24/10/2024 8:43 am

साई, किशनपुर, दुदाणा व कुरमला गांव पंहुची गैस सिलेंडर गाडी़।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (भार्गव)

साई, किशनपुर, दुदाणा व कुरमला गांव पंहुची गैस सिलेंडर गाडी़।
जयनगर : वीरवार को अर्की उप-मंडल के साई पंचायत के साई, किशनपुर व बलेरा पंचायत के दुदाणा व कुरमला गांव में गैस सिलेंडर की गाड़ी पंहुची। गैस सिलेंडर की गाड़ी अपने गांव तक पंहुचने से ग्रामवासियों को बहुत प्रसन्नता हुई। ग्रामवासियों ने स्थानीय बीडीसी सदस्य शशिकांत को इस समस्या से अवगत करवाया था। बीडीसी सदस्य शशिकांत द्वारा ग्रामवासियों की इस समस्या व मांग को प्रशासन के समक्ष रखा गया था।
ग्रामवासियों की इस मांग को प्रशासन व गैस प्रभारी द्वारा स्वीकृति दी गई और वीरवार को गैस सिलेंडर की गाड़ी साई, किशनपुर, दुदाणा व कुरमला गांव में पंहुच गई। कुरमला गांव में गैस सिलेंडर गाडी़ पंहुचने पर स्थानीय ग्रामवासी हेतराम, रामस्वरूप, दौलत राम, रमेश, चिंता देवी व अन्य लोगों ने गैस सिलेंडर गाडी़ चालक, परिचालक व सहकर्मियों का स्वागत किया।
शशिकांत ने एसडीएम अर्की व गैस प्रभारी, अर्की का जनता की इस मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply