March 3, 2026 6:52 pm

पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा मेहलोग में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

[adsforwp id="60"]

सोलन ( पट्टा महलोग )
पवन कुमार सिंघ

पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा मेहलोग में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और भूतपूर्व हवलदार इंस्ट्रक्टर आर्मी एजुकेशन कोर यशपाल सिंह कंवर ने राष्ट्रीय झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि यशपाल सिंह कंवर ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता और स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए महानायकों के बारे में जानकारी दी समारोह के अंत में बच्चों और अभिभावकों को मिठाइयां बांटी गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्य: सोनिया काला स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान: आशा कुमारी एसएमसी के पूर्व प्रधान: आशीष कुमार शर्मा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply