जनकल्याण समिति टीम द्वारा एसडीएम नालागढ़ नरेन्द्र अहलूवालिया को बस की समस्या के चलते एक पत्र सोपा गया यह बस नालागढ़ से स्वारघाट और स्वारघाट से रामशहर चलती है जिसे सरकार द्वारा बंद करने का सोच विचार किया जा रहा है और प्राइवेटटेशन करने के ऊपर विचार विमर्श हो रहा है जनकल्याण समिति टीम द्वारा बस को प्राइवेटटेशन न करने हेतु पत्र सोपा क्योंकि इस बस में स्कूल के विद्यार्थी, कॉलेज, आईटीआई के बच्चे सफर करते हैं और नालागढ़ पहुंचते हैं यदि यह बस बंद कर दी जाती है तो इसके ऊपर बच्चों की शिक्षा के ऊपर गहरा असर पड़ेगा और बच्चों ने पास भी बनवा रखे बस पास के पैसा खर्च किया है और काफी बच्चे गरीब परिवार से भी संबंध रखते हैं जिनको आगे चलकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और क्षेत्र के बहुत सारे लोग इस बस में सफर करते हैं जिनके पास अपना वाहन नहीं है और यह बस सेवा लगभग 45 साल भूतपूर्व मुख्यमंत्री रामलाल द्वारा उस समय के नालागढ़ क्षेत्र के एमएलए राजा विजेंद्र सिंह के टाइप पर चलाई गई थी
एसडीएम साहब ने आश्वासन दिया है कि इसके ऊपर जो दुरुस्त करवाई की जाएगी इस मौके पर जन कल्याण अध्यक्ष विशाल परमार हुकम चंद नरेंद्र समिता परमार गुरमीत विक्की व स्थानीय निवासी वंदना देवी मीना देवी हुआ आईटीआई के लगभग 35 से 40 छात्र और छात्राएं उपस्थित थे





