कसौली
पवन कुमार सिंघ
विनोद सुल्तानपुरी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान मिल सकती है, क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन्हें अपनी पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के नाम की चर्चा नए अध्यक्ष के रूप में हो रही है, क्योंकि प्रतिभा सिंह का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है।
*नए अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवार: विनोद सुल्तानपुरी मुख्यमंत्री के करीबियों में से एक और शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी के विधायक पुत्र अनिरुद्ध सिंह हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता। संजय अवस्थी पार्टी के एक अन्य प्रमुख नेता। विक्रमादित्य सिंह युवा नेता के तौर पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और पार्टी अध्यक्ष के लिए उपयुक्त नेता माने जा रहे हैं।
हालांकि, हिमाचल कांग्रेस में हॉलीलौज का प्रभुत्व है, और उन्हें नजरअंदाज करना पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है। देखना होगा कि पार्टी आलाकमान क्या निर्णय लेता है