गियाना, पजीना, जैलंग व दसेरन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन 07 कलस्टरों में प्लम की सांता रोजा, ब्लैक एम्बर, रेड ब्यूट प्रजाति के 5991 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाती कलस्टर में 10 हैक्टेयर भूमि पर ब्लैक एम्बर व रेड ब्यूट प्रजाति के लगभग 06 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना के तहत नालागढ़ विकास खण्ड में बेलीखोल, बतीयाख, डोली, सौर और पल्ली में 05 कलस्टर विकसित किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत सिंचाई व्यवस्था की जा रही है, सोलर फेसिंग का प्रावधान है तथा अन्य सुविधाएं भी सृजित की जा रही हैं।
    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में आर्थिकी रूप से और मज़बूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और आरम्भिक चरण में प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की और हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इससे जहां प्राकृतिक खेती प्रोत्साहित हो रही है वहीं किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी के लिए गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी बढ़ाया गया है।
    विधायक ने कहा कि शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कृषि बेहतर स्वरोज़गार का माध्यम है और प्राकृतिक कृषि तथा शिवा परियोजना जैसी योजनाएं युवाओं को आर्थिकी रूप से सशक्त बना सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि नई योजनाओं, आधुनिक तकनीक व प्रबंधन तथा प्रशिक्षण को व्यवहारिक रूप से युवाओं तक पहुंचाएं।
    संजय अवस्थी ने कहा कि ब्रायली से बुडमोस्टोटी से दाती शिवनगर सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 09 लाख रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरम्भ हो जाएगा।
    विधायक ने दाती गांव की कुल देवी मंदिर के समीप सुरक्षा दीवार के लिए 02 लाख रुपए तथा दाती में सामुदायिक भवन की मुरम्मत व रखरखाव के लिए 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने इस अवसर पर प्लम का पौधा रोपकर अभियान का शुभारम्भ किया।
    संजय अवस्थी ने तदोपरांत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत दावटी की पूर्व प्रधान इन्द्रा शर्मा, ग्राम पंचायत दावटी के पूर्व उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, शिवा परियोजना के निदेशक डॉ. रमल अंगारिया, बागवानी विभाग की उप निदेशक शिवाली ठाकुर, ज़िला समन्वयक देवेन्द्र अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषक, बागवान व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

  • तंबाकूमुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन

    तंबाकूमुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन

    तंबाकूमुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन दाड़लाघाट में अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट एवं सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में तंबाकू पदार्थों के उपयोग पर रोक तथा तंबाकू नियंत्रण से संबंधित सभी 9 निर्धारित मानकों को पूरा करने पर कुल 48 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त विद्यालय का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम सलाम मुंबई फाउंडेशन, मुंबई के साथ समन्वय में पिछले तीन वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा था। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य सखी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि उनके विद्यालय तंबाकू मुक्त परिसर के सभी मानकों को पूरा करने में सफल रहे हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने अंबुजा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल से ही तंबाकू मुक्त जीवन की शुरुआत कर पा रहे हैं। तंबाकू मुक्त विद्यालय की यह पहल एक सार्थक प्रयास है, जिससे किशोरावस्था में ही विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी मिलती है तथा स्वस्थ परिवेश और सकारात्मक वातावरण के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तंबाकू मुक्त विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत 48 विद्यालयों को जोड़ा गया है, जिससे बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक आदतों का विकास हो सके। वहीं संजय शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी के कारण ही तंबाकू मुक्त स्वस्थ्य विद्यालय के सभी 9 मानकों को पूरा करना संभव हो पाया है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता रैलियां, चित्रकला प्रदर्शनियां, जागरूकता सत्र, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही निरंतर प्रयासों से तंबाकू एवं नशे के विरुद्ध संवाद किया गया। इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सखी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

  • आज का राशिफ़ल

    आज का राशिफ़ल

    भार्गव

    मेष
    03-02-2026

    ♈ मेष :

    आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
    कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ सामने आएंगी।
    पुराने प्रयासों का फल मिलेगा।
    धन और निवेश मामलों में सतर्कता जरूरी।
    दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा।
    नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
    मानसिक शांति बनाए रखें।

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    वृष
    03-02-2026

    ♉ वृषभ :

