अर्की
ग्राम पंचायत भूमती के भूमती गांव के युवाओं ने लोकप्रिय विधायक श्री संजय अवस्थी जी का क्रिकेट कीट व क्रिकेट ड्रेसेस के लिए दिल की गहराई से आभार व्यक्त किया।
भूमती गांव के 2 युवक मंडलों PNYC & SYM भूमति युवक मंडल को 1 नव क्रिकेट कीट व 22 क्रिकेट ड्रेस देने के लिए युवक मंडल के प्रधान राहुल व अकुल ने सभी सम्मानित मंडल सदस्यों की तरफ से विधायक का आभार व्यक्त किया वो विधायक के द्वारा प्रदान की जानी थी लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते युवा नेता विनय शर्मा द्वारा यह खेल सामग्री युवाओं को प्रदान की गई।
विनय शर्मा ने भी लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी का खेल सामग्री के लिए धन्यवाद किया और कहा कि विधायक से समय समय पर भूमति के युवाओं को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री और अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए निरंतर मदद मिलती रहती है। उन्होंने कह यह संजय अवस्थी की सोच है जो वह यूवाओ में खेलो को बढ़ावा देने व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयासत रहते है।।
विनय शर्मा ने कहा भूमती पंचायत में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलो को बढ़ावा देने के लिए विधायक के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे है।इस मौके पर युवक मंडल के सदस्य कुनाल,जतिन,जोनी,धीरज, हिमांशु, उत्कर्ष, सौरभ,गीतेश,गुड्डू,गौरव, गोलू ,करण इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।।
