March 3, 2026 6:56 pm

राधा कृष्ण की भव्य झांकी के साथ हुआ राम लीला के तीसरे दिन का आगाज ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के तीसरे दिन का आगाज राधा कृष्ण की भव्य झांकी के साथ हुआ।
कुनिहार के झाँझी परिवार से सन्नी झाँझी ने आरती में प्रभु राधा कृष्ण का आशीर्वाद लिया ।
राम लीला मंचन के तीसरे दिन राजा दशरथ का तीन तीन विवाह करने के बाद भी संतान न होने से गुरु वशिष्ठ से मशवरा करने के पश्चात शृंगी ऋषि से संतान
प्राप्ति के लिए यज्ञ करवाना व राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चार पुत्रों को पा कर परिवार में खुशहाली आने का खूबसूरत मंचन किया गया ।
ऋषि मुनियों के आश्रमों में राक्षसों का उत्पात बड़ने लगा तो ऋषि विश्वामित्र अपने तपोबल से जान लेते है की राजा दशरथ के यन्हा स्वयं भगवान विष्णु ने जन्म लिया है और विश्वामित्र राजा दशरथ से जन कल्याण के लिये राम लक्ष्मण को अपने साथ आश्रम ले आये,जंहा माता अहिल्या का उद्धार सहित मारीच को कुंठित बाण से उड़ाना व सुबाहु के मारे जाने के पश्चात ताड़का वध का खूबसूरत दृश्य का मंचन किया गया,जिसे पंडाल में मौजूद सेंकड़ो दर्शकों ने सराहा व रामलीला के किरदारो के जीवट अभिनय की सराहना की।सन्नी ने समिति को अपनी और से 5100 रू की राशि भेंट की व समिति के वरिष्ठ सदस्य मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान समिति के संस्थापक देवेंद्र शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,निदेशक राधा रमन शर्मा व संदीप जोशी,मंच संचालक अरुण शर्मा ,अरविन्द जोशी,संजय जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply