March 3, 2026 1:22 pm

तंबाकू मुक्त यूथ कैंपेन 3.0 के तहत व्यापार मंडल अर्की से सहयोग की अपील

[adsforwp id="60"]

शहनाज अर्की

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्त रस्तोगी के नेतृत्व में डॉ. विजय कुमार शांडिल ने व्यापारियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वे खुली सिगरेट या बीड़ी न बेचें तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद न बेचें, क्योंकि यह कोटपा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

डॉ. विजय कुमार शांडिल ने कहा कि तंबाकू का सेवन समाज में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियाँ तथा गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए भी हानिकारक प्रभाव डालता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना तथा स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण करना है।

व्यापार मंडल अर्की ने इस पहल की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने प्रतिष्ठानों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करेंगे और समाज में जागरूकता फैलाने में स्वास्थ्य विभाग का साथ देंगे।
यह जानकारी सिविल अस्पताल अर्की के माध्यम से दी गई।

Leave a Reply