February 24, 2026 3:11 am

जब मन निर्मल होता है, तभी प्रकृति भी स्वच्छ होती है और जब सेवा में समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज का नव निर्माण होता है। — सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

[adsforwp id="60"]


संत निरंकारी मिशन की अर्की शाखा द्वारा अमृत परियोजना के चौथे चरण के अंतर्गत रविवार को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक ग्राम पंचायतों सानन एवं बखालग की पानी की बावड़ियों के लिए स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया।
शाखा के मुखी गरीब दास ने बताया कि यह सेवा अभियान परम पूजनीय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य में स्वच्छ जल, स्वच्छ मन संदेश के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें।
अर्की ब्रांच के मुखी गरीब दास ने ये भी बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने मानवता के हितार्थ मिशन की अमोलक देने सन्त निरंकारी हैल्थ सिटी की रूप रेखा रखी। जो आज 23 फरवरी 2026 को बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर परम पूजनीय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मानवता को समर्पित की जायेगी।

Leave a Reply

संस्कृत शिक्षक कामेश्वर शर्मा की त्रिभाषा सूक्ति-संग्रह पुस्तक द क्वेस्ट फॉर विज़डम प्रज्ञाया: अन्वेषणम् का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया विमोचन

Advertisement