कुनिहार
हिमाचल पेंशनर्ज सयुक्त संघर्ष समिति की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की राज्यस्तरीय बैठक 5मार्च 2026 को समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में सुंदरनगर के वृद्धाश्रम हॉल में 11बजे आयोजित की जाएगी।जिसमें समिति के सभी 18संगठनों के राज्य पदाधिकारी व सभी जिलों के संयोजक भाग लेगे। कुनिहार में जारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के महा सचिव इंदर पाल शर्मा ने बताया कि इस बैठक में सरकार को दिए गए नोटिस और गत 17फरवरी को शिमला में समिति के द्वारा किए गए सांकेतिक धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा कर के आगामी रणनीति तय कर अगले संघर्ष की घोषणा कर दी जाएगी।शर्मा ने बताया कि गत 25फरवरी को समिति के द्वारा अपनी प्रमुख मांगों तथा देनदारियों को सरकार के द्वारा न दिए जाने तथा प्रदेश के वित्तीय संकट को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन राज्य पाल महोदय को सौंपा गया था तथा जिसे महामहिम राष्ट्रपति जी को उनके माध्यम से भेजा जाना है ।राज्यपाल जी से विस्तृत चर्चा भी की गई थी तथा उन्हें प्रदेश के वित्तीय संकट को देखते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अनुशंसा करने का आग्रह किया गया है।शर्मा ने कहा कि बैठक में पेंशनरों की देनदारियों को लेकर विपक्ष की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी ।उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष आगामी विधान सभा चुनाव से पहले हमारी देनदारियों को लेकर समिति से अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करता है तो संघर्ष समिति में शामिल सभी 18संगठनों के लाखों पेंशनर तथा हमारे परिवारों के सदस्य वर्तमान सरकार के विरुद्ध तो वोट करेंगे ही लेकिन फिर ज्वाइंट फ्रंट सभी 68विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगा ।इस अवसर गोपाल कृष्ण शर्मा,राजेश जोशी,सुशील शर्मा,जीत राम चौधरी,शेर सिंह उपस्थिति रहे।





