27/07/2024 1:59 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

14 नवंबर – आज का इतिहास

आज बाल दिवस

 

👫 भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।

14 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

💥 ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1681 में बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

💥 अमेरिका में 1914 में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

💥 ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने 1922 में ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

💥 ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने 1973 में आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

💥 चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने 2002 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

💥 भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने 2006 में नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।

💥 डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने 2007 में लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

💥 पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का 2008 में निधन।

14 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💥 बाल दिवस,

💥 विश्व मधुमेह दिवस,

💥 पश्चिम बंगाल में रोसोगोला दिवस

Leave a Reply