19/09/2024 6:49 am

टेकचंद शर्मा तीसरी बार बने एस.एम.सी. अध्यक्ष।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

अर्की

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस, शिक्षा संवाद व जनरल हाउस का आयोजन हुआ जिसमें एस.एम.सी. की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से टेकचंद शर्मा को एस.एम.सी. अध्यक्ष चुना गया। सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया, उसके पश्चात कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष टेकचंद शर्मा ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी व अभिभावकों का अध्यक्ष बनाने हेतु धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply