राशिफल(भार्गव)
राशिफल (22-10-2024)
मेष
22-10-2024
♈ मेष :
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने काम पर ध्यान देकर आप अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन फिर भी मन में असंतुष्टि रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान सुख से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : नीला
वृष
22-10-2024
♉ वृषभ :
भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में सफलता मिलेगी फिर भी मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। हल्के खर्चे भी रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव और शक बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से बड़ा दुखी हो सकते हैं।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग : नीला
मिथुन
22-10-2024
♊ मिथुन :
आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी खांसी या छाती में जकड़न परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है। ढेरों बातचीत करेंगे जिससे मन हर्षित होगा।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : हल्का नीला
कर्क
22-10-2024
♋ कर्क :
आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। वे मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत है और सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग : युवा पीला
सिंह
22-10-2024
♌ सिंह :
आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान आज थोड़ा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कन्या
22-10-2024
♍ कन्या :
आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। स्वयं ईगो में आकर किसी को दुखी ना करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बिगड़ते हुए स्वास्थ्य या उनके मानसिक तनाव से परेशान होंगे। उनका साथ दें। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। बस मेहनत पर ध्यान दें। इनकम अच्छी होगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
22-10-2024
♎ तुला
आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। आपकी मां जी की सेहत बिगड़ सकती है उनका ध्यान रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सुदूर क्षेत्रों से अच्छे संबंध बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ रहेंगे। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी किसी बात को लेकर काफी आशान्वित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
वृश्चिक
22-10-2024
♏ वृश्चिक :
किसी शुभ कार्य की योजना बनाने में आपकी भी राय ली जाएगी। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
धनु
22-10-2024
♐ धनु :
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आज एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ का भी अवसर मिलेगा। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मकर
22-10-2024
♑ मकर :
आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा नहीं तो आप अवसाद में आ सकते हैं। अकेलेपन से बचें। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में भी दिन में मजबूती मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने प्रिय के साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।
शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : चंदन
कुंभ
22-10-2024
♒ कुंभ :
आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक रूप से तनाव आप पर हावी रहेगा और सेहत को लेकर खर्चे भी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्यार को महसूस करेंगे और अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं। काम के सिलसिले में मेहनत करने का दिन है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
मीन
22-10-2024
♓ मीन :
पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: गुलाब रंग