March 2, 2026 5:17 am

पुलिस पेंशनर की मीटिंग 8 मार्च को कुनिहार में।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
जिला सोलन की पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्य गण को सूचित किया जाता है कि संगठन की बैठक त्रैमासिक तिथि 8 मार्च 2026 रविवार को 11:00 बजे दिन कुनिहार के सिंध तंदूर ढाबा में जो एसबीआई बैंक के नजदीक पुराना बस स्टैंड से अर्की रोड में आयोजित की जाएगी। आप सभी पदाधिकारी सदस्य गण व नए पुराने सभी सदस्य से आग्रह है कि कृपया करके चार या पांच महीने बाद एक मीटिंग होती है उसमें अपने जीवन काल का एक दिन अपने वेलफेयर के लिए निकाल कर संगठन की मीटिंग में पधारे। इस संगठन में किसी प्रकार की कोई राजनीतिक या धार्मिक या किसी जात-पात की बात नहीं होती जबकि हमें पता है कि वर्तमान में हर व्यक्ति किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है लेकिन वह अपने विचार रखने के लिए वह विचारधारा प्रकट करने के लिए अलग अलग मंच बने हुए हैं उन पर वह अपने विचार व समर्थन प्रकट कर सकता है यह संगठन केवल पुलिस से रिटायर हुए जवानों कर्मचारियों अधिकारियों के वेलफेयर के लिए बनाई गई है बाकी कोई इसका किसी प्रकार का किसी पार्टी विशेष से कोई संबंध नहीं है और खासकर अर्की , कुनिहार क्षेत्र के पुलिस पेंशनर से मेरा खास आग्रह है कि आप लोग बहुत कम संख्या में इस त्रैमासिक बैठक में आते हैं जिसका अफसोस है कि क्या आप एक दिन के लिए भी अपने जीवन का एक दिन अपने साथियों व अपनी वेलफेयर की चर्चा लिए नहीं दे सकते जबकि हमने इसकी शुरुआत ही यहां से की थी ।अंत में मैं दोबारा से फिर सभी से आग्रह करता हूं कि एकजुटता बनाए रखें वह एक दिन के लिए जरूर आप समय निकालकर मीटिंग में जरूर पधारे मीटिंग के बाद भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply