Month: February 2026

  • जनकल्याणकारी  बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है :-परस राम

    जनकल्याणकारी  बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है :-परस राम

    भाजपा मंडल दाड़लाघाट के सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक परस राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, सहकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सहयोगी टीम पदम देव चंदेल, राकेश कंवर, प्रेम लाल चौहान व देवेंद्र कुमार ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

  • किसान, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट:राकेश गौतम

    किसान, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट:राकेश गौतम

    सोलन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे किसान, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है। राकेश गौतम ने कहा कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई, भंडारण, परिवहन और सहकारिता को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेल और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश जैसे प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के लिए आशा की नई किरण है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।

  • हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा विधान सभा अर्की की महिलाओं की लिए अनवरत जारी।

    हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा विधान सभा अर्की की महिलाओं की लिए अनवरत जारी।


    25 जुलाई 2025 से इस धार्मिक यात्रा में 60 बसों में करीब 3300 महिलायें कर चुकी है यात्रा ।
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली पंचायतो की महिलाओं में उत्साह निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
    राधा कृष्ण के भजनों सहित राजू भाई के इस पावन कार्य को भी गीतों के माध्यम से महिलाएं नाच गा कर आभार जता रही है ।
    सुबह नाश्ता करवाकर सभी श्रद्धालुओं को तिलक व मीठा खिला कर इस धार्मिक यात्रा पर आज दो बसो को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत पलानियां ,भूमती व हाटकोट के 109 श्रद्धालुगण शामिल थे।राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया ,कि जुलाई 2025 से आरंभ हुई हरिद्वार वृंदावन यात्रा आरंभ हुई थी व आज तक 30 बसों में करीब 3300 महिला व पुरुष यात्री राधा रानी व बाँके बिहारी सहित माँ गंगा के दर्शन कर चुके है ।
    महीने के हर एक सोमवार को इस धार्मिक यात्रा को राधा कृष्ण के आशीर्वाद से अनवरत भेजा जा रहा है और आज की इस पाँच दिवसीय धार्मिक यात्रा में पलानियां ,हाटकोट व भूमती पंचायत से 102 महिलायें व 7 पुरुष श्रद्धालुओ को भेजा गया , जोकि हरिद्वार में माँ गंगा के दर्शन व स्नान के पश्चात दूसरे दिन गोवर्धन परिक्रमा व बरसाना में राधा रानी के दर्शन कर के रात्रि में वृंदावन पहुँचेगी,जंहा पर बांके बिहारी,प्रेम मंदिर इस्कॉन,जमुना सहित मुख्य मंदिरों के दर्शन करने के पश्चात मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि रमण रेती व गोकुल में भगवान कृष्ण के बचपन की अटखेलियो का दीदार करेंगे ।यात्रा के पांचवे दिन श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में कुनिहार पहुँचेगे।
    संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान से चलाई जा रही निशुल्क यात्रा में जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा,तब तक अर्की विधान सभा क्षेत्र की वृंदावन धाम दर्शन की अभिलाषी महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क धार्मिक यात्रा जारी रहेगी ।

  • बी.एल. स्कूल कुनिहार में 145 एनसीसी कैडेटों ने दी ‘एनसीसी A’ प्रमाण-पत्र परीक्षा

