March 3, 2026 2:54 pm

पेंशनर्ज संघ अपने स्तर पर मंडी त्रासदी के पीड़ितों तक पहुँचाएँगे राहत राशि —इन्द्र पाल शर्मा

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
प्रदेश में आई भारी त्रासदी के कारण अकालमृत्यु को प्राप्त हुए लोगों को भारतीय राज्य पेंशनर श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा अन्य बेघर हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
कुनिहार में जारी प्रेस विज्ञप्ति में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा ने कहा कि संघ ने प्रभावित परिवारों को सहायता देने के लिए अपने सभी जिलों के यूनिटों के सभी सदस्यों से राशी एकत्रित करके स्वयं प्रभावित परिवारों को देने का निर्णय लिया है। इस विषय में सभी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।15अगस्त तक राशि इकट्ठा कर के संघ के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उसका बैंक ड्राफ्ट बनाकर उचित माध्यम से मंडी में प्रभावित को भेजा जाएगा। हमारे संघ ने व अन्य पैंशन संगठनों ने पहले ही सरकार को पत्र लिख कर सूचित कर दिया था कि इस बार हम सभी संगठन अपने स्तर पर राहत राशि इकट्ठी कर के स्वयं प्रभावित परिवारों को देंगे।सरकार हमारी पेंशन से कोई भी कटौती न करे।
वर्ष 2023में जब सरकार ने हमारी पेंशन से कटौती की थी तो वितरित की गई राशि का कोई भी ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया और आर, टी, आई में भी उसकी जानकारी नहीं दी तथा अनेक प्रभावित परिवारों तक यह राशि नहीं पहुंच पाई थी ।इसलिए पेंशन संघों ने इस बार अपने स्तर पर राहत राशि को एकत्र कर प्रभावितों को दिए जाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply