23/10/2024 3:58 am

अर्की:- आग लगने के कारण घर में रखा सामान जलकर राख।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक(ब्यूरो):

अर्की उपमण्डल के मुख्यालय की नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 5 में आज प्रातः एक मकान के एक कमरे में आचनक आग लग गई। आग लगने के कारण घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग अर्की से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें प्रात: करीब चार बजे अर्की के वार्ड नंबर 5 में शिव मंदिर के समीप महेश  के मकान के एक कमरे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लिया।  नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मौके पर जाकर जायजा लिया व पुलिस व प्रशासन को इस बारे जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मकान के एक कमरे में आग लगने से करीब 1 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की रिपोर्ट तैयार कर परिवार को जल्द ही राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी।

Leave a Reply