March 3, 2026 4:30 pm

खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं: राजेन्द्र ठाकुर

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

पंचायत सन्याड़ीमोड़ में आयोजित बगल्याणे प्रीमियर लीग सीजन–5 के फाइनल मुकाबले में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ बीडीसी अध्यक्षा कुनिहार सोमा कौंडल, बीडीसी सदस्य सन्याड़ी मोड़ पंचायत रक्षा ठाकुर तथा सन्याड़ी मोड़ पंचायत के पूर्व प्रधान जीत राम कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस सीजन में एवाई इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि फौजी इलेवन टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बगल्याणे क्रिकेट क्लब के आयोजक अंकू,रमन और यशपाल ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply