February 25, 2026 3:35 am

जयनगर कॉलेज बंद करने की साज़िश नामंज़ूर – कांग्रेस और बीजेपी दोनों ज़िम्मेदार:- आम आदमी पार्टी

[adsforwp id="60"]

हिमाचल प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के 21 कॉलेजों को “मर्ज/बंद” करने के प्रस्ताव की खबरों का कड़ा विरोध करती है। प्रेस व्यान जारी कर प्रदेश आम आदमी पार्टी प्रवक्ता अशोक चंदेल ने कहाकि फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट में औपचारिक रूप से पेश नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है, लेकिन यदि सरकार इसे कैबिनेट में लाने की सोच रही है, तो यह विद्यार्थियों के भविष्य पर सीधा हमला होगा।
इन कॉलेजों में अर्की विधानसभा क्षेत्र का जयनगर कॉलेज भी शामिल बताया जा रहा है। इसे बंद/मर्ज करने का विचार ग्रामीण युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर छीनने जैसा है।
जयनगर कॉलेज की स्थापना 2017–18 में हुई। वर्ष 2018 में अर्की विधानसभा के विधायक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह थे, जबकि राज्य में बीजेपी की सरकार थी। इसके बावजूद कॉलेज को आज तक न अपना भवन मिला और न ही पर्याप्त स्टाफ।
यह साफ़ दर्शाता है कि इस संस्थान को मजबूत करने में कांग्रेस और बीजेपी—दोनों सरकारें नाकाम रहीं।
सरकारों की नाकामी की सज़ा छात्रों को देना गलत है। भवन और स्टाफ न दे पाने की अपनी विफलता छुपाने के लिए कॉलेज बंद करना समाधान नहीं, बल्कि अन्याय है।
आम आदमी पार्टी की मांगें:
जयनगर कॉलेज को बंद/मर्ज करने का कोई भी प्रस्ताव कैबिनेट में न लाया जाए
कॉलेज के लिए स्थायी भवन तुरंत स्वीकृत किया जाए और निर्माण शुरू हो
पर्याप्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति की जाए
यदि सरकार ने जयनगर कॉलेज को बंद/मर्ज करने का फैसला लिया, तो आम आदमी पार्टी स्थानीय जनता के साथ मिलकर जोरदार जन-आंदोलन करेगी।

Leave a Reply