March 3, 2026 8:18 am

बाघल विकास परिषद अध्यक्ष परस राम सहित प्रतिनिधिमंडल ने अंबुजा सीमेंट प्लांट हेड संदीप सीरा से की मुलाकात

[adsforwp id="60"]

बाघल विकास परिषद के अध्यक्ष परस राम की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट प्लांट हेड संदीप सीरा से मुलाकात की। इस दौरान अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट से संबंधित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर एक महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई। बैठक में प्लांट हेड संदीप सीरा ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबुजा सीमेंट प्लांट और स्थानीय समुदाय आपसी सामंजस्य एवं सहयोग के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट क्षेत्र और रोजगार के मुद्दों पर विस्तृत वार्ता हुई। संदीप सीरा ने विश्वास दिलाया कि संबंधित क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में भी सुधार और सहयोग के लिए अथक प्रयास किए जाएंगे, जिसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष परस राम ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्लांट हेड संदीप सीरा के साथ कार्य किया है और उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र व स्थानीय लोगों का संतुलित विकास होगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान उठाई गई कुछ समस्याओं का तत्काल निपटारा करते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply