नवरात्रि के अवसर पर नवयुवक रामलीला क्लब चमाकड़ी द्वारा हर रोज रामलीला का मंचन किया जा रहा है।जिसमे प्रत्येक दिन रामायणकाल के चरित्रों को लोगो के समुंख पेश किया जा रहा है पिछले कल की रामलीला में राम लक्ष्मण व सीता का वन में प्रस्थान को दिखाया गया, जिसमे उनकी भेंट शरूपनखा से हो जाती है शरूपनखा द्वारा दोनो भाइयो को रिझाया जाता है परन्तुदोनो भाइयो द्वारा बार बार अट्हास से शरूपनखा को क्रोध आ जाता है जो कि शरूपनखा सहन नही कर सकी व गम्भीर आरोप प्रत्यारोप में लक्ष्मण द्वारा शरूपनखा की नाक काट दी जाती है । शरूपनखा अपने भाई रावण के पास पूरा वृतांत सुनाती है व सीता के सौंदर्य का बखान करती है। ताकि रावण द्वारा उसका बदला लिया जाए। इस मंचन का लोगो ने भरपूर मनोरजंन लिया






