March 3, 2026 10:21 pm

बद्दी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के 10 दोपहिया वाहन किये इंपाउंड

[adsforwp id="60"]


बद्दी
पवन कुमार सिंघ
बद्दी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के 10 दोपहिया वाहन किये इंपाउंड सोमवार को ट्रैफिक पुलिस नालागढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा को मज़बूत बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग की गई जिस दौरान 10 दोपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट व टेम्पर्ड नंबर प्लेट के पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत इंपाउंड किए गए। कई चालकों द्वारा नंबर प्लेट को काली टेप से ढका गया था या जानबूझकर मोड़–तोड़कर अस्पष्ट किया गया था, जिससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो। कुछ मामलों में चालकों के पास वैध दस्तावेज़ भी नहीं पाए गए।बद्दी पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले या छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाले वाहन प्रायः संदिग्ध गतिविधियों में उपयोग किए जाते हैं। ऐसे वाहन चोरी के हो सकते हैं या चोरी–छिपे अपराधों को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसी कारण ऐसे वाहनों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है। बद्दी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियम उल्लंघन या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ मे बद्दी पुलिस ने आम जनता से अपील है कि वे अपने वाहनों पर हमेशा वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएँ, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। भविष्य में ऐसे वाहनों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply