March 3, 2026 3:48 pm

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश जिला सोलन इकाई की बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए दिए गए दिशा निर्देश।

[adsforwp id="60"]

सोलन

पवन सिंघ

रविवार को बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश जिला सोलन इकाई की बैठक PWD रेस्ट हाउस में आयोजित की गई इस मीटिंग के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी डीआर भाटिया रहे , इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष सोलन वीरेंद्र भाटिया ने की बैठक में प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष मंडी डॉक्टर पीसी भारद्वाज , पूर्व जिला प्रभारी राकेश बराड , सोलन विधानसभा के अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता रावत, सोलन विधानसभा के उपाध्यक्ष कलीराम , अर्की विधानसभा के महासचिव श्री राजेंद्र कश्यप जी, सचिव नरेश , बलिराम एडवोकेट किरण तिरपता पछाद विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र भाटिया , इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य जो सेंटर से दिशा निर्देश मिले थे बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए साथ में जो नए लोग थे उनको पार्टी में शामिल करके जिम्मेवारी दी गई कसौली विधानसभा से एडवोकेट किरण को कसौली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया सोलन विधानसभा से बलिराम को स्वयं विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई पूर्व में जिला प्रभारी राकेश बराड को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply