27/07/2024 8:03 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

18 जुलाई – आज का इतिहास

आज नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

 

🎉 नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रति वर्ष 18 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्ति के लिये नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस की यादगार के रूप में मनाया जाता है। इसका निर्णय 18 जुलाई 2010 को, जब मंडेला 92 वर्ष के हुए तब से प्रति वर्ष मनाने के लिये लिया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अली ट्रेकी ने बताया कि यह निर्णय एक ऐसे महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिये लिया गया जिसने आम लोगों की भलाई के लिये न सिर्फ़ काम किया अपितु उसकी कीमत भी चुकायी।

18 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎬 इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने 1290 में यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।

🎬 स्पेन के सैनिकों ने 1630 में इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

🎬 बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने 1737 में आस्ट्रिया को पराजित किया।

🎬 साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।

🎬 ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने 1781 में आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

🎬 बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में की गई।

🎬 ब्रिटेन में 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

🎬 फ्रांसीसी सैनिकों ने 1907 में कैसाब्लांका पर कब्जा किया।

🎬 पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ 1931 में शुरू हुआ।

🎬 यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर 1932 को हस्ताक्षर किए गए।

🎬 ब्रिटिश सेना ने 1943 में इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।

🎬 ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।

🎬 भारतीय संसद ने 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।

🎬 उरुग्वे ने 1951 को संविधान स्वीकार किया।

🎬 जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन 1951 में बने।

🎬 पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।

🎬 सीरिया में 1963 को सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।

🎬 कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना 1968 में हुई।

🎬 अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना 1973 में हुई।

🎬 वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का 1977 में सदस्य बना।

🎬 मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता 1978 में शुरू हुई।

🎬 पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 1980 में ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।

🎬 टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

🎬 सोवियत रूस ने 1985 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

🎬 ब्राजील ने 1994 को चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

🎬 फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने 1999में आज़ाद किया।

🎬 रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा 2000 में फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

🎬 तेल अवीव में 2002 को हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।

🎬 डा.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

🎬 सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।

🎬 वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 2003 में रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।

🎬 अमेरिका ने 2004 में 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।

🎬 मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

🎬 भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

🎬 भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

🎬 किम जोंग उन को 2012 में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

18 जुलाई महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎬 अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस

Leave a Reply