February 24, 2026 4:40 am

संस्कृत शिक्षक कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विज़डम प्रज्ञाया: अन्वेषणम् का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया विमोचन

[adsforwp id="60"]

उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के गांव बंबेली निवासी संस्कृत शिक्षक कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विज़डम प्रज्ञाया: अन्वेषणम् का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा विमोचित किया गया। इस अवसर पर पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष गरिमा प्राप्त हुई। यह पुस्तक संस्कृत, हिंदी और अंग्रेज़ी तीनों भाषाओं में प्रकाशित की गई है। इसमें सर्वप्रथम संस्कृत की चयनित सूक्तियाँ दी गई हैं, जिनका सरल हिंदी तथा अंग्रेज़ी में अर्थ भी साथ में प्रस्तुत किया गया है। ये सूक्तियाँ संस्कृत के विभिन्न प्राचीन ग्रंथों से संकलित की गई हैं। पुस्तक का उद्देश्य जीवन में सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा देना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों का व्यापक प्रसार करना है। कामेश्वर शर्मा पिछले 15 वर्षों से रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल रीवा में संस्कृत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे राष्ट्रीय कैडेट कोर में प्रथम अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व में नौसेना के वरिष्ठ कमांड अधिकारी द्वारा प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। त्रिभाषीय स्वरूप में प्रकाशित यह कृति विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा सामान्य पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी मानी जा रही है। अर्की क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

संस्कृत शिक्षक कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विज़डम प्रज्ञाया: अन्वेषणम् का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया विमोचन

Advertisement