    बी.एल. स्कूल कुनिहार में 145 एनसीसी कैडेटों ने दी ‘एनसीसी A’ प्रमाण-पत्र परीक्षा


    कुनिहार:
    बी.एल. सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में कुल 145 एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी ‘A’ प्रमाण-पत्र परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा का आयोजन प्रथम हिमाचल प्रदेश छात्र वाहिनी, सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।
    जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी अमर देव ने बताया कि इस परीक्षा में बी.एल. स्कूल कुनिहार, जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग के द्वितीय वर्ष के लगभग 145 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। परीक्षा विद्यालय परिसर में अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    एनसीसी प्रभारी एनसीसी अधिकारी अमर देव ने परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनसीसी ‘A’ प्रमाण-पत्र परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा यह परीक्षा वही कैडेट दे सकते हैं जिन्होंने एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (Annual Training Camp) में भाग लिया हो। यह परीक्षा कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है।
    इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी अमर देव, चंद्र मणि, कमलेश कुमारी , योगेश कुमार पाठक, युधिष्ठर एवं रंजना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान किया।
    विद्यालय अध्यक्ष ने सभी एनसीसी कैडेटों को परीक्षा में भाग लेने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी ‘A’ प्रमाण-पत्र प्राप्त करने से विद्यार्थियों को भविष्य में सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों में करियर बनाने के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
    परीक्षा का सफल संचालन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आए नायब सूबेदार संजीव कुमार, हवलदार नरेंद्र तथा हवलदार अजाज़ अहमद की देखरेख में किया गया। परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया।
    अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी एनसीसी अधिकारियों, स्टाफ सदस्यों एवं कैडेटों का आभार व्यक्त किया गया।

  • आज का राशिफ़ल

    आज का राशिफ़ल

    भार्गव

    मेष

    02-02-2026

    ♈ मेष :

    आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
    कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी।
    नए लक्ष्य तय करने का सही समय है।
    जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें।
    पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
    दिन कर्म और साहस का है।
    नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी।
    शाम के समय लाभदायक सूचना मिल सकती है।

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: लाल

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    वृष
    02-02-2026

    ♉ वृषभ :

    आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
    परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
    पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू हो सकता है।
    भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
    दिन स्थिर लेकिन लाभकारी रहेगा।
    धैर्य से किया गया कार्य सफल होगा।
    किसी करीबी का सहयोग मिलेगा।

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: क्रीम

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    मिथुन
    02-02-2026

    ♊ मिथुन :

    आज संवाद और संपर्क से बड़े अवसर मिल सकते हैं।
    नई मुलाकात भविष्य में फायदेमंद सिद्ध होगी।
    कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की तारीफ होगी।
    यात्रा के योग बन रहे हैं।
    दिन व्यस्त लेकिन सकारात्मक रहेगा।
    रचनात्मक सोच से लाभ मिलेगा।
    आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    कर्क
    02-02-2026

    ♋ कर्क :

    आज मन भावुक रह सकता है, संयम बनाए रखें।
    परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
    कार्यक्षेत्र में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति होगी।
    स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
    दिन आत्ममंथन का है।
    ध्यान और प्रार्थना से शांति मिलेगी।
    पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    सिंह
    02-02-2026

    ♌ सिंह :

    आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
    वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा।
    नेतृत्व से जुड़े कार्य सफल रहेंगे।
    आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
    दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है।
    नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
    समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

    भाग्यशाली अंक: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    कन्या
    02-02-2026

    ♍ कन्या :

    आज मेहनत और अनुशासन का पूरा फल मिलेगा।
    कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी।
    स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
    छोटी बातों पर तनाव न लें।
    दिन व्यवस्थित और उत्पादक रहेगा।
    सीखने के नए अवसर मिलेंगे।
    सहकर्मियों से तालमेल बेहतर होगा।

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    तुला
    02-02-2026

    ♎ तुला :

    आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
    साझेदारी के कामों से लाभ मिलेगा।
    कला और सौंदर्य से जुड़े कार्य सफल होंगे।
    दिन सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा।
    मन संतुलित रहेगा।
    प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
    रुकी हुई बात आगे बढ़ेगी।

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    वृश्चिक
    02-02-2026

    ♏ वृश्चिक :

    आज गोपनीय मामलों में सतर्क रहें।
    कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा।
    अचानक लाभ के योग बन सकते हैं।
    भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है।
    दिन मिश्रित परिणाम देगा।
    सही समय पर लिया गया निर्णय लाभ देगा।
    आत्मबल मजबूत रहेगा।

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: मैरून

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    धनु
    02-02-2026

    ♐ धनु :

    आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
    धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
    नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
    यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
    दिन प्रेरणादायक रहेगा।
    गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
    आत्मविश्वास नई ऊँचाई पर होगा।

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    मकर
    02-02-2026

    ♑ मकर :

    आज जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है।
    मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा।
    दिन स्थिर प्रगति का संकेत देता है।
    दीर्घकालीन योजना सफल होगी।
    धैर्य ही सफलता की कुंजी है।

    भाग्यशाली अंक: 10

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    कुंभ
    02-02-2026

    ♒ कुंभ :

    आज नए विचार और प्रयोग सफल रहेंगे।
    तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों में लाभ।
    मित्रों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा।
    दिन सकारात्मक रहेगा।
    भविष्य की योजना बनेगी।
    अलग सोच से पहचान बनेगी।
    आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    भाग्यशाली अंक: 11

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    मीन
    02-02-2026

    ♓ मीन :

    आज मन शांत और स्थिर रहेगा।
    आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
    रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।
    दिन सुकून देने वाला रहेगा।
    अंतर्ज्ञान सही दिशा दिखाएगा।
    शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

  • अर्की में केंद्रीय बजट 2026 की सराहना

    अर्की में केंद्रीय बजट 2026 की सराहना


    भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 का अर्की विधानसभा क्षेत्र के आम जनमानस ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया है। इस अवसर पर नरेंद्र हांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है, जो आने वाले 25 वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। बजट में मुंबई-पुणे से लेकर दिल्ली-वाराणसी तक 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर,3 नए आयुर्वेदिक एम्स,बायो-फार्मा शक्ति के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान, शहरों में 4,000 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत तथा प्रत्येक शहर में ₹5,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई है।
    इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में स्टेम गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, विदेश यात्रा एवं होम लोन पर राहत, कैंसर सहित 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करना, 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप की स्थापना, परिवहन क्षेत्र के लिए ₹6 लाख करोड़ तथा रक्षा क्षेत्र के लिए ₹5,96,000 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। साथ ही युवा खेलों के लिए विशेष पैकेज, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा और स्टार्ट-अप्स को राहत देने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि इन सभी कदमों से देश के प्रत्येक नागरिक को लाभ मिलेगा और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

  • गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की ने संत गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव बीआर अम्बेडकर भवन अर्की में मनाया

    गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की ने संत गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव बीआर अम्बेडकर भवन अर्की में मनाया

    अर्की
    शहनाज

    गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की द्वारा संत गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव बीआर अम्बेडकर भवन अर्की वार्ड नं 7 में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अमृतसर से आये रागी जत्थों द्वारा गुरूवाणी से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। समिति के सचिव सी डी पंवर ने गुरु रविदास महाराज के बारे में प्रकाश डालते हुए कहाकि गुरु रविदास जी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। इस मौके पर सभा के प्रधान संजीव वर्धन, उप प्रधान ताराचंद,सचिव सी डी पंवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • चंडी ( गोयला ) में संत श्री रविदास जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया

    चंडी ( गोयला ) में संत श्री रविदास जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया

    चंडी ( गोयला )
    पवन कुमार सिंघ

    संत श्री रविदास जयंती आज देश भर मे बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है ऐसा ही एक नजारा जिला सोलन के गांव चंडी गोयला मे देखने को मिला जंहा स्थानीय लोगो ने संत श्री रविदास जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया l इस पावन अवसर पर संत श्री रविदास जी की (प्रतिमा ) छायाचित्र पर सर्वप्रथम स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पांजलि रूपी श्रद्धा सुमन अर्पित किए l उसके उपरांत सभी को मिठाई भी बांटी गई l इस अवसर पर सभी ने संत रविदास जी के मानव कल्याण के उत्थान के लिए किए गए उल्लेखनीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को स्मरण किया और उनके द्वारा बताए हुए उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अनुसरण करने का संकल्प भी व्यक्त किया l इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अमर लाल भाटिया , विनोद राघव ,चमन लाल, मनीष ग्रोवर ,लक्ष्मण ,बॉबी तंवर , पूर्ण तंवर , लक्ष्मण ठाकुर ,राजेश टेकु ,धीरज , सनी , विकेश ,रामचंद्र एवं लाल चंद सम्मिलित रहे l

  • अनादि कालीन शिव तांडव गुफा में गूंजेगी शिव महापुराण की महिमा ॥

    अनादि कालीन शिव तांडव गुफा में गूंजेगी शिव महापुराण की महिमा ॥


    कुनिहार
    देवभूमि हिमाचल के जिला सोलन के ऐतिहासिक क्षेत्र कुनिहार में स्थित अनादि कालीन शिव तांडव गुफा में 4 फरवरी 2025 से 11 दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। ‘समस्त शंभू परिवार’ एवं ‘गुफा विकास समिति कुनिहार’ के सौजन्य से आयोजित इस पावन यज्ञ में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के रस में सराबोर होने का अवसर मिलेगा।
    कलश यात्रा से होगा मंगल शुभारंभ
    आयोजन का भव्य आगाज 4 फरवरी को सवेरे 9:00 बजे एक विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा कोठी घाटी से आरंभ होकर शिव तांडव गुफा तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल होकर मंगल गान करेंगे।
    कथा का समय एवं प्रवचन
    श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कराने के लिए प्रख्यात कथा व्यास आचार्य बलवंत शांडिल जी अपने मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक अमृत वर्षा करेंगे।
    भंडारा एवं प्रसाद
    समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कथा के उपरांत प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    समिति का सादर निमंत्रण
    शंभू परिवार व गुफा विकास समिति ने सभी क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और शिव भक्तों से करबद्ध निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कलश यात्रा और कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। साथ ही, समिति ने समस्त प्रदेशवासियों को आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

  • गैर कानूनी तरीके से सीमेंट उतारता हुआ चालक पकड़ा,मुकदमा दर्ज

    गैर कानूनी तरीके से सीमेंट उतारता हुआ चालक पकड़ा,मुकदमा दर्ज

    निवासी वार्ड न0 – 01 अर्की डा0 अर्की तह0 अर्की जिला सोलन हि0प्र0 के शिकायत पत्र पर दर्ज थाना हुआ कि यह उपरोक्त पते की रहने वाली है। यह रात को लगभग 10.15 बजे रात को यह अपनी Shop की तरफ Night Round पर जा रही थी तो रास्ते में इसने देखा कि एक व्यक्ति जो कि Kashav Traders के नाम से Shop करता है। गैर कानुनी तरीके से Cement उतार रहा था जैसे ही इसने देखा और गाडी धीरे की गाडी का न0 Note करने के लिए और Photo और Video बनाने के लिए (क्योंकि गाडी जाबल J.K. Enterprices की कटी थी और यहाँ पर अर्की में N0-2 में गैर कानूनी तरीके से उतर रहा था गाडी न0 HP11D-5331 है।) तो उक्त व्यक्ति ने एकदम गाडी के आगे आकर इस पर हाथ में पत्थर लेकर उसका Punch बनाकर Attack किया । जिससे इसके माथे और हाथ के अंगूठे में हल्की सी सोजिश आ गई है। माथे पर चोट आई है। गाडी रोककर जैसे ही व्यक्ति ने हमला किया और गाडी रोकी तथा हाथ में पत्थर लेकर Punch मारने से गाडी का शीशा भी टूट गया है। और इसे यह व्यकित धमकी दे रहा है। मारने की व गाली- गलौच कर रहा है। यह व्यकित कभी भी Future में Attack कर सकता है । क्योंकि यह मुझे मारने की धमकी दे रहा है। कि अब तू यहाँ से आना तब बताउगां । उक्त व्यकित को उचित दण्ड देकर मुझे न्याय दिलाया जाए। जिस पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत थाना किया गया ।