    आज पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
    धैर्य और संयम से काम लें।
    रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं।
    मन में संतोष और स्थिरता बनी रहेगी।
    दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी।
    मित्रों का समर्थन मिलेगा।
    निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: क्रीम

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    मिथुन

    03-02-2026

    ♊ मिथुन :

    आज संचार और बातचीत में सफलता मिलेगी।
    नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम फायदेमंद रहेगा।
    स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
    दिन रोमांचक और उत्साहवर्धक रहेगा।
    मित्र और सहयोगी मददगार साबित होंगे।
    नए विचार मन में उत्साह बढ़ाएंगे।

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    कर्क
    03-02-2026

    ♋ कर्क :

    आज मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन महत्वपूर्ण हैं।
    परिवार से जुड़े निर्णय लाभकारी रहेंगे।
    पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
    दिन आत्मचिंतन और ध्यान का है।
    आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है।
    शाम को लाभकारी समाचार मिल सकता है।

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग: चांदी जैसा सफेद

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    सिंह
    03-02-2026

    ♌ सिंह :

    आज आपका आत्मबल ऊँचा रहेगा।
    मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
    नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं।
    दिन निर्णायक और प्रभावशाली रहेगा।
    वरिष्ठ अधिकारी या समाज से मान्यता मिलेगी।
    नई जिम्मेदारी उत्साह बढ़ाएगी।

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    कन्या
    03-02-2026

    ♍ कन्या :

    आज अनुशासन और मेहनत का दिन है।
    कार्य में निरंतरता से लाभ मिलेगा।
    स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
    छोटी-छोटी उपलब्धियां मन प्रसन्न करेंगी।
    दिन योजनाबद्ध और व्यवस्थित रहेगा।
    सहकर्मी मददगार रहेंगे।
    सीखने और नए अवसर मिलने के योग हैं।

    भाग्यशाली अंक: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    तुला
    03-02-2026

    ♎ तुला :

    आज रिश्तों में संतुलन और मधुरता बनी रहेगी।
    साझेदारी और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    दिन मन को प्रसन्न और उत्साहित रखेगा।
    कला, फैशन या रचनात्मक कार्यों में लाभ होगा।
    पुराने मित्र से संपर्क लाभकारी रहेगा।

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    वृश्चिक
    03-02-2026

    ♏ वृश्चिक :

    आज कार्यों में फोकस बनाए रखें।
    रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं।
    भावनाओं में बहने से बचें।
    दिन निर्णायक परिणाम दे सकता है।
    आत्मबल और धैर्य आपकी ताकत रहेंगे।
    गुप्त प्रयासों से लाभ मिल सकता है।

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: मरून

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    धनु
    03-02-2026

    ♐ धनु :

    आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।
    धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
    नई योजना शुरू करने के योग हैं।
    यात्रा लाभकारी होगी।
    दिन उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक रहेगा।
    गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा।
    मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    मकर
    03-02-2026

    ♑ मकर :

    आज जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
    मेहनत का फल मिलेगा।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    दिन स्थिरता और प्रगति का संकेत देगा।
    दीर्घकालीन योजना सफल होगी।
    धैर्य से ही सफलता सुनिश्चित होगी।

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    कुंभ
    03-02-2026

    ♒ कुंभ :

    आज नई सोच और विचार लाभ देंगे।
    तकनीकी और रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
    मित्रों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा।
    दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।
    अलग दृष्टिकोण से पहचान बनेगी।
    नए अवसर मिल सकते हैं।

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    मीन
    03-02-2026

    ♓ मीन :

    आज मन शांत और स्थिर रहेगा।
    आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
    रचनात्मक कार्यों में सफलता संभव है।
    भावनात्मक संतोष मिलेगा।
    दिन सुखद और सुकून देने वाला रहेगा।
    अंतर्ज्ञान सही दिशा दिखाएगा।
    लाभकारी समाचार मिलने की संभावना है।

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

  • संजय अवस्थी 03 फरवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    संजय अवस्थी 03 फरवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी 03 फरवरी, 2026 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
    संजय अवस्थी 03 फरवरी, 2026 को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत दावटी के गांव दाती में एच.पी. शिवा परियोजना के तहत आयोजित आलूबुखारा पौधरोपण अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
    विधायक तदोपरांत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं भी सुनेंगे।

  • प्रदेश सरकार आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थीअर्की में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जन समस्याएं

    प्रदेश सरकार आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थीअर्की में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जन समस्याएं

