पंचायत रौडी के युवा जागृति क्लब धार की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल्लू, शिमला, मंडी, बिलासपुर, हरियाणा, परवाणू ,चंडीगढ़ और बद्दी की टीमों ने हिस्सा लिया। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में युवा जागृति क्लब धार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मलोखर डायनामाइट को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के पहले सेट में युवा जागृति क्लब धार ने 25-22 से मलोखर डायनामाइट को हराया। जबकि दूसरे सेट में युवा जागृति क्लब धार ने 25-21 से मलोखर डायनामाइट को पराजित किया। मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता टीम को 51,000 रुपये और उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किए। समापन समारोह के विशेष अतिथि अंबुजा फाउंडेशन से हरी कृष्ण एवं मदन शर्मा रहे। विशेष अतिथियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। युवा जागृति क्लब की ओर से क्लब प्रधान कुणाल शर्मा, उपप्रधान मनीष शर्मा एवं सचिव विशाल शर्मा और टीम सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस मौके पर कुणाल, विशाल, अनूप, यशवंत, मनीष, लवनीश, राहुल, अमित, संजय, रवि, दिनेश, बाबू राम शर्मा, जगदीश ठाकुर, मदन शर्मा, प्रधान रीना शर्मा, उपप्रधान जीत राम बिट्टू, राहुल, रवि, प्यारे लाल ठाकुर, हीरा लाल ठाकुर, बंटू शुक्ला, प्रदीप, श्याम ठाकुर, राजीव ठाकुर, नरेश शर्मा, सुरेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।






