पट्टा महलोग
पवन कुमार सिंघ
दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत और पहाड़ी क्षेत्र के लिए गर्व की बात तब हुई जब कंडोल पंचायत के जाने माने जगमोहन शास्त्री के युटुब चैनल पर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गये और धार्मिक कथा करने वाले जगमोहन दत्त शास्त्री हिमाचल प्रदेश के प्रथम कथा वाचक बने हैं जिनके यूट्यूब चैनल ‘जगमोहन हिमाचल’ पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हुए हैं। उन्होंने 2009 में कथा वाचन का कार्य आरंभ किया और अभी तक 503 कथाएं पूरी कर चुके हैं। जगमोहन दत्त शास्त्री ने अपनी शिक्षा अपनी पंचायत के गांव तुझार और शास्त्री की शिक्षा श्री नैना देवी जी से प्राप्त की है। उन्होंने भारत के विभिन्न प्रदेशों में कथा वाचन किया है और उन्हें विदेश से कई आमंत्रण प्राप्त हुए हैं। जगमोहन दत्त शास्त्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर समस्त सनातन प्रेमियों का आभार व्यक्त किया है।





