February 25, 2026 4:52 am

आज से शुरू होगी श्री मढोड़ देवता की पारंपरिक रथ यात्राएं (जात्राएं)

[adsforwp id="60"]

पंचायत रौड़ी के डवारु धार से श्री मढोड़ देवता की पारंपरिक रथ यात्राएं (जात्राएं) 24 फरवरी से विधिवत रूप से आरंभ होंगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवता अपने श्रद्धालुओं की मन्नतें पूर्ण होने पर उन्हें आशीर्वाद देने लाव-लश्कर के साथ उनके घर-घर पहुंचेंगे। देवता का यह प्रवास लगभग दो माह तक चलता है। यह यात्रा फरवरी माह से प्रारंभ होकर अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। श्री मढोड़ देवता के कारिंदे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोलन, शिमला, बिलासपुर सहित मंडी जिला में भी देव जात्रा संपन्न करेंगे। श्री मढोड़ देव कमेटी के अध्यक्ष बाबू राम शर्मा, प्रधान प्रेम लाल ठाकुर और सचिव नीम चंद शर्मा ने बताया कि डवारु धार में देवता का भव्य मंदिर निर्मित है। प्रत्येक वर्ष फरवरी में देव यात्रा का शुभारंभ होता है, जो शिमला, सोलन, अर्की और बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरती है। जिन श्रद्धालुओं की मन्नतें पूर्ण होती हैं, उनके घर जाकर देवता आशीर्वाद प्रदान करते हैं। स्थानीय ही नहीं, बाहरी क्षेत्रों के लोगों में भी इस देवता के प्रति गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना पर श्री मढोड़ देवता तुरंत कृपा करते हैं और पीड़ित व्यक्ति को बड़ी से बड़ी बाधा से पार लगाते हैं।

Leave a Reply