February 24, 2026 3:12 am

अर्की महाविद्यालय में ‘सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन।

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय अर्की में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस थाना अर्की के थाना प्रभारी हरिचंद व कांस्टेबल मनोज पाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका संयोजन सड़क सुरक्षा समन्वयक डॉ. जितेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया। सह-समन्वयक के रूप में प्रो. सुमन, प्रो. ज्योति एवं प्रो. सोहन नेगी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा निहारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्राएं प्रीति, कोमल एवं रुचि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अर्की पुलिस थाना प्रभारी हरिचंद ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ज्यादातर दुर्घटनाएं लापरवाही की वजह से होती है चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य पहनें दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ना चलाएं वहां गति सीमा का विशेष ध्यान समय पर घर से निकले और रैश ड्राइविंग से बचे। उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तुरंत सहायता पर भी बल दिया।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता डॉ धनदेव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सड़क यातायात दुर्घटनाएं आज के समय में सबसे गंभीर सामाजिक मुद्दों में से एक है उन्होंने प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर महत्व दिया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ मस्तराम ने सड़क सुरक्षा उपाय जमीनी स्तर पर मजबूती देने और सभी नागरिकों में जिम्मेदारी का भाव बढ़ाने का आवाहन किया। इस कार्यक्रम में डॉ हेमराज सूर्या प्रो यशपाल शर्मा प्रो योगेश कुमार डॉ वीना शर्मा तथा डॉ पारूल बेरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

संस्कृत शिक्षक कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विज़डम प्रज्ञाया: अन्वेषणम् का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया विमोचन

Advertisement