चंडी
पवन कुमार सिंघ
उप तहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत चण्डी घ्यान पट्टा सड़क पर डलायां के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गाडी नम्बर HP-11C-2221 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक लेखराम (अक्षय कुमार), आयु 26 वर्ष, निवासी गांव बम्बीरा, मागू अर्की की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण वाहन का मुख्य पटा (मेन पटा) टूटना बताया जा रहा है, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाडी की साफट भी खुल गई है स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।





