पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी (अर्की) में वाइल्डलाइफ रेंज चंडी अर्की के द्वारा वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें निबंध लेखन, स्लोगन, नारा लेखन, चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी करवाई गई इन प्रतियोगिताओं में चित्रकला में प्रथम खुशबू, द्वितीय लक्ष्य तथा विवेक तीसरे स्थान पर रहा। नारा लेखन में चित्ररेखा प्रथम गीतांजलि द्वितीय निवेदिता तीसरे स्थान पर रही निबंध लेखन में मोनिका प्रथम सानिया द्वितीय तथा नितिन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि प्रश्नोत्तरी में टीम सी मैं तमन्ना और सौम्या प्रथम रहे, टीम वी में मोनिका तथा रोहित द्वितीय स्थान पर रहे तथा टीम जी लक्ष्य और विशाल की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही ।प्रतियोगिता के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुमारी अमिता कौशल तथा वाइल्डलाइफ से आए रेंज ऑफिसर विनय ठाकुर, डिप्टी रेंज गोविंद शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को इनाम बांटे गए तथा अंत में प्रधानाचार्य द्वारा वन्य जीव संरक्षण विभाग से आए सभी अधिकारी व कर्मचारी वर्ग का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के विकास हेतु उनके इस प्रयास को सरहाया गया तथा भविष्य में उम्मीद की गई कि इस प्रकार के आयोजन समय समय पर पाठशाला में होता रहे तो बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं उनका बौद्धिक स्तर बढ़ता रहेगा इस मौके पर विद्यालय का समस्त अध्यापक वर्ग व अन्य कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।





