कुनिहार
द एस वी एन स्कूल बडोर घाटी की आठवीं कक्षा की छात्रा काव्या सेन ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर वरियता सूची में स्थान हासिल किया था।यह प्रतियोगिता वर्ष 2024 में आयोजित की गयी थी।
गौरतलब रहे कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परितोषिक वितरण समारोह प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया । जिसमें माननीय स्थानीय विधायक संजय अवस्थी जी के कर कमलों द्वारा सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किये गये। स्कूल प्रधानाचार्या समरीन खान ने काव्या को बधाई देते हुए कहा,कि एसवीएन स्कूल में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।
यह प्रतियोगिता भी विद्यालय के समस्त विद्यार्थी देते हैं और इसमें तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गर्व की बात है । हम भविष्य में भी इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं ।