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार विषम आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत अर्की में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश को केन्द्र से नियमित आर्थिक सहायता मिलना आवश्यक है। किंतु गत दिवस केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट हिमाचल के जन-जन की अपेक्षाओं पर गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में नियमित प्राकृतिक आपदाओं, जी.एस.जी. क्षतिपूर्ति समाप्त होने के कारण हुए नुकसान और अब राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त कर केन्द्र सरकार ने हिमाचल के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने केन्द्रीय बजट को हिमाचल वासियों के लिए पूर्ण रूप से निराशाजनक बताया।
    उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रदेश सरकार विकास और जन आर्थिकी को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जहां प्राकृतिक उत्पादों एवं दूध के समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए हैं वहीं किसानों-बागवानों की उपज को बेहतर मूल्य दिलावाने के लिए विपणन अधोसंरचना को मज़बूत किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं को 60 रुपए, मक्की को 40 रुपए व कच्ची हल्दी को 90 रुपए प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इससे जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है वहीं किसानों की आय में वृद्धि भी हो रही है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों और पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की है। इस निर्णय से पशुपालकों की आर्थिक स्थित सुदृढ़ हो रही है।
    विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश और प्रदेश में ज़रूरमंद व्यक्तियों का सहारा बनी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गांरटी योजना (मनरेगा) का केन्द्र सरकार द्वारा केवल नाम ही नहीं बदला गया है अपितु उसमें किए गए बदलाव जन विरोधी हैं। प्रदेश सरकार ने मनरेगा के तहत दिहाड़ी को 73 रुपए की वृद्धि के साथ 247 से बढ़ाकर 320 रुपए किया है।
    उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जनहित के कार्यों के लिए प्रदेश सरकार और वह स्वयं सदैव समर्पित रहेंगे और व्यापक हित के कार्यों को समय पर पूरा करने का सर्वोच्च प्रयत्न किया जा रहा है।
    ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, अनुज गुप्ता, रमेश ठाकुर, राजेंद्र रावत, कपिल ठाकुर, कमलेश शर्मा, सुरेंद्र पाठक, धनीराम ठाकुर, कृषि उपज मण्डी विपणन समिति सोलन के निदेशक प्यारे लाल, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • नेक्सस उड़ान का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न।

    नेक्सस उड़ान का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न।


    कुनिहार /सुबाथू
    गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नेक्सस उड़ान द्वारा नेक्सस टॉवर, गाँव जाडला(सुबाथू) में अपने प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान बतौर
    मुख्य अतिथि: ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योतिका शर्मा ने शिरकत की ,जबकि विशिष्ट अतिथि: उपासना वशिष्ठ, रामेश्वर शर्मा, जगदीश शर्मा और रोशन लाल मौजूद रहे ।इनके साथ अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
    कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ

    • प्रमाण-पत्र वितरण: NexusUdaan के पहले बैच के विद्यार्थियों को उनके तीन महीने के ‘बेसिक ट्रेनिंग कोर्स’ की सफल पूर्णता पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
    • प्रथम प्लेसमेंट की उपलब्धि: समारोह का मुख्य आकर्षण संस्थान की पहली प्लेसमेंट सफलता रही।
      अश्वनी कश्यप को Farenexus Solutions (मोहाली) में वेब डिज़ाइनर प्रोग्रामर (UI/UX) के पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

    ग्रामीण प्रतिभाओं का सशक्तिकरण
    NexusUdaan का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को मिटाना है। गाँव जादला (सुबाथू) स्थित यह प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय युवाओं को निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान कर रहा है:

    • प्रोफेशनल आईटी ट्रेनिंग: व्यावहारिक तकनीकी पाठ्यक्रमों के माध्यम से कौशल का विकास।
    • करियर मार्गदर्शन: शिक्षार्थी से पेशेवर (Professional) बनने के सफर के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श।
    • रोजगार के अवसर: वैश्विक स्तर के करियर अवसरों को आपके घर के द्वार तक पहुँचाना।
      यह दीक्षांत समारोह NexusUdaan के उस संकल्प को दर्शाता है, जो ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त बनाने, उन्हें पहली नौकरी दिलाने और उनके हुनर को सही अवसरों में बदलने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
  • राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के आह्वाहन पर हिमाचल बंद में कुनिहार के व्यापारियों ने दुकाने बंद कर दिया अपना समर्थन ।

    राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के आह्वाहन पर हिमाचल बंद में कुनिहार के व्यापारियों ने दुकाने बंद कर दिया अपना समर्थन ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कुनिहार के व्यापारियों ने आज राष्ट्रीय देवभूमी पार्टी की काल पर हिमाचल बंद के समर्थन में अपनी दुकाने बंद करके पूर्ण समर्थन दिया ।इस दौरान राष्ट्रीय देवभूमी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कुनिहार के व्यापारियों व सरकारी कर्मचारियों का पेन डॉउन करके हिमाचल बंद में सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा ,कि यूजीसी जैसे केल कानून के ख़िलाफ़ हिमाचल स्वर्ण समाज की ओर से मज़बूत संदेश प्रदेश व भारत सरकार को गया है ।अभी इस क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च तक सिर्फ़ रोक लगाई है ,परंतु हमे अभी इस काले क़ानून को रद्द करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी
    आज सभी व्यापारी 10 बजे से 1 बजे तक UGC के खिलाफ, -40 वाले डॉक्टर बनाने के खिलाफ, आज पेश हुए बजट में एक रुपया भी सवर्ण समाज के व्यापारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, युवाओ, किसानों, बागवानों को नहीं देने के खिलाफ बाजार बंद रखें, और जो खोले उनसे बंद करवाए।

  • NFCI के NCC–2026 ग्रैंड फिनाले में चमके युवा शेफ्स, सोलन की टीम रही विजेता

    NFCI के NCC–2026 ग्रैंड फिनाले में चमके युवा शेफ्स, सोलन की टीम रही विजेता


    हिमाचल आज तक (ब्यूरो):
    नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टिट्यूट (NFCI) द्वारा आयोजित NCC–2026 (नेशनल कलिनरी चैलेंज) सीजन–3 का ग्रैंड फिनाले 30 जनवरी को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कुकिंग प्रतियोगिता में देशभर से आए युवा शेफ्स ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आधुनिक पाक-कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    NCC–2026 में NFCI के 21 पैन-इंडिया कैंपसों से लगभग 1,300 छात्रों ने पहले चरण में भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 240 छात्र दूसरे राउंड में पहुंचे, जबकि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 70 प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। अंतिम चरण में 21 कैंपसों का प्रतिनिधित्व करती 23 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
    ग्रैंड फिनाले का निर्णायक मंडल सेलिब्रिटी शेफ अजय चोपड़ा, शेफ निशांत चौबे और शेफ विनोद बदोनी जैसे अनुभवी नामों से सुसज्जित रहा। जजों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन क्रिएटिविटी, टेक्नीक, प्रेजेंटेशन और फ्लेवर बैलेंस के आधार पर किया और छात्रों के प्रोफेशनल स्तर की सराहना की।
    प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹51,000 की नकद राशि जीती। विजेता टीम “Kashmiri Riwayat”, जिसमें प्रकाश, रश्मि और जसप्रीत शामिल थे, ने पारंपरिक कश्मीरी स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स भी प्रदान किए गए।
    इस आयोजन में अमूल, क्रेमिका, प्रोफेशनल होटलवेयर सहित कई प्रतिष्ठित प्रायोजकों का सहयोग रहा, वहीं हैमर्स, रेडियो सिटी और पंजाब केसरी जैसे मीडिया पार्टनर्स ने इसे व्यापक पहचान दिलाई। NCC–2026 का आयोजन NFCI की इंडस्ट्री-रेडी शेफ्स तैयार करने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

  • रविवार को दाड़लाघाट मंडल में बजट श्रवण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    रविवार को दाड़लाघाट मंडल में बजट श्रवण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    केंद्रीय बजट 2026–27 के अवसर पर रविवार को दाड़लाघाट मंडल में बजट श्रवण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लाइव माध्यम से देखा और उस पर संवाद किया। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रातः 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। यह मोदी सरकार के तृतीय कार्यकाल का दूसरा तथा वित्त मंत्री का लगातार नौवां बजट रहा। बजट को देश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बताया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बजट जनजागरण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दाड़लाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। कार्यक्रम झरना, दाड़लाघाट में आयोजित हुआ, जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला सोलन किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश गौतम की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट बताया। कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि यह बजट सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास–सबका प्रयास के मूल मंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करता है तथा नए भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।